You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
प्रेद्र के अनुसार, वाल स्ट्रीट जर्नल ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप मानते हैं कि ईरान की नौसैनिक क्षमता और मिसाइल भंडार को कमजोर कर अमेरिका अपने मुख्य सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है। ऐसे में जलमार्ग खोलने की लंबी सैन्य कार्रवाई के बजाय आगे कूटनीतिक दबाव के जरिये व्यापार बहाली पर जोर दिया जा सकता है।
2.
केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि एफसीआरए संशोधन विधेयक का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों के खिलाफ विदेशी फंडिंग के उपयोग को रोकना है, ना कि किसी धार्मिक संगठन को निशाना बनाना। वहीं, तिरुअनंतपुरम में भाजपा के केरलम प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस के आरोपों को झूठ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का एफसीआरए विधेयक ईसाई विरोधी नहीं है।
3.
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना के लिए दो पर्वतीय रडार और संबंधित बुनियादी ढांचे की खरीद हेतु सरकारी स्वामित्व वाली भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 1,950 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन रडारों की स्थापना और चालू होने से देश की वायु रक्षा को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी। साथ ही, इस खरीद से विदेशी उपकरणों पर निर्भरता भी कम होगी।
4.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 14 और 15 मई को नई दिल्ली आने की योजना बना रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेना होगा। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने यह जानकारी
दी। रूसी उप विदेश मंत्री ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस साल ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उन अंतिम दस्तावेजों की रूपरेखा तय की जाएगी, जिन्हें भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान शिखर सम्मेलन में पेश करेगा।
5.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ज्ञान, संवाद और मानवता की सेवा ही हमारी सभ्यता की पहचान है। हमें इसी को आगे बढ़ाना चाहिए। बिहार की यह भूमि भगवान महावीर व गौतम बुद्ध की तपोभूमि रही है, जहां से पूरी मानवता को अहिंसा, करुणा और प्रेम का संदेश मिला। वह मंगलवार को नालंदा विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षा समारोह को संबोधित कर रही थीं।
6.
भारतीय न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति की अगली लहर के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का प्रवेश हो चुका है। अदालती कार्यवाही के अनुवाद से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के भारतीय भाषाओं में अनुवाद तक में एआइ का उपयोग हो रहा हैं, जिसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन, इस तकनीकी छलांग के साथ गंभीर चिंताएं भी उभरी हैं। बिना किसी ठोस कानूनी ढांचे और पारदर्शिता के एआइ का हो रहा यह 'शैडो' इस्तेमाल न्यायिक गरिमा और जनता के विश्वास के लिए खतरा बन सकता है।
7.
आइआइटी बांबे ने सूखे पत्तों के कचरे से रसोई गैस बनाने की स्वदेशी तकनीक विकसित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। इस तकनीक के लिए पेटेंट मिल गया है। आइआइटी-बांबे में कचरे से रसोई गैस बनाने के लिए इस बायोमास गैसीकरण तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक को पेटेंट मिल चुका है। गौरतलब है कि पश्चिमी एशिया में संघर्ष के कारण खाड़ी देशों से एलपीजी की आपूर्ति में कमी की समस्या से निपटने में यह तकनीक काफी कारगर साबित हो सकती है।
8.
राजस्थान उच्च न्यायालय ने किन्नर समुदाय को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए 3 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने किन्नरों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने के सरकार के फैसले को केवल दिखावा बताया है और कहा कि इससे उन्हें वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार को कर्नाटक एवं तमिलनाडु की तरह एक प्रभावी आरक्षण नीति तैयार करनी चाहिए।
9.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में कहा कि 'स्त्रीधन' पर पूर्ण अधिकार पत्नी का होता है और उसे लेने पर उसके खिलाफ धारा 406 आइपीसी के तहत आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। पीठ ने ट्रायल कोर्ट का समन आदेश रद करते हुए पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही समाप्त कर दी है।
10.
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सशस्त्र बलों के कर्मचारियों की दिव्यांगता पेंशन से जुड़े एक मामले में केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी सैन्य अधिकारी को सेवा के दौरान हई बीमारी की वजह से हटना पड़े, तो भले ही दिव्यांगता 20 प्रतिशत से कम आंकी गई हो, उसे 50 प्रतिशत तक राउंड आफ कर पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
11.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 की धारा 16 के तहत परिवार न्यायालय से ग्राम न्यायालयों को भरण-पोषण संबंधी कार्यवाहियों के स्थानांतरण को कानूनी रूप से वैध करार दिया है। खंडपीठ ने कहा है कि यदि दो विशेष कानूनों के बीच किसी भी प्रकार की असंगतता होती है तो स्थापित कानूनी सिद्धांतों के अनुसार बाद में बनाया गया अधिनियम पहले वाले पर प्रभावी होता है।
12.
स्पेन श्रमिकों के लिए 'जलवायु अवकाश' का प्रविधान लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके तहत चरम मौसमी दशाओं में श्रमिक अधिकतम चार दिनों की सवैतनिक छुट्टी ले सकेंगे। स्पेन की यह पहल आपात जलवायविक स्थितियों में श्रमिकों के जीवन और अधिकार की रक्षा करने के साथ ही उन्हें कार्यस्थल पर किसी भी हाल में पहुंचने की बाध्यता से भी राहत पहुंचाती है।
13.
जैसे-जैसे अदालतें एआइ को न्यायिक प्रक्रियाओं में अपनाने का प्रयास कर रही हैं, वैसे-वैसे सतर्कता और सजगता की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। न्याय में एआइ का उपयोग किस सीमा तक किया जाना चाहिए, यह आज के समय का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विचारणीय प्रश्न है। अस्तित्वहीन या गलत फैसलों का हवाला न केवल न्यायिक प्रक्रिया को गुमराह करता है, बल्कि न्याय की बुनियादी नींव-जैसे सत्य, तर्क और विश्वसनीयता को भी कमजोर करता है
14.
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर काफी हद तक अमेरिका पर आश्रित जापान ने मंगलवार को अपने सैन्य ठिकाने कैंप केनगुन पर लंबी दूरी तक मार करने वाली अपनी पहली मिसाइल तैनात कर दी। उन्नत टाइप-12 जमीन से युद्धपोत को निशाना बनाने वाली मिसाइल जापान ने विकसित की है और उसका उत्पादन कर रहा है। जापान ने टोक्यो के निकट फूजी सैन्य ठिकाने पर हाइपरसोनिक ग्लाइड वेहिकिल तैनात किया है। यह हवाई हमले से सुरक्षा करने वाला सिस्टम है।
15.
भारतीय व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में चीन का दौरा कर रहा है। यह दौरा पिछले पांच वर्षों में संबंधों में ठहराव के बाद पहली बार हो रहा है। इसका उद्देश्य नई साझेदारियों को प्रोत्साहित करना, व्यापार संबंधों को मजबूत करना और दोनों क्षेत्रों की कंपनियों के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
16.
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब समुद्री मोर्चे तक फैलने की आशंका बढ़ा रहा है। ईरान समर्थक हाउती विद्रोही पहले ही इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका ले चुके हैं और उनके निशाने पर मुख्य रूप से इजरायल है। यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हाउती विद्रोहियों की रणनीतिक पहुंच बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य तक है, जिसे वैश्विक समुद्री व्यापार की दृष्टि से हीमुंज के बाद सबसे संवेदनशील मार्ग माना जाता है। विशेषज्ञों का आकलन है कि यदि इस मार्ग पर दबाव बढ़ता है तो यह मौजूदा संघर्ष का अगला बड़ा मौर्चा बन सकता है।
17.
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका अब ईरान के विरुद्ध तेज और निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सैनिक आपरेशन तेज करने के प्रति काफी उत्साहित हैं। उनमें से कई इस युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए हमले और तेज करने की मांग कर रहे हैं।
18.
स्पेन के बाद इटली ने भी ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति देने से मना कर दिया। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो ने यह निर्णय तब लिया जब जानकारी मिली कि कुछ अमेरिकी लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया की ओर जाते समय सिसिली स्थित सिगोनेला नौसेना एयर बेस पर उतरना चाहते हैं।
19.
इस्फहान में हैं सैन्य विकाने और रखा उद्योग इस्फहान ईरान का एक बेहद महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां उसके सैन्य ठिकाने और रक्षा उद्योग हैं। जून 2025 में ईरान और इजरायल के बीच हुए 12 दिनों के युद्ध के दौरान, अमेरिका ने ईरान के जिन तीन यूरेनियम संवर्धन केंद्रों पर बमबारी की थी, उनमें से एक इस्फहान में ही है। ऐसा माना जाता है कि ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का एक बड़ा हिस्सा यहीं दबा हुआ है और अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह अपनी सेना भेजकर इसे कब्जे में ले सकता है।
20.
देश के लगभग 40 प्रतिशत जिलों में कोई सरकारी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन नहीं है, जिससे लाखों लोगों को उस वायु के बारे में विश्वसनीय, वास्तविक समय की जानकारी नहीं मिल रही है, जो वे सांस लेते हैं। मंगलवार को एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई। यह विश्लेषण, 'भारत में वायु गुणवत्ता डेटा की पहुंचः वितरण, अंतराल और नेटवर्क संबंध', एयरवाइस द्वारा जारी किया गया, जो एक वैश्विक कंपनी है जो वायु गुणवत्ता की निगरानी और प्रबंधन के लिए समाधान विकसित करती है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
