Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
किसानों को अगले पांच वर्ष भी मिलती रहेगी पीएम सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ा दिया गया है। योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय प्रविधान को स्वीकृति दी है। पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को पहले की तरह ही हर वर्ष तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में मिलती रहेगी। इससे किसानों की खेती में निवेश करने की क्षमता बढ़ेगी, जोखिम कम होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
2.
घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने को होगा 'समुद्र मंथन'
पश्चिम एशिया संकट की वजह से भारत के सामने ऊर्जा सुरक्षा का जो खतरा बढ़ रहा है, उसे देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर हाइड्रोकार्बन खोज की कोशिशें तेज करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 'समुद्र मंथन' नामक राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को मंजूरी दे दी गई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की योजना की लागत 84,084 करोड़ रुपये है। इसे वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की समुद्री सीमा के भीतर डीपवाटर व अल्ट्रा-डीपवाटर क्षेत्रों तथा फ्रंटियर बेसिनों में तेल व गैस की खोज को तेजी से आगे बढ़ाना है।
3.
हंगामे के बीच लोकसभा से जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पारित
मानसून सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते संसद में गतिरोध जारी है। लोकसभा में शुक्रवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2026 बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित करा लिया गया।
4.
आवारा पशुओं से हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों पर महत्वपूर्ण फैसला देते हुए पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों पर चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा देने और बेसहारा पशुओं से संबंधित कानूनों के बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र स्थापित करने को कहा है। शीर्ष अदालत ने सरकारों से ऐसी घटनाओं की रोकथाम और मुआवजे की व्यवस्था के लिए ठोस नीति बनाने को कहा है।
5.
देश में विकसित एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल माइनस 42 डिग्री पर भी प्रभावी
भारत ने माइनस 42 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर प्रभावी तौर पर काम करने वाला एक्सट्रीम वेदर ग्रेड (एक्सडब्ल्यूजी) डीजल विकसित किया है। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को इसे लांच किया। उन्होंने इसे एक क्रांतिकारी स्वदेशी नवाचार बताया, जिससे गतिशीलता, परिचालन तत्परता और मिशन की विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।
6.
राजस्थान विस में पेश होगा यूसीसी विधेयक
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से प्रारंभ होगा। सत्र करीब करीब दो सप्ताह चलने से संभावना है। सत्र में भजनलाल शर्मा सरकार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अनुमति के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक और पेपर लीक कानून में संशोधन से जुड़ा संशोधित विधेयक पारित करवाएगी। यूसीसी के मुद्दे पर सदन में हंगामा होने की संभावना है।
7.
कमजोर रह सकता है मानसून का दूसरा चरण
मानसून के पहले हिस्से में जुलाई के दौरान अच्छी वर्षा से राहत मिलने के बाद अब दूसरे चरण में इसकी रफ्तार कुछ कमजोर पड़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को जारी मासिक पूर्वानुमान में कहा कि अगस्त से सितंबर के दौरान देश में औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस अवधि में पूरे देश में वर्षा, दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत से कम रह सकती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में कम वर्षा होगी।
8.
मुंशी प्रेमचंद सदा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे देशवासियों के लिए सदा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा, "महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से मानवीय भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी जन्मभूमि और जीवन भर के कार्य काशी को वैश्विक पहचान दिलाने में अमूल्य योगदान दिया।
9.
बढ़ते अरबपति गतिशील आर्थिकी के परिचायक
देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों में संसद में प्रस्तुत आंकड़ों का विश्लेषण करें तो दो बातें साफ हो जाती हैं कि देश में अरबपतियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की भी संख्या में इजाफा हो रहा है। आयकर रिटर्न में 100 करोड़ रुपये से अधिक की आय बताने वालों की संख्या 2021-22 की 142 से बढ़कर 576 हो गई है। आयकर रिटर्न के अनुसार पिछले वर्षों एक अरब से अधिक आय वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
10.
सीमावर्ती गांवों की प्रगति व सुरक्षा नीति
हाल ही में संसद में दिए गए एक प्रश्न के उत्तर में यह सामने आया कि 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम' के तहत अब तक किसी तृतीय पक्ष की ओर से मूल्यांकन नहीं हुआ है। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की मंजूर परियोजनाओं में से अब तक केवल एक चौथाई ही पूरी हो पाई हैं। ठीक इसी दौर में अरुणाचल प्रदेश में चीन अपना नामकरण अभियान लगातार तेज करता जा रहा है। ये प्रतीकात्मक दावे बनाम धीमी भौतिक उपस्थिति की सीधी टकराहट है जो समय के साथ रणनीतिक रूप से तीक्ष्ण होती जा रही है, लिहाजा इस ओर ध्यान देना होगा
11.
बुद्ध भूमि को वैश्विक मान्यता
सारनाथ वह पवित्र स्थल है जहां महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। आज सारनाथ विश्व पटल पर अंकित हो गया। इस स्थल का बौद्ध धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार यह स्थान ऋषिपत्तन के नाम से जाना जाता था। यह वही स्थल है जहां ज्ञान प्राप्त होने के पश्चात महात्मा बुद्ध ने अपने पांच साथियों को उपदेश दिया था। इसी घटना को बौद्ध ग्रंथों में धर्म चक्र प्रवर्तन कहा गया। द्वितीय शताब्दी ईस्वी का एक कुषाण कालीन शिलालेख इसकी चर्चा करता है।
12.
विदेशी मुद्रा भंडार में 6.12 अरब डालर की बढ़ोतरी
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 6.12 अरब डालर बढ़कर 682.35 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डालर बढ़कर 676.24 अरब डालर रहा था। आरबीआइ के अनुसार, 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.87 अरब डालर बढ़कर 555.93 अरब डालर हो गईं। इसी प्रकार सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.31 अरब डालर बढ़कर 103.06 अरब डालर हो गया।
13.
लक्ष्य के 18.2% पर पहुंचा राजकोषीय घाटा
केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत तक समूचे वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्य का 18.2 प्रतिशत रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में यह बजट अनुमान का 17.9 प्रतिशत था। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून अवधि में राजकोषीय घाटा (सरकार के व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) कुल 3,07,833 करोड़ रुपये रहा।
14.
एनएसई को सार्वजनिक संस्था मानने वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सार्वजनिक संस्था है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने एक्सचेंज की याचिका पर सुनवाई करने करते हुए केंद्रीय सूचना आयोग व अन्य से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। एनएसई ने दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ के एक जुलाई के फैसले को चुनौती दी थी।
15.
डबल फायदा: प्रदूषित पानी से निकलेगा यूरेनियम, दुर्लभ धातुएं भी मिलेंगी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के शोधकर्ताओं ने एक अम्ल-प्रतिरोधी नैनोकंपोजिट विकसित किया है, जो प्रदूषित जल से यूरेनियम और दुर्लभ मृदा तत्वों को हटाने में सक्षम है। यह नैनोकंपोजिट इन प्रदूषकों की मूल्यवान संसाधनों के रूप में पुनर्प्राप्ति भी संभव बनाता है। इस प्रौद्योगिकी से दोहरे लाभ भी हैं। पहले प्रदूषित जल का शोधन और दूसरा विभिन्न महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक मूल्यवान तत्वों का मिलना।
16.
हिस्टोप्लाज्मा कैप्सुलेटम कई अंगों के लिए हानिकारक
चमगादड़ और पक्षियों के मल से दूषित मिट्टी में पनपने वाले हिस्टोप्लाज्मा कैप्सुलेटम फंगस इंसानों में मात्र फेफड़ों को ही नहीं बल्कि गंभीर मामलों में मस्तिष्क, आंख, लिवर समेत शरीर के कई अन्य महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाता है। गुरुग्राम में एक महिला की आंख में मिले दुर्लभ हिस्टोप्लाज्मा संक्रमण के मामले ने इस फंगल बीमारी को लेकर चिकित्सकों का ध्यान खींचा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इसके लक्षण कई बार टीबी या सामान्य फेफड़ों के संक्रमण से मिलते-जुलते हैं। इसलिए केवल लक्षणों के आधार पर निष्कर्ष हिस्टोप्लाज्मा कैप्सुलेटम। फाइल
बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां जहां चमगादड या पक्षियों का मल जमा हो, वहां सफाई या खोदाई के दौरान एन-95 मास्क और दस्तानों का इस्तेमाल करें। धूल उड़ने से बचने के लिए सफाई से पहले मिट्टी को हल्का गीला कर लें।
निकालने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श व जांच करानी चाहिए। समय पर एंटी-फंगल दवाएं शुरू होने पर अधिकांश मरीजों का सफल उपचार संभव है।
17.
गढ़वाल हिमालय में मिले 8,300 वर्ष पुराने मानव अस्तित्व के संकेत
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के विज्ञानियों की ओर से गढ़वाल हिमालय में टोली झील पर किए गए अध्ययन ने मानव इतिहास और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कई रहस्य उजागर किए हैं। शोध के दौरान विज्ञानियों ने झील की तलछट (सेडिमेंट) का विश्लेषण किया, जिसमें लगभग 15 हजार वर्ष के जलवायु परिवर्तन, वनस्पतियों, सूक्ष्म जीवों, आग की घटनाओं और मानव गतिविधियों के रिकार्ड मिले। सबसे अहम खोज यह रही कि करीब 8,300 वर्ष पुराने सेडिमेंट में मानव डीएनए के प्रमाण भी मिले।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.