logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

भारत-अमेरिका में अंतरिम व्यापार करार पर वार्ता आज से

अमेरिका और भारत के मुख्य व्यापार वार्ताकार अंतरिम व्यापार समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने के मकसद से सोमवार से यहां चार दिवसीय बैठक करेंगे। अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा फरवरी में तय की गई थी। अमेरिकी दल का नेतृत्व उसके मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे और भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन होंगे। जैन वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।


2.

मुनाफे की होड़ में दबे उपभोक्ता के हित

देश की खुदरा मूल्य व्यवस्था उपभोक्ता हित के बजाय कंपनियों और मुनाफाखोर व्यापारिक तंत्र को संरक्षित करती प्रतीत होती है। अनेक उत्पादों में अधिकतम खुदरा मूल्य उत्पादन लागत से कई गुना अधिक रखा जाता है। जहां प्रतिस्पर्धा कम होती है या विकल्प सीमित होते हैं, वहां निर्माता उपभोक्ताओं से मनमाना मूल्य वसूलते हैं। करोड़ों रुपए के प्रचार अभियान उपभोक्ताओं की मानसिकता को प्रभावित करते हैं और उत्पाद का मूल्य कृत्रिम रूप से कई गुना बढ़ा दिया जाता है। सरकार ने कभी सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा दिया था, लेकिन आज वही क्षेत्र मूल्य निर्धारण की सबसे बड़ी विसंगति का प्रतीक बन गया है।


3.

होर्मुज जलमार्ग संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

पेट्रोल, डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया, आज से लागू सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगाए जाने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती कर दी है। यह बदलाव एक जून से लागू होगा। हालांकि, घरेलू खपत वाले ईंधन पर कर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


4.

पश्चिम एशिया संकट के बीच विशेषज्ञों ने कहा रेपो दर को यथावत रख सकता है आरबीआइ

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, ऊर्जा कीमतों में तेजी और आपूर्ति श्रृंखला संबंधी चुनौतियों के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) इस सप्ताह अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दर (रेपो दर) को 5.25 फीसद पर यथावत रख सकता है। इसके अलावा केंद्रीय अपने सतर्क रुख पर भी कायम रहेगा। आरबीआइ की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक तीन से पांच जून तक होगी। आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा पांच जून को नीतिगत निर्णयों की घोषणा करेंगे।


5.

यौन शोषण के लिए नाबालिग की तस्करी पर लगेगा पाक्सो : कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मानव तस्करी और नाबालिग यौन शोषण से जुड़े मामलों में महत्त्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि पैसा कमाने के उद्देश्य से यौन शोषण के लिए बच्चों की तस्करी से जुड़े मामलों में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के तहत आरोप लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी ऐसे मामलों में समान रूप से लागू होंगे।


6.

भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू होगा

भारत और ओमान के बीच वृहद आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) आज (एक जून) से लागू होने जा रहा है। दोनों देश आज इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इस समझौते के लागू होने से भारतीय वस्तुओं और सेवाओं को ओमान के बाजार में अधिक अवसर मिलेंगे व व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। यह मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू होने वाला पांचवां मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है। इससे पहले भारत मारीशस, यूएई, आस्ट्रेलिया और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ ऐसे समझौते लागू कर चुका है। इसके अलावा भारत ने ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ भी व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।


7.

भारत और नेपाल का एक दूसरे के क्षेत्र पर अतिक्रमण : बालेंद्र शाह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने रविवार को कहा कि उन्हें उनके देश द्वारा भारत के कुछ क्षेत्रों पर अतिक्रमण करने के बारे में पता चला है। उन्होंने यह टिप्पणी लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर संसद में सवालों के जवाब देने के दौरान की। संसद के 11 मई को शुरू हुए मौजूदा सत्र में अपनी पहली उपस्थिति में, शाह ने आगे कहा कि भारत और नेपाल ने इतिहासकारों, सर्वेक्षकों और विशेषज्ञों की मदद लेकर समाधान खोजने पर सहमति जताई है और कहा कि काठमांडो ने इस मामले को चीन और ब्रिटेन के साथ भी उठाया है।


8.

मंगोलिया पहुंचे तथागत के शिष्यों अर्हत सारिपुत्र व महामोग्गलाना के पवित्र अवशेष

भारत से तथागत यानि महात्मा बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों अर्हत सारिपुत्र व अर्हत महामोग्गलाना के पवित्र अवशेषों को बुद्ध पूर्णिमा 2026 के अवसर पर मंगोलिया के उलानबातर स्थित गंडांटेगचेनलिंग मठ में भेजा गया है। जहां विधिपूर्वक अवशेषों को रविवार को स्थापित किया गया। इसे भारत-मंगोलिया के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। यहां इन अवशेषों की दस दिवसीय प्रदर्शनी 31 मई से 10 जून तक चलेगी।


9.

विलुप्ति के राह पर बढ़ रहे गिद्धों ने फिर पकड़ी उड़ान

विषैली पशु-चिकित्सा दवाओं के कारण लगभग दो दशक पहले भारत में गिद्धों की संख्या में आई भारी गिरावट के बाद अब इनके संरक्षण और पुनर्बहाली के प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कैद में प्रजनन, वैज्ञानिक निगरानी और चरणबद्ध पुनर्वास कार्यक्रमों की बदौलत गिद्ध एक बार फिर भारतीय आसमान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। देश के कई संरक्षित बाघ अभयारण्य उनके लिए नए और सुरक्षित ठिकाने बनकर उभरे हैं। बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) और विभिन्न राज्य सरकारों के सहयोग से संचालित अत्यंत संकटग्रस्त सफेद-पीठ वाले तथा लंबी और पतली चोंच वाले गिद्धों के संरक्षण कार्यक्रम ने अब महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। गिद्धों को विलुप्त होने से बचाने के लिए बीएनएचएस, राज्य वन विभागों और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संगठनों के सहयोग से हरियाणा के पिंजौर, पश्चिम बंगाल के राजाभातखावा, असम के रानी और मध्य प्रदेश के भोपाल में चार जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र स्थापित किए गए।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
JANSATTA (01 Jun 2026) | Daily News Highlights