You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
पश्चिम एशिया के संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के अनुभवों ने आधुनिक युद्ध में मिसाइलों और ड्रोन की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत भी लंबी, मध्यम और कम दूरी की मिसाइलों तथा ड्रोन क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-6' के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत ने गुरुवार को कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के निर्णय पर निर्भर है और मंजूरी मिलते ही संगठन इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
2.
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर महिला की प्रजनन स्वायत्तता और इच्छा को महत्व देने पर जोर दिया है। कहा है कि किसी नाबालिग बच्ची को गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अजन्मे बच्चे को नुकसान होने की दलील पर नाबालिग की गर्भावस्था जारी रखने की एम्स की मांग ठुकराते हुए कहा कि यह नाबालिग से दुष्कर्म का मामला है। पीड़िता को जिंदगीभर इस घटना का जख्म और आघात झेलना पड़ेगा।
3.
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को संकेत दिया कि भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए साझेदारों की भी तलाश कर रहा है, क्योंकि इसके लिए बहुत बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता होगी। सरकार ने दो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय त्रि-राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संपर्क किया है और उनमें सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी ओर से जवाब का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत एक बहु-स्तरीय पारंपरिक मिसाइल बल विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।
4.
भारत और इटली मिलकर हथियारों का निर्माण करेंगे। इस बाबत दोनों देशों ने समझौते की औपचारिकताओं को काफी हद तक पूरा कर लिया है। विश्व और खासतौर पर पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर पैदा हुई परिस्थितियों में इस सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें दोनों देश अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुरूप सहयोग कर उच्च तकनीक वाले हथियारों का उत्पादन करेंगे।
5.
मिजोरम के आखिरी बचे जातीय उग्रवादी समूह हमार पीपुल्स कन्वेंशन (डेमोक्रेटिक) एचपीसी (डी) के लालहमिंगथांगा सनाते के नेतृत्व वाले गुट ने गुरुवार को हथियार डाल दिए। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने एलान किया कि इसके साथ ही राज्य उग्रवाद मुक्त हो गया है। एचपीसी (डी) कई वर्षों से निष्क्रिय था, लेकिन सनाते गुट छिटपुट गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। सनाते गुट को मिजोरम में आखिरी बचा हुआ उग्रवादी समूह माना जाता था।
6.
बंगाल समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने पहली बार क्यूआर (QR) कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है। आयोग का कहना है कि यह प्रणाली 4 मई को लागू होगी, जब पांच विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गणना की जाएगी और भविष्य में सभी लोकसभा, विधानसभा और उपचुनावों में मानक प्रथा के रूप में लागू होगी।
7.
अगर आप मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलते हैं, तो आज से आपके अनुभव में बदलाव दिख सकता है। सरकार ने एक मई 2026 से आनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनका मकसद खेल को ज्यादा सुरक्षित, साफ-सुथरा और भरोसेमंद बनाना है। सरकार का कहना है कि इन नियमों से जहां खिलाड़ियों को ठगी या गलत तरीकों से सुरक्षा मिलेगी, वहीं गेम बनाने वाली कंपनियों के लिए भी स्पष्ट नियम तय हो जाएंगे। अब हर गेमिंग प्लेटफार्म को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपनी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। अगर किसी खिलाड़ी को शिकायत है, तो उसके लिए तय समय में सुनवाई और समाधान का प्रविधान भी रखा गया है।
8.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह केवल एक सरकारी योजना की दशक भर की यात्रा ही नहीं, अपितु भारत के विकास संबंधी दृष्टिकोण में आए एक बड़े परिवर्तन का जीवंत प्रमाण है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक मई, 2016 को बलिया की क्रांतिकारी धरा से इस योजना की शुरुआत हुई थी। उज्ज्वला योजना ने स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की। महिला सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा को केंद्र में रखकर विकास के एक नए सोच को भी इसने राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया।
9.
पिछले दिनों भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया। इसके पहले यूरोपीय संघ (ईयू) से ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ था। ये समझौते केवल दो व्यापारिक शक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी के लिए वैश्विक नागरिक बनने के द्वार का खुलना है। आज यूरोप सहित सभी विकसित देश अपनी वृद्ध होती जनसंख्या के कारण भीषण श्रम संकट से जूझ रहे हैं और भारत अपनी जनसांख्यिकीय शक्ति यानी लाभांश के चरम पर है।
10.
पिछले कुछ दशकों में अमेरिका के साथ संबंधों में नए समीकरणों के चलते भारत की रूस के साथ निकटता कुछ कम होती दिखी, परंतु अमेरिका द्वारा थोपे जाने वाले टैरिफ के बाद हालिया पश्चिम एशिया संकट के बाद से स्थितियां बदली हैं। वस्तुतः आज की दुनिया में शक्ति अलग-अलग जगहों पर बंटी हुई है, साझेदारियां लचीली हैं और निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिए जा रहे हैं। ऐसे में भारत का उद्देश्य रूस के साथ अपने संबंध को एक ऐसे बड़े रणनीतिक ढांचे के अनुसार ढालना है, ताकि विश्व व्यवस्था के साथ तालमेल बना रहे
11.
सुप्रीम कोर्ट ने कारपोरेट जगत और अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। इसने नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की विभिन्न पीठों द्वारा समाधान योजनाओं की मंजूरी में हो रहे अत्यधिक विलंब पर गहरी नाराजगी जताई है। जस्टिस जे.बी. पार्डीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस स्थिति को "भयावह" करार देते हुए कहा कि यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो इनसाल्वेंसी एंड बैंक्रप्ट्सी कोड (आइबीसी दिवाला और दिवालिया संहिता) का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा। कोर्ट के सामने पेश की गई रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले और चिंताजनक हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कुल 383 आवेदन समाधान योजनाओं की मंजूरी के लिए लंबित हैं।
12.
पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और तेज हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने साफ कहा है कि परमाणु और मिसाइल क्षमता देश की राष्ट्रीय संपत्ति है और इसकी हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि तेहरान के साथ कोई भी समझौता तभी संभव है, जब वह अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ दे।
13.
साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दुनियाभर से कुल 287 नामांकन सामने आए हैं। नार्वेजियन नोबेल कमेटी के सचिव क्रिस्टन बर्ग हार्पविकेन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी और बताया कि इस बार भी कई चर्चित नामों पर नजरें टिकी हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी चर्चा में है। हार्पविकेन के मुताबिक, कुल नामांकनों में 208 व्यक्तियों और 79 संगठनों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में कई नए नाम भी सामने आए हैं, जो वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों में सक्रिय हैं। उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया इस समय संघर्षों और दबावों से गुजर रही है, लेकिन इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग की कोशिशें भी जारी हैं।
14.
अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आइएमईसी) का समर्थन करने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश किया गया है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस प्रस्तावित कारिडोर की घोषणा 2023 में नई दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी।
15.
एक ओर ग्लोबल वार्मिंग से धरती का ताप बढ़ रहा है तो वहीं गर्मी का पर्याय बन चुका अल नीनो भी दस्तक देने जा रहा है। अल नीनो के कारण वैश्विक तापमान बढ़ने के साथ ही विज्ञानी हीट वेव की संभावना भी जता रहे हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वरिष्ठ पर्यावरण विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह का कहना है कि दुनिया के मौसम को प्रभावित करने वाला अल नीनो मई में सक्रिय होने जा रहा है। अभी तक अनुमान लगाया जा रहा था कि यह जून-जुलाई में सक्रिय होगा, लेकिन अब विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने इसके मई से सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मई शुरुआत से ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। इसके असर से भारतीय मानसून भी अछूता नहीं रहेगा। जिस कारण मानसूनी बारिश की मात्रा कम होगी। इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी मानसूनी बारिश में छह प्रतिशत तक कम रहने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
