Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
पुतिन से वार्ता में मोदी ने कहा, अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर सोमवार को पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और बाद में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ें।'
2.
भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अनुमान से बेहतर 7.8 फीसद की दर से बढ़ी। यह अमेरिका-ईरान युद्ध और इसकी वजह से उपजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच घरेलू आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को दर्शाता है। हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही के 8.6 फीसद के मुकाबले कम रही है। लेकिन पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने और ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल के बाद लगाए गए अनुमानों से भारत की जीडीपी वृद्धि अधिक रही है।
3.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। विभाग ने साथ ही कहा कि वर्ष 1901 के बाद से भारत में इस साल अगस्त सबसे गर्म माह रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि सितंबर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 91 फीसद से कम रहने का अनुमान है।
4.
यह बाढ़ जलवायु परिवर्तन के खतरे को भी दर्शाती है। भू-विशेषज्ञों के मुताबिक, हिमालय दुनिया के औसत
तापमान की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे हिमनद छोटे हो रहे हैं, ढलान वाले क्षेत्र अस्थिर हो रहे हैं और हिमनद झीलों की संख्या एवं आकार भी बढ़ रहा है। हालांकि, इसकी सबसे ज्यादा कीमत उन लोगों को चुकानी पड़ रही है, जिनका कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन में सबसे कम योगदान है। इसके अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों में बिना उचित भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के भारी बुनियादी ढांचे का निर्माण हो रहा है। सड़कों को चौड़ा करने, होटल निर्माण और मानव बस्तियों को बसाने के लिए पहाड़ों को खोदा जा रहा है तथा पेड़ों का अंधाधुंध कटान हो रहा है। इससे पहाड़ कमजोर और खोखले हो रहे हैं।
5.
नासा की सबसे नई और अत्याधुनिक अंतरिक्ष दूरबीन रविवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गई। इसका उद्देश्य दूसरे तारों के आसपास मौजूद ग्रहों की खोज करना, रहस्यमयी 'डार्क एनर्जी' का अध्ययन करना और ब्रह्मांड का अब तक का सबसे व्यापक सर्वेक्षण करना है। 'नेशनल एरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' (नासा) में विज्ञान मिशन निदेशक निक्की फाक्स ने कहा, 'यह दूरबीन हजारों सुपरनोवा, दसियों हजार ग्रहों, आकाशगंगाओं अरबों और खरबों तारों की खोज करने में सक्षम होगी।
6.
नासा के अध्ययन में पता चला है कि कुछ फफूंद और जीवाणु चंद्रमा की सतह पर मौजूद अनुकूल परिस्थितियों में कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं। ऐसी पांच प्रजातियों में से कुछ में इस क्षमता का पता चला है। शोधकर्ताओं ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित 'नोबाइल रिम', 'कनेक्टिंग रिज' और 'डी जेरलाश रिम' क्षेत्रों की परिस्थितियों का कंप्यूटर माडल तैयार कर इन जीवों की सहनशीलता का परीक्षण किया।
7.
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सम्मेलन अमेरिका व ईरान एवं रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्धों के साये में हो रहा है। इन युद्धों ने दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल बाजार को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेतुके फैसलों ने भी दुनिया पर प्रभाव डाला है।
8.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि दर केंद्र की राजग सरकार के सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के सकारात्मक परिणाम को दर्शाती है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 फीसद रही। पहली तिमाही में देश की यह आर्थिक वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक के सात फीसद के अनुमान से कहीं अधिक है।
9.
भारत और ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने दवा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्राजील में और अधिक विश्वसनीय नियामकीय व्यवस्था की भी मांग की।
10.
सरकार ने सेमीकान 2.0 योजना को सोमवार को अधिसूचित किया। इसके साथ ही 1,27,500 करोड़ रुपए की इस योजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है। योजना का उद्देश्य चिप विनिर्माण से आगे बढ़कर स्वदेशी डिजाइन तथा बौद्धिक संपदा (आइपी), उपकरण, सामग्री, उन्नत पैकेजिंग, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और प्रतिभा विकास सहित समग्र सेमीकंडक्टर परिवेश तैयार करना है।
11.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और किर्गिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
12.
बिहार व झारखंड के बीच 25 साल से लटका सोन नदी जल बंटवारा विवाद सुलझ गया है। इस मामले में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुआई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जहां पर विवाद सुलझाने को लेकर दोनों राज्यों में सहमति बनी। जहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
13.
भारतीय नौसेना ने जटिल समुद्री अभियानों में सहायता के लिए जहाज 'आइएनएस निपुण' को अपने बेड़े में शामिल किया जो समुद्र की गहराई में जाने में सक्षम है। इसके शामिल होने से नौसेना गोताखारी अभियानों से जुड़ी विशेष क्षमताओं में महत्त्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जो दुनिया की कुछ ही नौसेनाओं के पास उपलब्ध हैं।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.