logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

बिना डील युद्ध से निकल सकता है अमेरिका, नाटो छोड़ने की भी धमकी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने बुधवार को कहा कि ईरान युद्ध ब्रिटेन का नहीं है और ब्रिटेन इसमें शामिल नहीं होगा क्योंकि यह राष्ट्रहित में नहीं है। ट्रंप की नाटो से हटने की धमकी के बीच स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन नाटो के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे दुनिया का अब तक का सबसे असरदार सैन्य गठबंधन कहा। स्टार्मर ने बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को लेकर चिंताओं पर कहा, इसका सबसे असरदार तरीका यह है कि हम पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर जोर दें।


2.

अब सिर्फ यूपीआइ पिन से पूरा नहीं होगा भुगतान

आनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए यूपीआइ समेत सभी डिजिटल प्लेटफार्म से होने वाले लेनदेन के लिए दो स्तरीय प्रमाणीकरण बुधवार को अनिवार्य हो गया है। इसका मतलब है कि अब केवल यूपीआइ पिन डालने से ही भुगतान पूरा नहीं होगा बल्कि ओटीपी, अंगुली के निशान या चेहरे का सत्यापन जैसे कदम भी जरूरी होंगे। इस तरह यूपीआइ पिन लीक होने की स्थिति में भी अनधिकृत भुगतान को रोका जा सकेगा।


3.

भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, मुर्मु और मोदी ने स्व-गणना में भाग लिया

भारत की पहली डिजिटल जनगणना बुधवार को शुरू हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जनगणना इतिहास में पहली बार शुरू हुई स्व-गणना में भाग लिया। यह जनगणना राष्ट्रीय राजधानी और सात अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुई, जिसमें नागरिकों को एक विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दाखिल करने का विकल्प दिया गया है।


4.

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाला विधेयक पारित

आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में अमरावती को मान्यता देने वाला विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया। विपक्षी कांग्रेस ने भी एनडीए के साथ इसका समर्थन किया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने बहस के दौरान विधेयक का विरोध किया और पारित होने के दौरान विरोध में सदन से वाकआउट कर दिया। यह विधेयक, जो अमरावती को एकमात्र और स्थायी राजधानी बनाने के निर्णय को भविष्य में किसी भी प्रकार से बदलने से रोकेगा


5.

सीसीएस ने किया पश्चिम एशिया संघर्ष के भारत पर प्रभाव का आकलन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति की समीक्षा की गई और भारत के राष्ट्रीय हितों पर इसके संभावित प्रभाव का आकलन किया गया। 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद से यह सीसीएस की दूसरी बैठक थी। इन हमलों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य सहित पूरे क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हुआ और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता आई।


6.

'नस्लीय भेदभाव के मामलों के शीघ्र निपटारे को ठोस नीतिगत निर्णय लें'

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वोत्तर भारत के लोगों संग होने वाले नस्लीय भेदभाव के मामलों पर गंभीर रुख अपनाया है। बुधवार को एक अहम सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया कि वे पूर्वोत्तर के नागरिकों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव जैसे संवेदनशील मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए ठोस नीतिगत निर्णय लें। चीफ जस्टिस (सीजेआइ) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों का वरीयता के आधार पर फैसला होना चाहिए।


7.

अप्रैल, 2017 से पूर्व के निवेश हस्तांतरण से आय पर नहीं लगेगा जीएएआर

आयकर विभाग ने एक अप्रैल, 2017 से पहले किए गए निवेशों के हस्तांतरण से प्राप्त आय को 'सामान्य कर बचाव-रोधी नियम' (जीएएआर) के दायरे से बाहर कर दिया है। इसके साथ पिछली तारीख से इसके लागू होने को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंता का समाधान हो गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर नियम, 2026 में संशोधन करते हुए कहा है कि एक अप्रैल, 2017 से पहले किए गए निवेशों के हस्तांतरण से किसी भी व्यक्ति द्वारा अर्जित कोई भी आय जीएएआर के अंतर्गत नहीं आएगी।


8.

बच्चों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करने का उपाय करेगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को छात्रों में डिजिटल तकनीक के अत्यधिक और असुरक्षित उपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए एक नीति का मसौदा जारी किया। इसमें मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा व जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसे स्कूलों में लागू करने का फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।


9.

परस्पर निर्भर भारत और खाड़ी देश

खाड़ी देश भारत के साथ ही अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। भारत का खाड़ी देशों के लिए निर्यात उसके कुल निर्यात का एक बड़ा हिस्सा है। ईरान युद्ध ने इसे प्रभावित किया है। दुबई बंदरगाह कई निर्यात गंतव्यों के लिए पड़ाव भी है। खाड़ी क्षेत्र भारत समेत कई दक्षिण एशियाई देशों के लिए निवेश के महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं। भारतीयों और अन्य दक्षिण एशियाई लोगों ने भी खाड़ी देशों में भारी निवेश किया है। इस युद्ध से उस पर आशंकाओं के बादल छाए हैं


10.

तकनीक के साथ जवाबदेही भी आवश्यक

हाल में लास एंजिल्स की एक अदालत की जूरी ने मेटा प्लेटफार्म्स और यूट्यूब को उनके मंचों की दोषपूर्ण संरचना के लिए उत्तरदायी ठहराया। यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पहली बार समस्या को सामग्री नहीं, बल्कि तकनीकी ढांचे के रूप में देखा गया है। यह मामला एक 20 वर्षीय युवती से संबंधित है, जिसने अदालत में बताया कि वह बचपन से ही इन मंचों की गिरफ्त में आ गई थी। जूरी ने उसके पक्ष में 30 लाख डालर के मुआवजे का आदेश दिया, जिसमें 70 प्रतिशत राशि मेटा और 30 प्रतिशत यूट्यूब को वहन करनी होगी।


11.

जनसंख्या की पूरी जानकारी जरूरी

लगभग 15 वर्ष बाद देश में जनगणना एक अप्रैल से नए और डिजिटल स्वरूप में शुरू हो गई है। इससे जनसंख्या के आकार, लिंग अनुपात और आयु-आधारित संरचना आदि की समुचित जानकारी मिलेगी। आमदनी में वृद्धि, खाद्य पदार्थों और पेयजल की उपलब्धता, आवास, परिवहन, संचार, रोजगार के अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में आवश्यक योजनाएं बनाना बिना सटीक जनसंख्या आंकड़ों के संभव नहीं है


12.

ट्रंप व मोदी की मित्रता से मजबूत हुए भारत-अमेरिका संबंध : गोर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण साझा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच की वास्तविक मित्रता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा कि ट्रंप भारत के साथ संबंधों को बहुत अधिक महत्व देते हैं।


13.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने वाले पहले राष्ट्रपति बने ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां जन्मजात नागरिकता समाप्त करने के उनके आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है। यह पहली बार है, जब कोई मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने पहुंचा।


14.

नासा के चार अंतरिक्ष यात्री इतिहास रचने की तैयारी में

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लगातार परीक्षणों और तैयारियों के बाद अपने ऐतिहासिक मिशन को लांच करने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो नासा की तरफ से आर्टेमिस 2 मिशन बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6.24 बजे यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3:54 बजे लांच होगा। सभी स्थितियों को परखने के बाद नासा चार अंतरिक्ष यात्रियों को अपने पहले चंद्र मिशन के लिए रवाना कर देगा, जो ऐतिहासिक होगा। इस तरह करीब 54 साल बाद अमेरिका एक बार फिर चांद पर इंसान भेजने की रेस में शामिल होगा। इसके लिए नासा ने अपने चंद्रयान में ईंधन भरना शुरू कर दिया है। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा का चक्कर लगाएंगे। यह उड़ान एक 'फ्री-रिटर्न' ट्रैजक्टरी (मार्ग) का इस्तेमाल करेगी। इसका अर्थ है कि एक बार पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलने के बाद, यान चंद्रमा के पीछे से होकर गुजरेगा और उसके गुरुत्वाकर्षण की मदद से स्वाभाविक रूप से पृथ्वी की और वापस लौट आएगा।


15.

ईरान में राष्ट्रपति को दरकिनार कर आइआरजीसी बना 'असली शासक'

ईरान के राजनीतिक गलियारे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आइआरजीसी) ने ईरान के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है, जिससे राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की स्थिति महज एक औपचारिक पद तक सिमट कर रह गई है। राष्ट्रपति और सैन्य नेतृत्व के बीच बढ़ते मतभेदों ने देश को एक 'पूर्ण राजनीतिक गतिरोध' की स्थिति में धकेल दिया है।


16.

ईरान का परमाणु भंडार छूना खतरनाक, यूरेनियम हटाना भी जंग जैसा आपरेशन : विशेषज्ञ

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच बड़ा सवाल यह है कि अगर अमेरिका सैन्य बल के जरिए ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार पर कब्जा करना चाहे, तो क्या होगा। विशेषज्ञों का साफ कहना है कि यह क कदम न सिर्फ बेहद जटिल और लंबा आपरेशन होगा, बल्कि इसमें रेडिएशन, रासायनिक खतरे और भारी सैन्य नुकसान का जोखिम भी शामिल है।


17.

क्या डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को नाटो से बाहर निकाल सकते हैं?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नाटो से अमेरिका को बाहर निकालने की धमकी दी, क्योंकि इसके यूरोपीय सदस्य देशों ने होर्मुज को खोलने के लिए जहाज भेजने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने सैन्य गठबंधन की कड़ी निंदा भी की। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप 77 साल पुराने नाटो से एकतरफा रूप से बाहर निकल पाएंगे या नहीं। हालांकि वह अक्सर कांग्रेस की मंजूरी के बिना बड़े फैसले लेते रहे हैं, जिनमें से कुछ - अमेरिकी अदालतों में लंबित रहते हैं।


18.

लक्षणों से आटिज्म से पीड़ित बच्चों के व्यवहार में करें सुधार

हर साल दो अप्रैल को विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस (वर्ल्ड आटिज्म अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। बीते कुछ वर्षों में बच्चों में आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसआर्डर (एएसडी) के मामले बढ़ गए हैं। आटिज्म कोई बीमारी नहीं है। यह (न्यूरो डेवलपमेंटल डिसआर्डर है जो दिमाग के विकास को प्रभाषित करता है।


19.

अवांछित आहार के कारण इस्केमिक हृदय रोग से हुई 40 लाख मौतें

इस्कीमिक हृदय रोग एक गंभीर स्थिति है, जो हदय की धमनियों में वसा (प्लाक) जमा होने से रक्त और आक्सीजन का प्रवाह कम होने के कारण होती है क्योंकि प्लाक का निर्माण कोरोनरी आर्टरी को संकरा कर देता है। यह मुख्य रूप से कोरोनरी आर्टरी बीमारी के कारण होता है, जिससे सीने में दर्द (एंजाइना) या हार्ट अटैक हो सकता है। एक विश्लेषण के अनुसार, 2023 में वैश्विक स्तर पर अवांछित आहार, जैसे कि कम साबुत अनाज या उच्च सोडियम वाले आहार के कारण इस्केमिक हृदय रोग से 40 लाख से अधिक मौतें हुई हैं।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton