logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

सीसीएस की बैठक

ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधानों की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई, जिसमें पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की तैयारियों और स्थिति की समीक्षा की गई। 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित सीसीएस की यह दूसरी बैठक है। बैठक में केंद्र, राज्य और जिले के स्तर पर सही जानकारी पहुंचाने और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए तालमेल, सूचना के आदान-प्रदान और संकट की स्थिति के बीच प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया।


2.

युद्ध से बाहर निकलने की सोच रहे ट्रंप, बहरीन के अमेजन केंद्र पर ईरानी हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति ने युद्धविराम का अनुरोध किया है। हालांकि ईरान ने उनके दावों को 'झूठा और निराधार' बताया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान से जल्द ही निकल जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर वापस लौटेगा।

इस बीच, समाचार एजंसी रायटर्स ने फाइनेंशियल टाइम्स के हवाले से बताया कि ईरान ने बुधवार को बहरीन में अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार पर हमला किया।


3.

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शारीरिक क्षति पहुंचाने पर क्रमिक दंड का प्रावधान करने वाले संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। विपक्षी सांसदों ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें समलैंगिक पुरुषों (गे) और समलैंगिक महिलाओं (लेस्बियन) से को इसके दायरे बाहर रखा गया है। विधेयक में यह निर्धारित करने के लिए एक प्राधिकरण के गठन का प्रावधान किया गया है कि कोई व्यक्ति ट्रांसजेंडर है या नहीं। इस प्रावधान को लेकर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई है।


4.

'जीएलपी-1' दवाओं के अनियंत्रित इस्तेमाल पर सरकार सख्त

सरकार ने बुधवार को कहा कि 'जीएलपी-1' आधारित वजन घटाने वाली दवाएं टाइप-2

मधुमेह और मोटापे के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं हैं, लेकिन इनके गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं और इन्हें केवल एक चिकित्सा विशेषज्ञ की देखरेख में ही लिया जाना चाहिए।


5.

ऊर्जा सुरक्षा नीति पर मंथन का समय

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध ने हमें क्या सबक दिया है? यह समझना होगा। चीन, भारत का पड़ोसी है, मगर हम उससे कई मामलों में पीछे क्यों हैं, इन सभी स्थितियों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। तेल-गैस आपूर्ति में अस्थिरता ने पूरे विश्व के समक्ष ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। लगातार चल रहे युद्ध से स्थिति बिगड़ने लगी है। इसके पीछे आपूर्ति श्रृंखला का टूटना है। भारत में सबसे बड़ा संकट गैस आपूर्ति को लेकर है। महानगरों से लेकर कस्बों तक लोग रसोई गैस के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब हमें अपनी ऊर्जा सुरक्षा नीति पर गंभीरता से सोचना होगा।


6.

लोकसभा ने जन विश्वास विधेयक को पारित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि जन विश्वास विधेयक का उद्देश्य भरोसे की एक संस्कृति बनाना है और 'विश्वास की संस्कृति' भय के आधार पर नहीं, बल्कि कर्तव्य के आधार पर बनेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित कानून को इसी सोच के साथ लाया जा रहा है।


7.

राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक पारित

राज्यसभा ने बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों की सेवा शर्तों एवं पदोन्नति से जुड़े एक विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। सरकार ने भरोसा दिलाया कि यह कानून बनने के बाद केंद्रीयसशस्त्र पुलिस बलों का बेहतर प्रबंधन होगा और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। विपक्षी दलों के सदस्यों ने आनन फानन में इसे पारित करने का आरोप लगाया और सदन से बहिर्गमन कर गए।


8.

जीएसटी संग्रह में उछाल

मार्च में 8.8% की वृद्धि, दो लाख करोड़ के पार

सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में आयात के साथ-साथ घरेलू बिक्री एवं खरीद से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के दम पर मार्च में करीब नौ फीसद (8.8%) की वृद्धि हुई और यह कर कटौती से पहले के स्तर दो लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। यह वित्त वर्ष 2025-26 में तीसरा सबसे अधिक मासिक संग्रह है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू सकल राजस्व में 5.9 फीसद की वृद्धि हुई और यह 1.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया। वहीं आयात से प्राप्त राजस्व में 17.8 फीसद की वृद्धि हुई और यह 53,861 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।


9.

महिलाओं में नौकरी पर टिके रहने की प्रवृत्ति अधिक

भारत में संगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं, पुरुषों की तुलना में '36 फीसद ' अधिक समय तक अपनी नौकरी में टिकी रहती हैं। बुधवार को जारी एक नई रपट में यह जानकारी दी गई है, जो इस पुरानी धारणा को गलत साबित करती है कि महिलाएं जल्दी नौकरी छोड़ देती हैं। वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) मंच 'सैलरी-से' द्वारा किए गए इस अध्ययन के आंकड़े 47,800 से अधिक ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) रिकार्ड के विश्लेषण पर आधारित हैं। इनमें मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों के वेतनभोगी पेशेवरों को शामिल किया गया है।


10.

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्त्व देते हैं ट्रंप : गोर

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं।


11.

चीन, पाकिस्तान ने शांति योजना को लेकर पांच सूत्री प्रस्ताव रखा

चीन और पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए पांच सूत्री प्रस्ताव रखा है, जिसमें खाड़ी क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की बहाली और होर्मुज जलमार्ग से पोतों के सुरक्षित आवागमन का आह्वान किया गया है।


12.

इजराइल ने भारत को हल्की मशीनगन की पहली खेप भेजी

भारत और इजराइल के बीच पिछले साल रक्षा और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के लिए समझौता हुआ था। इस समझौते का मकसद सह-विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता मजबूत हो सके।

हल्के मशीनगन की खास बातें...

यह 7.6251 एमएम कैलिबर की गन है, जो 1,000 मीटर तक प्रभावी रेंज रखती है। इसका वजन लगभग 7.6 किलोग्राम है, जो इसे अन्य समकक्ष हथियारों की तुलना में हल्का बनाता है। यह प्रति मिनट 600 से 750 राउंड फायर कर सकती है। यह हथियार 90 फीसद से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ तैयार किया जा रहा है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
JANSATTA (02 Apr 2026) | Daily News Highlights