logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

जीएसटी संग्रह अप्रैल में रिकार्ड 2.43 लाख करोड़ रुपए

सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में 8.7 फीसद बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपए रहा जो अब तक के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले जीएसटी का सर्वकालिक उच्च संग्रह अप्रैल, 2025 में 2.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा था। सरकार ने शुक्रवार को ये आंकड़े जारी किए। 


2.

मई में सामान्य से अधिक दिन तक लू चलने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को मासिक पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मई में हिमालय के तराई क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मई के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है, क्योंकि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन 14-16 मई के आसपास होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि अप्रैल के दौरान देश सात पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित हुआ था। 


3.

मेघालय के मावलिननान्ग गांव में मिली जुगनू की नई प्रजातियां

एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के रूप में ख्याति प्राप्त मेघालय के मावलिननान्ग के साथ एक और खासियत जुड़ गई है। यहां पर अनुसंधानकर्ताओं ने जुगनू की नई प्रजातियों की खोज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मेघालय के पहले वैज्ञानिक रूप से दर्ज किए गए चमकदार कीड़ों का दस्तावेजीकरण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि असम के डान बास्को विश्वविद्यालय की एम्मा मैग्डलीन नोंगलांग के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में पूर्व में अज्ञात दो प्रजातियों, डायफेन्स मेघालयनस और डायफेन्स मावलिननान्ग की पहचान की गई है, जिनमें से बाद वाली प्रजाति का नाम उस गांव के नाम पर रखा गया है, जहां इसे पहली बार दर्ज किया गया था। 


4.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एकल न्यायाधीश का निर्णय पलटा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एकल न्यायाधीश के उस निर्णय को पलट दिया है जिसमें एकल न्यायाधीश ने व्यवस्था दी थी कि पिता को एक नाबालिग बच्चे की वास्तविक अभिरक्षा किसी को भी सौंपने का अधिकार है।

एकल न्यायाधीश के निर्णय के खिलाफ दो बच्चों की मां की अपील स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की पीठ ने कहा कि यह अवलोकन कि पिता को एक नाबालिग बच्चे की वास्तविक अभिरक्षा किसी भी व्यक्ति को सौंपने का अधिकार है, कानून और नैतिकता के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है, इसलिए इसे दरकिनार किए जाने की आवश्यकता है। 


5.

मध्यपूर्व में बदलते कूटनीतिक समीकरण

अमेरिका और सऊदी अरब की प्रतिद्वंद्विता से अलग होकर यूएई प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ा और अब वह ओपेक से अलग होकर अमेरिका का तकनीकी फायदा लेना चाहता है। यूएई यह बखूबी जानता है कि इजराइल के साथ सैन्य गठबंधन का हिस्सा बनने से वह मुसलिम देशों को नाराज कर सकता है, जिसका जोखिम वह लेना नहीं चाहता। मगर इजराइल से उसने अपने संबंधों को मजबूत किया है, ताकि उसकी तकनीक का फायदा उठा सके। यूएई के लिए भारत बेहद महत्त्वपूर्ण देश है और भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी वह काफी अहम है। भारत से यूरोप तक बनने वाले नए आर्थिक गलियारे में यूएई की भूमिका अहम मानी जा रही है। 


6.

देश का पहला टोल बाधा मुक्त मार्ग होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राजमार्ग देश का पहला टोल बैरियर फ्री मार्ग होगा। इसके लिए गुजरात में एक कारिडोर पर इस नई तकनीक का परीक्षण शुरू हो गया है। इस मार्ग पर बिना टोल बैरियर पर रुके ही वाहन चालक का टोल शुल्क स्वतः आन लाइन वसूल लिया जाएगा। 


7.

वैश्विक अनिश्चितता से उपजे राजकोषीय दबाव के बीच व्यय सचिव का एलान

पूंजीगत व्यय जारी रखेगी सरकार

सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उपजे राजकोषीय दबाव के बावजूद आर्थिक वृद्धि की रफ्तार कायम रखने के लिए चालू वित्त वर्ष में निर्धारित 12.22 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय पर टिके रहने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्यय विभाग के सचिव वी वुअलनाम ने कहा कि आने वाली कुछ तिमाहियां और आने वाला साल कई तनाव बिंदुओं से भरे हो सकते हैं। 


8.

'भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डालर के पार'

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मई 2022 में लागू मुक्त व्यापार समझौते (सीईपीए) के बाद द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डालर के पार पहुंच गया है।


9.

ग्रामीण भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी पहल

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को जयपुर से राष्ट्रीय उद्यमी सशक्तीकरण पहल (एनईईडी) की शुरुआत की। इसका उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करना और भारत को वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में स्थापित करना है। 


10.

भारत, तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर चर्चा की

भारत और पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू करने पर चर्चा की है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। दोनों देशों ने भारतीय कारोबारियों के लिए दीर्घकालिक व्यापार वीजा की सुविधा, दवा क्षेत्र में नियामकीय सहयोग और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया। 


11.

अमेरिका की प्राथमिकता निगरानी सूची में भारत बरकरार

अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आइपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा है। संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की 2026 की विशेष 301 रपट में वियतनाम को प्राथमिक विदेशी देश (पीएफसी) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह 13 वर्ष में पहली बार है जब किसी देश को इस श्रेणी में रखा गया है। 


12.

भारत की बौद्धिक संपदा डब्ल्यूटीओ के अनुरूप

भारत विभिन्न देशों को जेनेरिक दवाओं का निर्यात करता है जिससे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल लागत को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही देश की बौद्धिक संपदा अधिकार (आइपीओ) व्यवस्था पूरी तरह वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप है। आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआइ ने शुक्रवार को यह बात कही। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआइ) ने कहा कि भारत वैश्विक जेनेरिक दवाओं की लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति करता है जिससे उसकी आईपी नीति वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण बन जाती है। 


13.

अत्याधुनिक हथियार प्रणाली से लैस 'महेंद्रगिरि' पोत नौसेना में शामिल

अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और उन्नत सेंसर से लैस स्वदेशी 'स्टेल्थ फ्रिगेट' महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) का छठा पोत 30 अप्रैल को मुंबई स्थित मजगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) पर सौंप दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि नौसेना को एक और उन्नत पोत सौंपा जाना युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट बहुउद्देशीय पोत हैं जिन्हें समुद्री क्षेत्र में वर्तमान और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।' 


14.

'अमेरिका और चीन संबंधों के लिए ताइवान खतरा'

ताइवान ने चीन के उस बयान पर शुक्रवार को चिंता जताई, जिसमें उसने कहा है कि स्वशासित ताइवान, चीन-अमेरिका संबंधों के लिए सबसे बड़ा जोखिम है। 


15.

कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की होगी बैठक

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत ब्रिक्स महिला कार्य समूह की प्रथम प्रारंभिक बैठक आयोजित की।


16.

कर्नाटक कैबिनेट ने एससी के लिए आंतरिक आरक्षण को दी मंजूरी

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आंतरिक आरक्षण पर अपने पूर्व के फैसलों की पुष्टि की है और भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए महत्त्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी है। इन संशोधनों में अधिसूचनाओं को वापस लेना और दोबारा जारी करना तथा 400-सूत्री रोस्टर प्रणाली को अपनाना शामिल है। कर्नाटक के विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने बैठक के बाद गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल ने एससी के लिए निर्धारित 15 फीसद आरक्षण के भीतर उप-आरक्षण लागू करने और विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित भर्तियों को तेज करने के अपने संकल्प को दोहराया है।


17.

उच्च आय वाले देश में 2048 तक खत्म हो जाएगा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर

उच्च आय वाले देश 2048 तक 'सर्वाइकल कैंसर' (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जबकि निम्न और मध्यम आय वाले देशों (एलएमआइसी) में अगली सदी तक इस बीमारी के आंकड़ों में मामूली कमी होने की संभावना है। बता दें कि भारत ने 14 वर्ष की 1.15 करोड़ लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शुरू किया है, जिसका उद्देश्य देश में महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम करना है। गार्डासिल-4 की एक खुराक गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए जिम्मेदार एचपीवी टाइप के विरुद्ध 93-100 फीसद तक असरदार रहती है। भारत अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी टीके को शामिल करने वाले 160 से अधिक देशों की कतार में शामिल हो गया है, जिससे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर उन्मूलन के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में प्रगति हो रही है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton