KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

भारत की तीन सूत्री शांति पहल, जहाजों की सुरक्षा, अनाज निर्यात व ऊर्जा ढांचे पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच जारी टकराव को कम करने तथा वैश्विक स्तर पर इसके प्रभावों को सीमित करने के लिए तीन सूत्री योजना पर काम कर रहा है। भारत ने इस पहल को लेकर रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के साथ लगातार चर्चा की है। इसके तहत नागरिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा, काला सागर से अनाज निर्यात बहाल करने तथा ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है। इस शांति प्रयास में भारत अमेरिका के साथ भी समन्वय कर रहा है।


2.

भारत में गरीबी में आई गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में अत्यधिक गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट आई है और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। 


3.

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' सुविधा की तैयारी

हवाई यात्रा सुगम बनाने के लिए डिजी यात्रा की सुविधा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी शुरू करने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के सात प्रमुख हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण शुरू हो गया है। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाईअड्डा शामिल हैं। फिलहाल यह सुविधा कई घरेलू हवाईअड्डों पर उपलब्ध है।


4.

उत्तर प्रदेश सबसे आगे, दलित बहुल गांवों की बदल रही है तस्वीर

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में उजाला फैलाने के संकल्प के साथ चलाई जा रही 'प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना' (पीएम अजय) के अंतर्गत आने वाले 'आदर्श ग्राम' घटक को लेकर एक आरटीआइ से अहम जानकारियां सामने आई हैं। देशभर में दलित बहुल गांवों के समग्र और एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 22 राज्यों के 13,959 गांवों में कुल 1.74 लाख विकास कार्य चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 43,802 कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश के विकास पथ पर उत्तर प्रदेश ने सबसे आगे रहते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 


5.

अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ के पार

देश का कुल आरसा संग्रह अक्टूबर 202 सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। घरेलू गतिविधियों और आयात से होने वाले राजस्व में मजबूत वृद्धि के चलते जीएसटी संग्रह में यह उछाल दर्ज किया गया है। त्योहारों के दौरान खरीदारी बढ़ने से घरेलू मांग में तेजी आई और इसका असर भी संग्रह पर दिखाई दिया। यह कर संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले अप्रैल में लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये का रिकार्ड संग्रह दर्ज किया गया था। 


6.

उत्तर कोरिया ने किया घातक क्लस्टर बम का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने क्लस्टर बम का सफल परीक्षण कर अपने शस्त्रागार में एक और घातक हथियार को शामिल करने की तैयारी कर ली है। उत्तर कोरिया का बनाया क्लस्टर बम बैलेस्टिक मिसाइल से दागा जा सकेगा जिससे यह और ज्यादा घातक बन जाएगा। एक क्लस्टर बम से तमाम छोटे बम निकलकर फटते हैं और ये सभी बम जमीन से कई फीट ऊपर फटते हैं, इसलिए यह ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इन बमों से होने वाली तबाही को देखते हुए विश्व के ज्यादातर देशों ने इन बमों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है।


7.

आंतों के एक बैक्टीरिया से हो सकता है कोलन कैंसर

विज्ञानियों ने आंतों में पाए जाने वाले एक आम बैक्टीरिया और कोलन कैंसर के बीच संबंध को समझने में अहम सफलता हासिल की है। अमेरिका के जान्स हापकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि बैक्टेराइड्स फ्रैंजिलिस नामक बैक्टीरिया का विषैला पदार्थ आंतों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाकर सूजन और ट्यूमर बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा दे सकता है। करीब दो दशक से विज्ञानी यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि यह विष आंतों की कोशिकाओं पर हमला कैसे करता है। नेचर पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में इस सवाल का जवाब मिला है। 


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (02 Nov 2026) | Daily News Highlights