Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
Judiciary
CLAT
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
आइआइएससी बेंगलुरु व पांच आइआइटी एशिया की टाप 100 यूनिवर्सिटी में कायम
नवीनतम क्यूएस एशिया रैंकिंग में भारत के लिए गर्व और आत्ममंथन दोनों करने जैसी स्थिति सामने आई है। एक ओर जहां इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (आइआइएससी), बेंगलुरु और पांच प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) ने एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में अपनी जगह बरकरार रखी है, वहीं प्रतियोगिता के इस दौर में इन सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है।
2.
दवाओं, चिकित्सा उपकरणों के आयात के लिए नए गेटवे खोलेगी सरकार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के आयात के लिए अधिकृत प्रवेश केंद्रों का नेटवर्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है जिसके तहत कई अंतरदेशीय कंटेनर डिपो, एक विशेष आर्थिक क्षेत्र और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शामिल करने की योजना है। मंत्रालय का कहना है कि इससे आयातित वस्तुओं की निकासी प्रक्रिया तेज होगी और सप्लाई चेन की दक्षता बेहतर होगी।
3.
भारत लगातार तीसरी बार चुना गया अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष : प्रल्हाद जोशी
भारत को लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को बताया कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान आयोजित आइएसए के नौवें सत्र में सभी सदस्य देशों ने भारत पर भरोसा जताया और लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष चुना है। फ्रांस को फिर आइएसए के सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन दो नवंबर को किया था। यह पांच नवंबर को संपन्न होगा।
4.
मोबाइल पर बिना इंटरनेट चलेंगे स्वदेशी एआइ, भारत ने लांच किए 3 माडल
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) माडल विकसित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मंगलवार को तीन स्वदेशी एआइ माडल लांच कर दिए। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें मोबाइल पर इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। इंडिया एआइ मिशन के तहत घरेलू कंपनियों द्वारा विकसित इन एआइ माडलों में ईकेए-1, धीर 2बी और धीर 5बी शामिल हैं। ये माडल गणित के सवाल हल करने, कोडिंग, वैज्ञानिक शोध और साइबर सुरक्षा जैसे कामों में मदद करेंगे। इन माडलों को इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय ने लांच किया। इंडिया एआइ मिशन का उद्देश्य स्वदेशी एआइ क्षमताओं और लार्ज लैंग्वेज माडल्स बनाना है।
5.
मतदान बढ़ाने में कारगर 'वोट अर्ली डे' पहल
अमेरिका में 'वोट अर्ली डे' (पूर्व मतदान दिवस) का प्रयोग चुनावों में जनभागीदारी बढ़ाने, मतदान को प्रोत्साहित करनेकी दिशा में एक अभिनव पहल है। अमेरिका में तीन नवंबर, 2026 को कई राज्यों एवं स्थानीय निकायों के चुनाव निर्धारित थे, लेकिन चुनाव के पूर्व 24 अक्टूबर को वहां 'वोट अर्ली डे' का आयोजन किया गया, जिसके जरिये लोगों को जागरूक किया गया कि वे निर्धारित चुनाव तिथि को ही नहीं, बल्कि सुविधानुसार पहले भी अपना वोट डाल सकते हैं। 'वोट अर्ली डे' एक गैर-सरकारी पहल है, जिसकी शुरुआत 2020 में की गई थी। यह प्रत्येक मतदाता को चुनाव की तिथि से पूर्व अपनी सुविधानुसार मतदान करने की स्वतंत्रता प्रदान करती है। इस पहल का उद्देश्य चुनाव में उस तबके की सहभागिता सुनिश्चित करना है, जो निर्धारित तिथि को किसी कारण से मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोगों के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व व्यक्तिगत रूप से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे चुनाव के आखिरी समय में आने वाली समस्याओं से उन्हें बचाया जा सकता है। यह पहल न सिर्फ मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कारगर है, बल्कि मतदान के दिन केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण, व्यस्तता एवं यातायात संबंधी परेशानी, बहानेबाजी से बचने और प्रतीक्षा समय घटाने में भी सहायक है।
6.
ब्रेन गेन के लिए कितना तैयार भारत
केंद्र सरकार अक्सर विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे कुशल भारतीय पेशेवरों, विज्ञानियों और शोधकर्ताओं से स्वदेश लौटकर देश के विकास में योगदान देने का आग्रह करती है। हाल में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी जर्मनी में ऐसी ही अपील की। प्रतिभाशाली लोग किसी देश में काम करना इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वहां उनकी योग्यता को सम्मान, शोध के लिए संसाधन और परिश्रम के अनुरूप अवसर मिलते हैं। भारत को भी ऐसा मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना चाहिए
7.
बिहार की नदियों में जमे गाद से राष्ट्रीय राजमार्ग बनाएगा एनएचएआइ
लगभग प्रत्येक वर्ष बाढ़ का प्रकोप झेलने वाले बिहार के लिए नदियों में जमा जो सिल्ट अब तक समस्या बना हुआ था, अब उसे तेज विकास के समाधान के रूप में उपयोग करने की तैयारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति थे। इसके तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) नदियों व अन्य जल निकायों की डीसिल्टिंग कराएगा और उनमें से निकलने वाली गाद का उपयोग एनएचएआइ की परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। वर्तमान में चल रहीं 16 परियोजनाओं में 243 लाख क्यूबिक मीटर और भविष्य की 27 परियोजनाओं में 835 लाख क्यूबिक मीटर गाद के उपयोग का प्रस्ताव है।
8.
वियतनाम के राष्ट्रपति से मिले डोभाल, रक्षा सहयोग पर जोर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हनोई यात्रा के दौरान वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं देते हुए भारत-वियतनाम उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में समर्थन के लिए उनका आभार जताया। बैठक में मई में वियतनामी राष्ट्रपति की भारत यात्रा का भी उल्लेख हुआ।
9.
दुनिया के 96 प्रतिशत कोरल रीफ गंभीर खतरे में
समुद्री जैव विविधता पर जलवायु परिवर्तन का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। जूलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जेडएसआइ), कोलकाता के विज्ञानी पहली बार किए गए वैश्विक कोरल रीफ पारिस्थितिकी आकलन के सह-लेखक बने हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आइयूसीएन) की रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में समुद्र के तापमान में वृद्धि और समुद्री हीटवेव के प्रभाव को शामिल करने पर दुनिया के 96 प्रतिशत कोरल रीफ क्षेत्र अति संकटग्रस्त श्रेणी में पहुंच गए हैं।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.