KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

पहली बार भारत ने माना, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का कर रहे प्रयास

भारत ने रविवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान की सिर्फ पैरवी ही नहीं कर रहा है, बल्कि उसने इससे आगे बढ़कर हाल के महीनों में अपने प्रयास भी तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि इस दिशा में भारत ने रूस व यूक्रेन दोनों ही देशों से वार्ता की है।


2.

जीएसटी अधिकारियों को नहीं होगा गिरफ्तारी का अधिकार

जीएसटी काउंसिल अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू करने के तरीकों को पूरी तरह बदलने जा रही है। सात अक्टूबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में अगर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो टैक्स अधिकारियों से गिरफ्तारी का अधिकार छीन लिया जाएगा। अगर किसी मामले में गिरफ्तारी जरूरी है तो कोर्ट का आदेश आवश्यक होगा। साथ ही अभियोजन की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है, ताकि आपराधिक प्रक्रिया उन मामलों तक सीमित रहे जिनका आकार इसके लायक है।


3.

बनेंगे इंटीग्रेटेड स्मार्ट विलेज सेंटर

उत्तराखंड में सेतु आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच को सरल बनाने के लिए इंटीग्रेटेड स्मार्ट विलेज सेंटर की योजना शुरू की है। इस पहल के तहत, ग्रामीणों को अब बार-बार ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। और सेतु आयोग ने पंचायतीराज और अन्य विभागों के समन्वय से तिलवाड़ी (देहरादून), नकोट (चंबा) कनवाड़ (देवीधुरा) में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इन सेंटरों का संचालन शुरू किया है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। आयोग की सलाहकार भावना शिंदे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी को ग्रामीणों तक पहुंचाना और सेवा वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाना है।


4.

भारत की बढ़ती सामरिक शक्तिः परमाणु बमों व लंबी दूरी की मिसाइलों से अजेय हुआ देश

आफ द 'बुलेटिन एटामिक साइंटिस्ट्स' (बीएएस) की एक नई और महत्वपूर्ण आकलन रिपोर्ट के अनुसार, भारत परमाणु हथियार ले जाने वाले सिस्टम को लगातार आधुनिक और बेहतर बना रहा है। विदेशी विज्ञानियों हैंस एम. क्रिस्टेंसन, मैट कोर्डा, एलियाना जान्स और मैकेंजी नाइट-बायल की तैयार की गई रिपोर्ट का अनुमान है कि भारत के पास वर्तमान में लगभग 190 परमाणु बम हैं। हालांकि, परमाणु बमों का असली महत्व तभी है जब उन्हें दुश्मन के पाले में सटीकता और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। भारत ने न केवल शक्तिशाली परमाणु और हाइड्रोजन बम विकसित किए हैं, बल्कि दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए लंबी दूरी की अचूक मिसाइलें भी हासिल कर ली हैं।


5.

सार्वजनिक स्वास्थ्य के समक्ष नई चुनौती

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट 'नेशनल हेल्थ वर्कफोर्स अकाउंट्स 2026' के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2030 तक दुनिया को करीब 1.11 करोड़ हेल्थ वर्करों की कमी का सामना करना पड़ेगा। केवल आधारभूत ढांचे और नए अस्पतालों की इमारतें खड़ी कर देने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जा सकती। अस्पतालों का वास्तविक आधार वहां तैनात डाक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ होते हैं। यदि समय रहते स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त तैनाती और उनकी उपलब्धता पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा चरमरा सकता है।


6.

डिजिटल आर्थिकी में साइबर सुरक्षा कवच

डिजिटल भारत की कहानी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उसके साथ एक दूसरी कहानी भी लगभग उसी गति से आकार ले रही है। यह कहानी साइबर ठगी की है। कभी जेब काटने के लिए अपराधी को आपके पास आना पड़ता था, अब उसे आपकी जेब तक पहुंचने की भी जरूरत नहीं। एक फोन काल, एक संदेश, एक फर्जी लिंक, एक नकली वेबसाइट या वीडियो काल के जरिये वह आपके बैंक खाते तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। अपराधी और पीड़ित के बीच की भौतिक दूरी लगभग अप्रासंगिक हो गई है, लिहाजा इसके लिए बेहतर साइबर सुरक्षा कवच जरूरी है


7.

बढ़ती महंगाई के बीच 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

अर्थशास्त्रियों और बैंक अधिकारियों का मानना है पश्चिम एशिया संकट के दोबारा गहराने से पैदा हुए मुद्रास्फीति के दबाव के बीच आरबीआइ अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा (एमपीसी) में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। प्रेट्र के सर्वे के मुताबिक, सोलह अर्थशास्त्रियों और वरिष्ठ बैंक अधिकारियों का मानना है कि यदि आगामी नीतिगत समीक्षा में केंद्रीय बैंक दरों में वृद्धि करता है, तो यह ब्याज दर नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत होगा। एमपीसी की बैठक सोमवार से शुरू हो रही है।


8.

व्यापार समझौते पर भारत-कनाडा में पांचवें दौर की वार्ता आज से

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित कांप्रिहेंसिव इकोनमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के लिए वार्ता का पांचवां चरण सोमवार से ओटावा में शुरू होगा। यह वार्ता नौ अक्टूबर तक चलेगी।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (05 Oct 2026) | Daily News Highlights