You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर हवाई हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यूयार्क ले जाने पर भारत ने सधी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में इस घटनाक्रम को 'गहरी चिंता का विषय' करार देते हुए कहा कि भारत स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। यह भारत सरकार की इस विवाद पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है, जो अमेरिकी हमले के एक दिन बाद आई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन दोहराता है। हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के जरिये सुलझाएं।
2.
जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निकालकर खेती को उत्पादकता और लाभ के नए दौर में ले जाने की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 उन्नत किस्में जारी की, जो परंपरागत तरीके से खेती को अलग कर नवाचार के सहारे नई दिशा दे सकती हैं। ये किस्में अधिक उपज देने के साथ ही कम पानी, कम उर्वरक और प्रतिकूल मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। ये किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही खाद्य सुरक्षा के लिए निर्णायक साबित हो सकती हैं।
3.
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित भारतीय तटरक्षक बल के दो प्रदूषण नियंत्रण पोतों में से पहले पोत 'समुद्र प्रताप' का जलावतरण सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह पोत तेल रिसाव का पता लगाने के लिए उन्नत प्रणालियों से लैस है, जिससे विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के भीतर और बाहर व्यापक प्रदूषण रोधी अभियान चलाने में मदद मिलेगी।
4.
सुरक्षा और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने नसीराबाद में एक विशेष फोर्स (सैन्य बल) तैयार की है। नसीराबाद की सैनिक छावनी में तैयार हुई इस फोर्स का नाम 'भैरव बटालियन' रखा गया है। भैरव बटालियन 15 जनवरी को जयपुर में होने वाली आर्मी डे परेड में शामिल होगी। इस बटालियन के साथ ही ड्रोन आपरेटर्स भी तैयार किए गए हैं। इन आपरेटर्स को ड्रोन उड़ाने से लेकर दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने एवं असली आपरेशन में इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इससे सेना की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
5.
थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका के चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग एवं सैन्य संबंधों को मजबूत करना है। दो देशों की यात्रा के पहले चरण में जनरल द्विवेदी यूएई पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच हो रही है। यमन को लेकर यूएई और सऊदी अरब के बीच भी तनाव है।
6.
आज अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। कई देश खुले तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून सभी देशों पर समान रूप से लागू नहीं हो रहे। देश अब अपने हितों के लिए अकेले फैसले ले रहे हैं। दुनिया में युद्ध और हिंसा बढ़ गई है। जो देश नियम आधारित विश्व व्यवस्था की दुहाई देते थे आज वे ही वैश्विक व्यवस्था के लिए संकट बनते जा रहे हैं।
7.
भारत ने न्यूजीलैंड के साथ कुछ दिन पहले एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले भारत आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम (यूके), संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन, ओमान तथा अन्य देशों के साथ भी इस तरह का समझौता कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बात को कुछ हैरानी से देखा जा रहा है, जब नवंबर, 2019 में भारत ने स्वयं को रीजनल कंप्रिहेंसिव इकोनमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) से बाहर कर लिया था, जिसमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों शामिल थे। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि भारत ने अबइन्हीं देशों के साथ अलग-अलग एफटीए कैसे कर लिया...
8.
अधिकांश अनाज के उत्पादन के जमामले में हमारा देश आत्मनिर्भर हो चुका है। कई अनाज का तो हम निर्यात भी कर रहे हैं। परंतु तमाम प्रयासों के बावजूद हमें बड़ी मात्रा में दलहन का आयात करना पड़ रहा है। हालांकि बीते वर्षों में भारत की कृषि नीति में दूरगामी परिवर्तन देखने को मिला है। दालों को भारत की पोषण सुरक्षा और किसान आर्थिक सशक्तीकरण का आधार मानते हुए भारत सरकार ने इस वर्ष बजट मैं देश को दालों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक धनराशि जारी की। इसके उपरांत भारत सरकार ने 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' जैसी ऐतिहासिक पहल शुरू की। भारत सरकार का लक्ष्य 11,440 करोड़ रुपये के दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत फसल वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक घरेलू दलहन उत्पादन को 350 लाख टन तक ले जाना और दालों के आयात पर निर्भरता कम करना है।
9.
रूस के कुल कारोबार में दवाओं की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है और भारतीय कंपनियों को इस बाजार में बड़ी हिस्सेदारी मिलने की संभावना है। इसी तरह से रसायन व रबर आयात भी रूस में बढ़ रहा है, जहा भारतीय कंपनियों की नजर है। लेकिन इनका निर्यात बढ़ाकर भी 60 अरब डालर का व्यापार घाटा पूरा होता नहीं दिख रहा है। खाद्य सामग्रियों जैसे- चावल, चाय और मसालों में भी संभावनाएं है, लेकिन यहां भी यूरोपीय संघ और अमेरिका के प्रतिबंध इन प्रयासों को बाधित कर रहे हैं।
10.
यूनियन बैंक आफ इंडिया ने ताजा अनुमानों में कहा है कि दिसंबर 2025 में खुदरा महंगाई की दर बढ़कर 1.66 प्रतिशत तक पहुंच सकती है जो नवंबर 2024 में 0.71 प्रतिशत थी। इस वृद्धि में खाद्य पदार्थों की कीमतों मैं मजबूती का प्रमुख योगदान रहेगा। दिसंबर 2025 के लिए खुदरा महंगाई का डाटा 12 जनवरी को जारी किया जाएगा।
11.
भारतीय-अमेरिकियों की अमेरिका के प्रमुख जातीय समूहों में सबसे अधिक औसत घरेलू आय है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी अमेरिका में रहने वाली दूसरी सबसे बड़ी एशियाई मूल की आबादी हैं, जो कुल एशियाई आबादी का 21 प्रतिशत है। 2023 में भारतीय मुखिया वाले परिवारों की औसत वार्षिक आय 1,51,200 डालर थी। कुल एशियाई मुखिया वाले परिवारों में यह 1,05,600 डालर थी।
12.
ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया में एक भूमिगत ठिकाने पर संयुक्त हवाई हमला बोला। यहां इस्लामिक स्टेट समूह (आइसिस) सदस्यों द्वारा हथियार और विस्फोटक जमा किए जाने का संदेह है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा, शनिवार शाम को होम्स प्रांत के ऐतिहासिक शहर पल्मायरा के उत्तर में पहाड़ों में स्थित ठिकाने तक पहुंचने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाने के लिए गाइडेड बमों का प्रयोग किया गया। ये दोनों देश अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा हैं, जो एक दशक से अधिक समय से आइसिस से लड़ रहा है।
13.
वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अमेरिकी नियंत्रण या उसके पुनर्गठन से भारत को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि इस घटनाक्रम के चलते लंबे समय से अटके भारत के करीब एक अरब डालर के बकाये का भुगतान हो सकता है और वेनेजुएला में भारतीय कंपनियों द्वारा संचालित तेल क्षेत्रों से तेल का उत्पादन भी बढ़ सकता है। भारत एक समय वेनेजुएला के कच्चे तेल का प्रमुख आयातक था। किसी समय भारत प्रतिदिन चार लाख बैरल से अधिक तेल का आयात करता था। हालांकि, 2020 में अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यह आयात बाधित हो गया था। विदेश में भारत की प्रमुख तेल उत्पादन कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) पूर्वी वेनेजुएला के 'सैन क्रिस्टोबल' तेल क्षेत्र का संयुक्त संचालन करती है।
14.
भारतीय मनोचिकित्सा समाज (आइपीएस) ने देश में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लगातार इलाज में लगातार बड़े गैप पर गहरी चिंता जताई है। कहा कि मानसिक बीमारियों से पीड़ित लगभग 80-85 प्रतिशत लोगों को समय पर या सही इलाज नहीं मिल पाता है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि उपचार में प्रगति और बढ़ती जागरूकता के बावजूद मानसिक बीमारी से पीड़ित अधिकांश लोग औपचारिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली से बाहर बने रहते हैं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएमएचएस) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे व्यापक उपचार अंतराल का सामना कर रहा है, जहां 85 प्रतिशत से अधिक लोग सामान्य मानसिक विकारों से पीड़ित हैं,
15.
एक नए इजराइली अध्ययन ने माइक्रोबायोलाजी की सबसे पक्की मान्यताओं में से एक को चुनौती दे रही है कि बैक्टीरिया मुख्य रूप से निष्क्रिय होकर एंटीबायोटिक्स से बचते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि एंटीबायोटिक स्थिरता एक अकेली बायोलाजिकल घटना नहीं है बल्कि यह दो मौलिक रूप से भिन्न विकास रोकने वाले अवस्थाओं से पैदा होती है, यह खोज सालों के विरोधाभासी नतीजों को सुलझाने में मदद करती है और बार-बार होने वाले इन्फेक्शन को रोकने के नए रास्ते खोलती है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
