logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

ट्रंप को ईरान का जवाब, अस्थायी युद्धविराम पर नहीं खुलेगा होर्मुज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की डेडलाइन करीब आने के साथ ही युद्धविराम को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच पांच हफ्ते से जारी युद्ध को रोकने के लिए सोमवार को तीन प्रस्ताव सामने आए। मिस्र, पाकिस्तान और तुर्किये की ओर से आए 45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और इस अवधि में स्थायी समझौते पर बातचीत की बात कही गई है। 


2.

ट्रंप को ईरान का जवाब, अस्थायी युद्धविराम पर नहीं खुलेगा होर्मुज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की डेडलाइन करीब आने के साथ ही युद्धविराम को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच पांच हफ्ते से जारी युद्ध को रोकने के लिए सोमवार को तीन प्रस्ताव सामने आए। मिस्र, पाकिस्तान और तुर्किये की ओर से आए 45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और इस अवधि में स्थायी समझौते पर बातचीत की बात कही गई है। 


3.

डिजिटल जनगणना होगी सबसे सटीक, बढ़-चढ़कर करें प्रतिभाग

देश में 16वीं जनगणना का शुभारंभ एक अप्रैल से हो गया है। केंद्र सरकार ने पहली बार डिजिटल जनगणना भी शुरू की है। इस बार प्रत्येक नागरिक को पोर्टल या एप जाकर स्वगणना में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देने का अतिरिक्त विकल्प दिया गया है।  इतिहास के आंकड़ों में भारत की जनगणना  1881 में भारत में पहली जनगणना में देश की आबादी 25 करोड़ थी। ▶ 1931 में पहली बार जनगणना में जातिगत जनगणना को भी शामिल किया गया था। ▶ 1951 में आजादी के बाद हुई जनगणना में आबादी का आंकड़ा 36 करोड़ तक पहुंच गया। ▶ 1952 में विश्व में पहली बार भारत ने परिवार नियोजन कार्यक्रम शुरू किया। ▶ 2001 में भारत की जनगणना 100 करोड़ को पार कर 102 करोड़ दर्ज की गई।


4.

यूसीसी और एक देश-एक चुनाव पर सकरात्मक चर्चा जारी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और 'एक देश-एक चुनाव' भाजपा के दो अधूरे एजेंडे हैं। इन पर गंभीर चर्चाएं चल रही हैं और सकारात्मक दिशा में प्रगति हुई है। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहली बार भाजपा ने 1994 में महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा उठाया था। मौजूदा भाजपा नीत केंद्र सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को 2029 के आम चुनाव में लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 


5.

उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक पहचान दिलाने आगे आया शिक्षा मंत्रालय

विश्वविद्यालयों सहित देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक अहम पहल शुरू की है। जिसमें वह उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक क्यूएस (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) रैंकिंग से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का काम शुरू किया है। इस दौरान संस्थानों से क्यूएस रेकिंग 2027 के लिए मांगी जा रही जानकारी निर्धारित समय में मुहैया कराने को कहा है। साथ ही कहा है कि यदि किसी संस्थान को इसके लिए दिक्कत आ रही है तो उन्हें जरूरी मदद मुहैया कराएगा


6.

अब तय सीमा से ज्यादा क्षेत्र में हो सकेगी दुर्लभ खनिजों की खोज

केंद्र सरकार ने सोमवार को दुर्लभ खनिजों के खनन से जुड़े नियमों में संशोधनों की अधिसूचना जारी कर दी। संशोधित नियमों के तहत लाइसेंस प्राप्त आपरेटर तय सीमा से अधिक क्षेत्र में दुर्लभ खनिजों की खोज कर सकेंगे। इससे गहरे क्षेत्रों से खनिजों को निकालने में मदद मिलेगी और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। 


7.

शिवालिक में मिले 45 लाख वर्ष पुराने मीठे पानी की मछलियों के जीवाश्म

उत्तराखंड और उत्तर भारत के प्राचीन प्राकृतिक इतिहास को समझने की दिशा में विज्ञानियों को बड़ी सफलता मिली है। देहरादून के पास मोहंड क्षेत्र में विज्ञानियों ने करीब 45 से 50 लाख वर्ष पुराने प्लायोसीन काल के मीठे पानी की मछलियों के जीवाश्म खोजे हैं। यह खोज न सिर्फ हिमालयी क्षेत्र के प्राचीन जलजीवन को समझने में अहम है, बल्कि यह बताती है कि उस समय यहां शांत झील, तालाब या ठहरा हुआ जलाशय मौजूद था। शोध में सबसे खास बात यह है कि वैज्ञानिकों को मछलियों के ओटोलिथ मिले हैं, जिन्हें आम भाषा में मछली के कान के भीतर मौजूद संतुलन और सुनने में मदद करने वाली छोटी कैल्शियम संरचनाएं कहा जा सकता है।


8.

केंद्रीय बलों में आइपीएस की तैनाती का सवाल

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक चर्चा में है। इस विधेयक का उद्देश्य आइपीएस अधिकारियों की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का नियमितीकरण करना है। इसमें यह प्रविधान है कि पुलिस महानिरीक्षक स्तर के 50 प्रतिशत पद आइपीएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इसी प्रकार अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के न्यूनतम 67 प्रतिशत पद आइपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। जहां तक विशेष महानिदेशक एवं महानिदेशक के पदों का प्रश्न है, समस्त अर्थात सौ प्रतिशत पद आइपीएस अधिकारियों के लिए प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित रहेंगे। चूंकि उप-महानिरीक्षक एवं कनिष्ठ स्तर के पदों के संबंध में विधेयक मौन है, इसलिए यही लगता है कि इन पदों के संबंध में नियम पूर्व अनुसार ही लागू रहेंगे। प्रस्तावित नियम पांच प्रकार के केंद्रीय बलों सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीआइएसएफ और एसएसबी पर लागू होंगे। 


9.

संबंध सुधारने को तैयार बांग्लादेश

विश्व राजनीति के भौगोलिक पक्ष को देखा जाए तो ज्ञात होता है कि पड़ोसी देशों से संबंधों में लगातार मधुरता और समन्वय बनाए रखना मुश्किल होता है, वह चाहे अमेरिकी महाद्वीप में अमेरिका और उसके पड़ोसी देशों के बीच हो या फिर दक्षिण एशिया में भारत और उसके पड़ोसियों के बीच। मुश्किल तब आती है, जब तनाव ऐसे पड़ोसियों के साथ हो, जिनकी साझा संस्कृति, इतिहास, बोली-बानी और अन्य समानताएं होती हैं। पिछले दस वर्षों में नेपाल, श्रीलंका, मालदीव या फिर बांग्लादेश के साथ संबंध लगातार भारत की 'पड़ोसी प्रथम' की नीति की परीक्षा लेते रहे हैं। कई अवसरों पर ऐसा लगा कि किसी तीसरे देश ने खटास तनाव का फायदा उठा लिया। भारत की विदेश नीति पड़ोसियों के साथ व्यापार करने और आर्थिक संबंधों की तरह ही आत्मीय संबंधों को बराबर महत्व देने की रही है। इससे पड़ोसी देशों से तनाव कम करने में मदद मिली है। इन दिनों भारत-बांग्लादेश संबंधों में भी तनाव की कमी आती दिख रही है। 


10.

बदलते परिवेश में स्वास्थ्य चुनौतियां

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष सात अप्रैल को मनाया जाता है, जो स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने का कार्य करने के साथ ही एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को भी प्रेरित करता है। वर्ष 2026 में जब दुनिया तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति के एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है, विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'टुगेदर फार हेल्थ, स्टैंड विद साइंस' यानी 'स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े रहें' निर्धारित की गई है। 


11.

ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने से बनेगी बात

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को एक माह से अधिक हो चुका है। इस कारण से होर्मुज समुद्री जलमार्ग व्यापक रूप से बाधित है। इससे भारत समेत एशिया के अनेक देशों की अर्थव्यवस्था दुष्प्रभावित हो रही है और ये देश एक गहरे भू-राजनीतिक एवं भू-आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस सदी के आरंभ से जिस प्रकार अलग-अलग कारणों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को निरंतर झटका लगा है, उसे देखते हुए भारत को अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है


12.

शिक्षा में एआइ का समावेश

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दखल निरंतर बढ़ता जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में भी इसका अधिकाधिक उपयोग होने लगा है। इस बीच यूनेस्को की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एआइ आधारित टूल्स सीखने की प्रक्रिया को 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक प्रभावी बना सकते हैं। विशेषकर उन छात्रों के लिए जो पारंपरिक शिक्षण विधियों में पीछे रह जाते हैं। वर्ल्ड इकोनमिक फोरम का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में 50 प्रतिशत नौकरियों में डिजिटल और एआइ से जुड़े कौशल की आवश्यकता होगी। ऐसे में शिक्षा में एआइ का समावेश केवल विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य बनता जा रहा है।


13.

चुनौतियों से निपटने को आरबीआइ के पास दरों में कटौती की गुंजाइश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत के पास पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित क्षेत्रों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त वित्त उपलब्ध है, जबकि आरबीआइ के पास ब्याज दरों में कटौती करने की गुंजाइश है। आरबीआइ के गवर्नर की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक शुरू हो चुकी है, जिसके फैसलों की जानकारी बुधवार को दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि रेपो रेट को अपरिवर्तित बनाए रखा जाएगा। 


14.

बीते वर्ष 6.05 गीगावाट बढ़ी पवन ऊर्जा क्षमता

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश की पवन ऊर्जा क्षमता में 6.05 गीगावाट की बढ़ोतरी हुई है। यह अब तक किसी एक वर्ष में सबसे अधिक वृद्धि है। इसके साथ देश की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता बढ़कर 56 गीगावाट हो गई है। 2016-17 में पवन ऊर्जा क्षमता में 5.5 गीगावाट की बढ़ोतरी हुई थी, जो अब तक एक वर्ष में सबसे अधिक पवन ऊर्जा क्षमता बढ़ने का रिकार्ड था।


15.

मूडीज ने भारत की क्रेडिट रेटिंग बीएएउ पर बरकरार रखी

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को भारत की सावरेन क्रेडिट रेटिंग को 'बीएएउ' पर स्थिर परिदृश्य के साथ बरकरार रखा। एजेंसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि भारत का स्थिर परिदृश्य महामारी के बाद से बेहतर होते राजकोषीय संकेतकों और अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत मजबूत आर्थिक विकास को दर्शाता है।


16.

मार्च में 14 महीनों में सबसे कम रही सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर मार्च में 14 महीनों में सबसे धीमी रही, जो नए व्यवसायों की कमी को दर्शाती है। एचएसबीसी इंडिया के ताजा मासिक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, सेवा क्षेत्र का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआइ) मार्च में 57.5 रहा है जो इसी वर्ष फरवरी में 58.1 था। इसमें जनवरी 2025 के बाद से नए व्यवसायों और गतिविधियों में सबसे कमजोर वृद्धि हुई है।


17.

सुधार की राह पर भारत-बांग्लादेश के संबंध

बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद से ढाका व नई दिल्ली के बीच संबंधों को सुधार की राह पर लाने कोशिश की जा रही है। इसी कवायद में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से मजबूत करने की नई दिल्ली की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि पूर्ववर्ती अंतरिम सरकार में दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए थे। 


18.

आइओएस सागर अपनी विदेशी तैनाती के पहले पड़ाव पर मालदीव पहुंचा

आइओएस सागर सोमवार को मालदीव पहुंचा। यह इसकी विदेशी तैनाती का पहला पड़ाव है। इसके साथ 16 देशों के 39 अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्य भी थे। मालदीव स्थित भारतीय दूतावासा ने कहा, "आइओएस सागर 16 देशों के 39 अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्यों के साथ मालदीव के माले पहुंचा है। यह भारत के साझेदारी के माध्यम से नेतृत्व, एकता के माध्यम से शक्ति, शांति के माध्यम से प्रगति के दृष्टिकोण का प्रतीक है। 


19.

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद तंजानिया के दार-ए-सलाम में पहुंचा

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस त्रिकंद हिंद महासागर क्षेत्र में तैनाती के तहत तंजानिया के दार-ए-सलाम पहुंचा। यात्रा का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना, भारत-तंजानिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में पेशेवर वार्ता शामिल है। 


20.

बुशहर परमाणु संयंत्र से 75 मीटर की दूरी पर हुआ था हमला: आइएईए

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के क्षेत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) ने कहा कि हाल ही में हुए सैन्य हमले ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (बीएनपीपी) से महज 75 मीटर की दूरी पर हुए थे। संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उसका आकलन नई सेटेलाइट तस्वीरों के स्वतंत्र विश्लेषण और संयंत्र स्थल की विस्तृत जानकारी पर आधारित है। 


21.

'पश्चिम एशिया में शांति स्थापना में भारत निभा सकता है प्रभावी भूमिका'

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने नई दिल्ली के संयम और संवाद के आह्वान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश इस तनावपूर्ण स्थिति में शांति स्थापना के लिए 'अत्यंत प्रभावी भूमिका' निभा सकते हैं। उन्होंने भारत के रुख को सराहनीय और जिम्मेदार बताया। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton