logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने से जुड़ा प्रस्ताव संसद से खारिज

राज्यसभा और लोकसभा ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने से जुड़े प्रस्ताव को खारिज कर दिया। दोनों सदनों में कुल 193 सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे। अब इस प्रस्ताव पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने पद पर बने रहेंगे। उच्च सदन की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने से जुड़े प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव 12 मार्च को राज्यसभा के 63 सदस्यों द्वारा दिया गया था।



2.

कलपक्कम परमाणु संयंत्र में विखंडन श्रृंखला का दूसरा चरण शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित स्वदेशी रूप से विकसित 'प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर' (पीएफबीआर) ने 'क्रिटिकल' अवस्था हासिल कर ली है, जो भारत के असैन्य परमाणु कार्यक्रम में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि को देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक नए युग की शुरुआत बताया। परमाणु संयंत्र के संबंध में 'क्रिटिकल' होने से तात्पर्य ऐसी स्थिति में पहुंचना है, जिसमें परमाणु विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया स्व-संचालित हो जाती है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक नए युग की शुरुआत बताया। परमाणु संयंत्र के संबंध में 'क्रिटिकल' होने से तात्पर्य ऐसी स्थिति में पहुंचना है, जिसमें परमाणु विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया स्व-संचालित हो जाती है। 


3.

हाशिये पर स्वास्थ्य जागरूकता का सवाल

देश में स्वास्थ्य जागरूकता की चुनौती केवल अस्पताल या दवाइयों की नहीं, बल्कि सोच और व्यवहार की भी है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पिछड़े जिलों की स्थिति हमें यह सिखाती है कि स्वास्थ्य सुधार के लिए जागरूक समाज सबसे जरूरी है। आज भी देश के करोड़ों घरों में दवाइयों की पहचान उनके नाम से नहीं, बल्कि रंग और आकार से होती है। यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की गहरी कमी का संकेत है। जब दवा का नाम, उसका उपयोग और उसका असर हमें पता ही नहीं, तो सही इलाज कैसे हो पाएगा? ग्रामीण इलाकों में यह आम बात है कि लोग डाक्टर की सलाह के बजाय पुराने पर्चे या दूसरों के अनुभव के आधार पर दवा ले लेते हैं। 


4.

परमाणु हथियार : क्या पश्चिम एशिया में शुरू होगी होड़

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जंग से पश्चिम एशिया में परमाणु हमले का डर बढ़ा है। वजह ईरान या इजराइल के परमाणु ठिकानों पर हो रहे हमले ही नहीं हैं। दरअसल, दूसरे देशों को लग सकता है, उनके पास परमाणु बम होना जरूरी है। युद्ध में इजराइल और ईरान-दोनों देशों के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हमला इसलिए किया गया, ताकि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सके। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि उल्टा असर भी हो सकता है। 


5.

मेक्सिको की खाड़ी : दुर्लभ प्रजातियों पर खतरा

ईरान से लगभग 12,000 से 13,000 किलोमीटर दूर है मेक्सिको की खाड़ी। ईरान युद्ध से गहराए ऊर्जा संकट का असर यहां तक पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने वहां तेल और गैस का उत्पादन बढ़ाने की ठानी है। इसमें जो कानूनी अड़चन थी, उससे छूट को लेकर ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति ने 31 मार्च को बैठक की। इसमें मेक्सिको की खाड़ी में तेल और गैस उद्योग को एक कानून में छूट देने का फैसला किया गया। इसके बाद इस क्षेत्र में दुर्लभ जीवों के आस्तित्व पर खतरे को लेकर बहस तेज हो गई है। सर्वाधिक चर्चा में व्हेलों की एक दुर्लभ प्रजाति - राइसेज व्हेल है। इस संरक्षित प्रजाति के दुनिया में 100 जीव भी नहीं हैं। ये सभी अपने इकलौते घर मेक्सिको की खाड़ी में रहते हैं। इसके अलावा यहां समुद्री कछुए, मैनटीज, वूपिंग फ्रेंस, कई तरह के समुद्री पक्षी और स्पर्म व्हेल जैसे जीव रहते हैं। 


6.

म्यांमा : सत्ता पर सेना की पकड़ बरकरार

अमेरिका म्यांमा की संसद ने हाल में मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया, जो सेना के जनरल रह चुके हैं। हलाइंग ने 2021 में आंग सान सू ची की असैन्य सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था और पिछले पांच वर्षों से सत्ता पर अपना कड़ा नियंत्रण बनाए रखा। यह कदम औपचारिक रूप से निर्वाचित सरकार की वापसी को दर्शाता है। व्यापक रूप से इसे सेना द्वारा आयोजित चुनाव के बाद सत्ता में बने रहने के उसके प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 


7.

पश्चिम एशिया संघर्ष

बढ़ती मोर्चेबंदी के बीच धुंधला पड़ता समाधान

इजराइल से टकराव क्यों : ईरान बैलिस्टिक मिसाइल व ड्रोन, रणनीतिक रूप से अभेद्य विशाल भूभाग और हिज्बुल्लाह, हमास और इराक में शिया मिलिशिया व हूती जैसे आतंकी संगठनों (प्राक्सी) पर निर्भर है, जिनको सामूहिकता में 'प्रतिरोध की धुरी' कहा जाता है। दूसरी ओर, इजराइल के पास अत्याधुनिक वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली के साथ-साथ एक बेहतर पारंपरिक हवाई शक्ति भी है। इजरायल के दृष्टिकोण से ईरान उसके अस्तित्व के लिए खतरा है। यह खतरा तेहरान के विशाल मिसाइल भंडार, क्षेत्रीय प्राक्सी नेटवर्क और परमाणु हथियार बनाने की उसकी कोशिशों से और भी बढ़ जाता है। तेल अवीव के मुताबिक, इन सबके पीछे एक ऐसा शासन है, जो वैचारिक रूप से इजराइल-विरोधी है। ईरान के इजराइली हमले को इसी पृष्ठभूमि में समझना होगा। 


8.

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, कल फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक मौद्रिक नीति पर विचार करने के लिए तीन दिन चलने वाली बैठक सोमवार को शुरू हुई। यह मौजूदा वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया संकट के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच नीतिगत दर को यथावत रखने की संभावना है। 


9.

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने कहा

जरूरी वस्तुओं की कीमतें नियंत्रण में, पर्याप्त भंडार मौजूद

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि जरूरी वस्तुओं की कीमतों में फिलहाल कोई असामान्य उतार- चढ़ाव नहीं देखा गया है और देशभर के थोक एवं खुदरा बाजारों में कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सरकार ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गेहूं और चावल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। राज्यों को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।


10.

इजराइल ने ईरान के 'साउथ पार्स' पेट्रो-रसायन संयंत्र पर किया हमला

इजराइल ने ईरान के विशाल 'साउथ पार्स' प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित एक अहम पेट्रो-संयंत्र पर हमला किया। साथ ही, रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराने का दावा किया। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इन हमलों की पुष्टि की। दूसरी ओर, इजराइल और अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं। 


11.

भारत संग रिश्ते सुधारने की कोशिश में बांग्लादेश, आज दिल्ली आ रहे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान आज नई दिल्ली के दौरे पर आ रहे हैं, जो ढाका में नई सरकार के गठन के बाद पहली उच्च-स्तरीय राजनयिक यात्रा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गंगा जल संधि के नवीनीकरण, ऊर्जा सहयोग, वीजा सेवाओं को आसान बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करना है। वहीं भारत बांग्लादेश के साथ भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधों को फिर से मजबूत करने के लिए तैयार है। 


12.

भारतीय राजदूत और नेपाल के नए विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार भेंट की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। खनाल ने 27 मार्च को विदेश मंत्रालय के प्रमुख का कार्यभार संभाला था। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
JANSATTA (07 Apr 2026) | Daily News Highlights