logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी हो सकता है समझौता

पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान 14 सूत्रीय एक पृष्ठ के समझौते के करीब पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों के बीच कभी भी समझौता हो सकता है। अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध आपरेशन एपिक फ्यूरी पूरा होने की घोषणा भी कर दी है। ईरान की ओर से सकारात्मक रुख देखकर होर्मुज स्ट्रेट में प्रोजेक्ट फ्रीडम भी रोक दिया है। संभावित समझौते की खबरों से दुनियाभर में तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई और ब्रेंट क्रूड 11 प्रतिशत गिरकर लगभग 98 डालर प्रति बैरल पर आ गया। दुनियाभर में शेयर की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया।


2.

देशभर में अपराधों में छह प्रतिशत की कमी : एनसीआरबी

वर्ष 2024 में देशभर में 58.85 लाख अपराध दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2023 के मुकाबले छह प्रतिशत कम हैं। 2023 में 62.41 लाख अपराध दर्ज हुए थे। 2024 में अपराध दर भी घटकर 418.9 रह गई, जो 2023 में 448.3 थी। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आइपीसी की धारा 325, 326 और 329-335 के तहत दर्ज 'चोट' (हर्ट) श्रेणी के मामलों में भारी गिरावट (30.58 प्रतिशत) देखी गई, जो 2023 में 6.36 लाख के मुकाबले 2024 में घटकर 4.41 लाख से कुछ अधिक रह गए। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि 'चोट या गंभीर चोट' के मामलों में आई यह गिरावट 2023 में लागू 'भारतीय न्याय संहिता' में हुए बदलावों के कारण हो सकती है।


3.

सुप्रीम कोर्ट का सीईसी की नियुक्ति कानून पर सुनवाई टालने से इन्कार

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित 2023 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टालने के केंद्र सरकार के अनुरोध को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। इस कानून के जरिये मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से प्रधान न्यायाधीश को हटा दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मामला सबरीमाला केस से अधिक जरूरी है।


4.

फिलीपींस के बाद अब वियतनाम भी खरीद सकता है भारत से ब्रह्मोस

दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य दखलअंदाजी और वियतनाम के साथ उसके समुद्री सीमा विवाद के तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच बुधवार को नई दिल्ली में हुई शिखर वार्ता में दोनों देशों के संबंधों को संवर्धित व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का फैसला किया गया। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब अमेरिकी डालर तक बढ़ाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। वार्ता के बाद जारी संयुक्त घोषणा-पत्र से स्पष्ट है कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दे इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं।


5.

बिग कैट के संरक्षण से दुनिया भर के देशों को एक मंच पर लाएगा भारत

शेर, बाघ व चीता जैसे बिग कैट प्रजाति के वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भारत अब दुनिया भर के देशों को एक मंच पर लाएगा। इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के जरिए भारत ने इस पहल को तेज किया है। एक से दो जून को दिल्ली में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस समिट आयोजित होगा। इस समिट में दुनिया के 95 बिग कैट रेंज देशों के प्रमुख व विशेषज्ञों सहित दुनिया भर में बिग कैट के संरक्षण से जुड़ी संस्थाएं व उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।


6.

राष्ट्रगीत को मिलेगा राष्ट्रगान की तरह सम्मान, अपमान करने पर होगी सजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसके लिए राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन को हरी झंडी दे दी गई। अभी तक इस अधिनियम के तहत राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान के अपमान पर ही सजा या जुर्माने का प्रविधान था। संशोधन विधेयक में अब राष्ट्रगीत को भी शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1875 में लिखा गया यह गीत 1905 में बंगाल विभाजन के खिलाफ और बाद में आजादी के आंदोलन का उद्घोष बन गया था।


7.

सेवानिवृत्त कर्मचारी से वर्षों बाद वेतन विसंगति के नाम पर वसूली करना अवैधः हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के बाद वर्षों पहले हुई किसी कथित वेतन निर्धारण त्रुटि को आधार बनाकर वेतनमान में कटौती करना या वसूली की कार्रवाई करना पूरी तरह से अवैध और दमनकारी है। ऐसी कार्रवाई न केवल प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के स्थापित न्यायिक मानदंडों का भी खुला उल्लंघन है।


8.

माइका मिसाइलों के लिए स्थानीय रखरखाव सुविधा विकसित करेगा एमबीडीए

यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए ने बुधवार को वायु सेना के साथ माइका मिसाइलों के रखरखाव, मरम्मत व मिड लाइफ ओवरहाल (एमआरओ) के लिए स्थानीय क्षमता विकसित करने लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एमआरओ सुविधा की स्थापना, संचालन व रखरखाव वायु सेना द्वारा किया जाएगा, जिसमें एमबीडीए जरूरी औद्योगिक मशीनरी व उपकरण, डाटा पैकेज, प्रशिक्षण व तकनीकी मदद प्रदान करेगी। एमबीडीए ने कहा, स्थानीय स्तर पर इन सुविधाओं का विकास दीर्घकालिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, तकनीकी विशेषज्ञता सुनिश्चित करेगा और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता विकसित करेगा, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए महत्वाकांक्षी अभियान 'आत्मनिर्भर भारत' के मूल सिद्धांतों को दर्शाता है।" यह सुविधा भारत के घरेलू रक्षा रखरखाव प्रयासों में मदद करेगी।


9.

सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर अप्रैल में पांच महीने के उच्च स्तर पर

नए आर्डर और उत्पादन में तेज वृद्धि के चलते देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अप्रैल में बढ़कर पांच महीने के उच्च स्तर 58.8 पर पहुंच गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआइ कारोबारी गतिविधि सूचकांक मार्च के 57.5 से बढ़कर अप्रैल में 58.8 हो गया जो पिछले नवंबर के बाद विस्तार की सबसे मजबूत दर को दर्शाता है।


10.

मुद्रा लेनदेन से जुड़े संस्थानों के लिए नए मानक जारी

आरबीआइ ने विदेशी मुद्रा लेनदेन से जुड़े संस्थानों के लिए संशोधित मानक जारी करते हुए कहा है कि अब 'मनी चेंजरों' के लिए नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। केंद्रीय बैंक ने 'विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियमन, 2026' के तहत यह बदलाव किया है। आरबीआइ ने बुधवार को कहा कि नए ढांचे के तहत विदेशी मुद्रा लेनदेन करने के लिए सभी संस्थाओं को उसकी अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही विदेशी मुद्रा की खरीद-बिक्री के लिए अधिकृत डीलरों की श्रेणियों और नियमों को भी संशोधित किया गया है।


11.

वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष में 863 अरब डालर रहा

वैश्विक अनिश्चतताओं के बावजूद देश का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डालर के अब तक के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। 2024-25 में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 825.26 अरब डॉलर रहा था। पिछले वित्त वर्ष में वस्तुओं का निर्यात 0.93 प्रतिशत बढ़कर 441.78 अरब डालर रहा, जो 2024-25 में 437.70 अरब डालर था।


12.

ऊर्जा संकट से 6.6% रह जाएगी भारत की वृद्धि

एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया संकट जारी रहता है तो वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 6.6 प्रतिशत रह सकती है। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने 7.1 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया था। विकास दर में इस गिरावट के लिए ऊर्जा आपूर्ति की समस्या को प्रमुख कारण बताया गया है। साथ ही इसने भारत सरकार से यह भी कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने के लक्ष्य के लिए ऊर्जा आपूर्ति की चुनौती का समाधान करना होगा।


13.

भारत-सूरीनाम संबंध पारिवारिक जुड़ाव पर आधारितः जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और सूरीनाम के संबंध पारिवारिक बंधन पर आधारित हैं। भारत इस देश को दूर का साझेदार नहीं बल्कि परिवार के रूप में देखता है। उन्होंने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह बात कही है। जयशंकर इस समय जमैका, सूरीनाम व त्रिनिदाद और टोबैगो की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। वह जमैका की यात्रा के बाद बुधवार को सूरीनाम पहुंचे और यहां के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।


14.

सिलिकान वैली में आइआइटी-मद्रास ने खोला पहला रिसर्च सेंटर

भारत की तकनीकी क्षमता अब दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन हब तक पहुंच गई है। आइआइटी मद्रास ने अमेरिका में अपना पहला वैश्विक रिसर्च सेंटर खोल दिया है। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में स्थापित यह केंद्र भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए लांचपैड की तरह काम करेगा। खास बात यह है कि यह सेंटर सिलिकान वैली के बेहद करीब है, जहां दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां और निवेशक मौजूद हैं।


15.

प्लूटो के पार बर्फीले ग्रह के चारों ओर वायुमंडल की खोज

प्लूटो के पार एक छोटे, बर्फीले ग्रह के चारों ओर एक पतला, नाजुक वायुमंडल हो सकता है, जो ज्वालामुखीय विस्फोटों या एक धूमकेतु के टकराने से उत्पन्न हुआ हो। एक नए अध्ययन से यह जानकारी सामने आई है। जापान के राष्ट्रीय खगोल विज्ञान वेधशाला के प्रमुख शोधकर्ता को अरिमात्सु का कहना है कि यह ग्रह, जो लगभग 300 मील (500 किलोमीटर) चौड़ा है, को सौरमंडल का सबसे छोटा ज्ञात वस्तु माना जाता है। इसमें स्पष्ट रूप से एक वैश्विक वायुमंडल है जो गुरुत्वाकर्षण द्वारा बंधा हुआ है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton