Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में दो दिन पूर्व नए वैश्विक मानचित्र के समर्थन में मतदान करने के बाद भारत ने आगाह किया है कि प्रस्तावित मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के आधिकारिक नक्शे के अनुसार दिखाया जाना चाहिए। किसी भी गलत या गुमराह करने वाले चित्रण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो, भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला था, जिसका उद्देश्य दुनिया के नक्शे में सुधार करना और महाद्वीपों के वास्तविक क्षेत्रफल को ज्यादा सही तरीके से दिखाना है। महासभा ने "करेक्ट द मैप" नाम का यह प्रस्ताव भारी बहुमत से मंजूर किया था।
2.
अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चल रहे मुद्दों के बीच भारत-चीन की सेनाओं के बीच रविवार को कोर कमांडर स्तर की पहली वार्ता हुई। बैठक अरुणाचल के वाचा-दमाई बार्डर मीटिंग प्वाइंट पर हुई। इस वार्ता को लेकर कोई सरकारी बयान जारी नहीं किया गया था।
3.
सुपरबग की समस्या से जूझ रही दुनिया के लिए आइआइटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने उम्मीद की किरण जगाई है। शोधकर्ताओं ने ऐसी रसायन-मुक्त जीवाणुरोधी सतह बनाई है जो हानिकारक रसायन के इस्तेमाल के बिना जीवाणुओं को खत्म कर सकती है। इससे रोगाणुरोधी प्रतिरोध या एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) से निपटने में मदद मिल सकती है। एएमआर वह स्थिति है, जिसमें बीमारी फैलाने वाले जीवाणु सुपरबग में बदल जाते हैं और पारंपरिक उपचारों के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं। इस शोध के लिए आइआइटी मद्रास को पेटेंट भी मिल गया है।
4.
दक्षिणी और उत्तरी ध्रुवों के बाद सबसे अधिक बर्फ हिमालय में पाई जाती है। इसलिए इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है। हिमालय के 60 हजार से अधिक ग्लेशियर एशिया की दस बड़ी नदियों और सैकड़ों सहायक नदियों के स्रोत हैं जिनसे भारत, चीन, हिंद चीन और मध्य एशिया के अरबों लोगों को भोजन, पानी और ऊर्जा मिलती है। ग्लेशियरों का तीन चौथाई भाग समुद्रतट से केवल 4500 से 6000 मीटर की ऊंचाई पर ही है। इसलिए बढ़ते तापमान का प्रभाव इन पर सबसे पहले पड़ता है।
5.
भारत की युवा आबादी उसकी सबसे बड़ी जनांकिकीय पूंजी है, लेकिन यह पूंजी तभी आर्थिक शक्ति बनेगी, जब शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच प्रभावी संस्थागत समन्वय स्थापित हो। 35 वर्ष से कम आयु की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी भारत के लिए जनांकिकीय लाभांश का असाधारण अवसर प्रस्तुत करती है, किंतु गुणवत्तापूर्ण मानव पूंजी के अभाव में यही अवसर विकासगत चुनौती में बदल सकता है। नीति आयोग की रिपोर्ट 'विकसित भारत 2047 के लिए कौशल विकास की पुनर्कल्पना' इसी चुनौती की ओर हमारा ध्यान खींचती है
6.
भारत यूरोप के लिए डीजल सप्लाई का एक अहम स्रोत बनकर उभरा है। अगस्त में बाब-अल-मंदेब से होकर यूरोप जाने वाले कुल डीजल का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा भारत से गया, क्योंकि रूस से निर्यात पर रोक लगी है और अमेरिका से होने वाली आपूर्ति भी कमोवेश कम है।
7.
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया है। इसमें हर साल 27 नवंबर को बाल विवाह और जबरन विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया। जबकि देश में 27 नवंबर, 2024 को 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत की गई थी। इसका मकसद 2026 तक बाल विवाह के चलन को 10 प्रतिशत तक कम करना और 2030 तक भारत को बाल विवाह से मुक्त बनाना है।
8.
इंडोनेशिया में रविवार सुबह अनक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी फट गया और इसकी राख विभिन्न हिस्सों में फैल गई। इस वजह से जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद कर दी गईं। साथ ही अन्य घरेलू एयरपोर्टों पर भी दिक्कतें आईं और 1500 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।
9.
कभी माओवादी हिंसा की वजह से चर्चित रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर में भोपालपट्टनम के पास भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आइसर) भोपाल के विज्ञानियों ने ऐसा शिलाखंड खोजा है, जिसकी उम्र 3.65 अरब साल आंकी जा रही है। यह वह समय था, जब धरती पर टेक्टोनिक चट्टानें बन रही थीं। यह भारत में पहचाना गया सबसे पुराना चट्टानी टुकड़ा है।
10.
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैननीताल के पूर्व निदेशक एवं सौर विज्ञानी डा. वहाबउद्दीन ने बताया कि सूर्य पर इन दिनों लगातार गतिविधियां जारी हैं। कई सनस्पाट (सौर भभूका) समूह अब भी सतह पर बने हुए हैं। हाल के दिनों में एक सनस्पाट (संख्या-4524) पर विस्फोट हुआ था जिसकी सी-9 श्रेणी की आंकी गई है। इस विस्फोट से उत्पन्न भू-चुंबकीय सौर तूफान (जियोमैग्नेटिक स्टार्म) पृथ्वी की की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को इसके पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों से टकराने की आशंका है। यद्यपि इस तूफान से किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है क्योंकि इसकी तीव्रता जी-1 श्रेणी की है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.