You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
बंगाल की राजनीति में बीते 48 घंटों से जारी अभूतपूर्व संवैधानिक गतिरोध पर गुरुवार को राज्यपाल आरएन रवि ने विराम लगा दिया। विधानसभा चुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस की करारी शिकस्त और ममता बनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से स्पष्ट इन्कार के बीच, गुरुवार की शाम को राजभवन ने गजट अधिसूचना जारी कर वर्तमान विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसी के साथ नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। देश में यह संभवतः पहला मामला है जब चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री के पद से किसी नेता ने इस्तीफा देने से साफ इन्कार किया हो और राज्यपाल को विधानसभा भंग करनी पड़ी हो।
2.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अगर लोग धार्मिक प्रथाओं या धर्म से जुड़े मामलों पर संवैधानिक अदालत में सवाल उठाने लगेंगे, तो सैकड़ों याचिकाएं अलग-अलग रीति-रिवाजों पर आने लगेंगी। इससे धर्म और सभ्यता दोनों को नुकसान होगा।
3.
भारतीय फलों को दुनिया के बड़े बाजारों तक सुरक्षित पहुंचाने में अब परमाणु तकनीक बड़ी भूमिका निभा रही है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) द्वारा विकसित विकिरण तकनीक से आम व लीची जैसे जल्दी खराब होने वाले फलों की भंडारण अवधि बढ़ रही है। इससे अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया जैसे देशों को फलों का निर्यात बढ़ा है। लिहाजा किसानों की आय और कृषि निर्यात बढ़ रहा है। दरअसल इन देशों के आयात नियम बेहद सख्त हैं। वहां ऐसे फलों को ही अनुमति मिलती है, जिनमें कीट या उनके अंडे न हों। इसी कारण भारतीय आम लंबे समय तक अमेरिकी बाजार से बाहर रहे। ऐसे में विकिरण तकनीक समाधान बनकर आई। बार्क में काम तो वर्ष 2000 में शुरू हो गया था, पर 2007 में अमेरिका ने भारतीय आमों के लिए रास्ता खोला।
4.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उपभोक्ताओं से उस सेवा का शुल्क नहीं वसूला जा सकता, जो उन्हें अब उपलब्ध ही नहीं कराई जा रही है। टैरिफ निर्धारण केवल गणितीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि नियामकीय संतुलन का विषय है, जिसमें कंपनियों की लागत वसूली और उपभोक्ता हितों के बीच संतुलन जरूरी है। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ ने दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) की अपील स्वीकार करते हुए विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) के फरवरी 2025 के आदेश को रद कर दिया और डीईआरसी का 2019 का आदेश बहाल कर दिया।
5.
जटिल समीकरणों को मैनुअल मुश्किल माना जाता रहा है। बहुत सारे छात्रों के लिए यह बहुत ही कठिन टापिक होता है। परंतु जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) इस कार्य में सक्षम साबित हो सकता है। वस्तुतः यह हमारे सीखने के तरीके को बदल देगा, लेकिन इससे एक बड़ी चिंता भी जताई जा रही है कि आने वाली पीढ़ियों में यह संज्ञानात्मक गिरावट का कारण बन सकता है। हालांकि एक बात निश्चित है कि शिक्षा, जो समाजीकरण और आलोचनात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है, वह अपरिहार्य बनी रहेगी।
6.
पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान कथित रूप से 14 सूत्रीय अल्पकालिक समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों देश व्यापक शांति समझौते के बजाय एक अस्थायी समझौते पर काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य फिलहाल लड़ाई रोकना और होर्मुज स्ट्रेट में स्थिरता बहाल करना है। हालांकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और पश्चिम एशिया में उसकी क्षेत्रीय भूमिका जैसे प्रमुख विवादित मुद्दे फिलहाल अनसुलझे रहेंगे।
7.
इंटेलिजेंस के बढ़ते खतरों के बीच मानवता को प्राथमिकता देने के लिए अपने संविधान में बड़ा ऐतिहासिक संशोधन करने की तैयारी कर रहा है। यही कारण है कि इसमें एआइ को मानव समाज की सेवा करने के लिए अनिवार्य बनाने वाला संशोधन शामिल है। प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस ने गुरुवार को प्रस्तावित संशोधनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि ये संशोधन भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, क्योंकि वैश्विक स्तर पर एआइ से लोकतांत्रिक शासन और स्वयं मानवता को होने वाले जोखिमों के बारे में चिंताएं हैं।
8.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत सूरीनाम की विकास क्षमता को देखता है और दक्षिण अमेरिकी देश को आश्वासन दिया कि नई दिल्ली उसके विकास के सफर में उसका सहयात्री और साझेदार रहेगा। दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जयशंकर नौ दिवसीय तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सूरीनाम पहुंचे हैं।
9.
थैलेसीमिया जैसे गंभीर रक्त रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए हाफ-मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर निर्भर मरीजों के लिए यह उपचार बीमारी से स्थायी राहत देने वाला विकल्प साबित हो रहा है। हाफ-मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट ने उन मरीजों की उम्मीद बढ़ाई है, जिन्हें पूरी तरह मैच करने वाला डोनर नहीं मिल पाता। हाफ-मैच बोन मैरो ट्रांसप्लांट में 50 प्रतिशत एचएलए-मैच वाले परिजन से स्टेम सेल देकर मरीज का इलाज किया जाता है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
