You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
आत्मनिर्भर भारत की चर्चा अक्सर उद्योग और तकनीक तक सीमित रह जाती है। मगर असली आत्मनिर्भरता तब आएगी, जब भोजन, स्वास्थ्य और तकनीक जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए देश की बाहरी निर्भरता घटेगी। ऐसे में लाभकारी जीवाणु आधारित समाधान सस्ते, स्थानीय और टिकाऊ हो सकते हैं। केरल का यह
कदम आत्मनिर्भरता की उसी जैविक व्याख्या की ओर इशारा करता है, जिसमें ज्ञान और प्रकृति सबसे बड़े संसाधन हैं। हो सकता है कि आम नागरिक के लिए इसका असर तुरंत महसूस न हो, लेकिन लंबे समय में इसके परिणाम आम जीवन से जुड़ने की पूरी संभावना है।
2.
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज (सोमवार) से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और बाद में इस प्रस्ताव पर मतदान होगा। यह अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष संसद में लेकर आया है। इस प्रस्ताव के बाद से ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आसन पर नहीं आए थे और पहले चरण में सदन की कार्यवाही का संचालन अन्य पीठासीन अधिकारियों द्वारा किया गया था।
3.
सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) नीति में व्यापक सुधारों के बारे में सुझाव देने के लिए एक 17 सदस्यीय समिति का गठन किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह समिति एसईजेड 2.0 नीति तैयार करने के लिए एक रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें व्यापक और समावेशी सुधारों की रूपरेखा सुझाई जाएगी। समिति मौजूदा विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के समन्वय और एकीकरण पर केंद्रित एक अध्ययन करेगी। इसमें एसईजेड, निर्यात उन्मुख इकाइयां (ईओयू), गोदामों में विनिर्माण और अन्य परिचालन, अग्रिम मंजूरी, पूंजीगत वस्तुओं के लिए निर्यात प्रोत्साहन (ईपीसीजी) और शुल्क मुक्त आयात मंजूरी (डीएफआइए) जैसी योजनाएं शामिल हैं।
4.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंका के बीच भारतीय खुदरा ईंधन कंपनियों ने अमेरिका, रूस और पश्चिम अफ्रीका से अतिरिक्त कच्चे तेल के लिए बातचीत शुरू कर दी है। उद्योग अधिकारियों और विश्लेषकों ने यह जानकारी दी। कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में परिशोधित करने वाली रिफाइनरियों ने अपनी प्रस्तावित मरम्मत बंदी को टाल दिया है और सामान्य परिचालन दर बनाए रखी है जिससे देश की तात्कालिक जरूरतों के लिए पर्याप्त बफर स्टाक बना रहे। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 88 फीसद आयात करता है।
5.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को बेजिंग में कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वियों के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय अवसर के रूप में देखना चाहिए।
वांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों को बिना किसी हस्तक्षेप के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा निर्धारित मार्ग का पालन करना चाहिए। वांग ने कहा कि मोदी और शी की पिछले साल अगस्त में तियानजिन में सफल बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि 2024 में कजान में हुई उनकी बैठक से मिली नई शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए तियानजिन शिखर सम्मेलन ने चीन-भारत संबंधों में और सुधार किया।
6.
रूस ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय कानून निष्प्रभावी हो गए हैं। उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्यों (पी-5) का शिखर सम्मेलन बुलाने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्ताव पर अमल करने का आह्वान किया।
7.
रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीर्टी ने नेपाल के आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है, जिससे राजनीतिक रूप से अस्थिर देश में स्थापित पुरानी पार्टियों का सफाया हो गया है। नेपाल के निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, रवि लामिछाने द्वारा 2022 में गठित इस पार्टी ने उन 165 सीट में से 120 सीट पर पहले ही जीत हासिल कर ली है जिनके लिए प्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया के तहत निर्वाचन किया जाता है। जबकि प्रतिनिधि सभा के चुनाव में पार्टी आठ अन्य सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 165 सीट में से 156 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
