You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
मंदिरों-मठों में प्रवेश में भेदभाव हिंदुत्व के लिए अच्छा नहीं: सुप्रीम कोर्ट
धार्मिक स्थलों में महिलाओं से भेदभाव के मामले में सुनवाई के दौरान गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों और मठों में प्रवेश को लेकर अहम टिप्पणी की। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर मंदिर और मठ में जाने का अधिकार होना चाहिए। लेकिन अगर आप यह कहते हैं कि यह प्रथा है, धर्म का मामला है और मैं सबको बाहर कर दूंगा, सिर्फ मेरे संप्रदाय के लोग ही मेरे मंदिर में आएंगे और कोई नहीं आएगा तो यह हिंदू धर्म के लिए अच्छा नहीं है। समाज बंट जाएगा। धर्म पर बुरा असर पड़ेगा।
2.
पश्चिम एशिया में 'युद्धविराम' के बाद ऊर्जा सुरक्षा साधने में जुटा भारत
पश्चिम एशिया में युद्धविराम की घोषणा के बाद क्षेत्रीय स्थिति पर भारत सतर्कता से नजर रखे हुए है। अपने व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए भारत इस क्षेत्र के लगभग सभी देशों के साथ संपर्क में है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने भारत के ऊर्जा हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है, जिसकी व्यापक समीक्षा की जा रही है। संभव है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल, गैस और एलएनजी खरीदने की भारत की मौजूदा रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिले। इसी क्रम में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी कतर की यात्रा पर पहुंच गए हैं जबकि विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जा रहे हैं। पश्चिम एशिया में जंग के कारण इन दोनों देशों से ऊर्जा की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
3.
भारत ने यूएन के सहायक निकायों में हासिल किए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व
भारत ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के कई सहायक निकायों में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व हासिल किया है, जिससे वैश्विक शासन और नीति निर्माण में देश की सक्रिय भूमिका और भी मजबूत हुई है। यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
4.
बाल तस्करी मामले को गंभीरता से लें राज्य : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन उपायों की प्रभावी निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्य बल या समिति के गठन की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने गुरुवार को कहा, हमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत इस याचिका को स्वीकार करने का कोई आधार नहीं मिला। इसलिए, यह खारिज की जाती है। इस याचिका में अधिकारियों को खाद्य निर्माण और प्रसंस्करण इकाइयों, रेस्तरां और वाणिज्यिक खाद्य प्रतिष्ठानों सहित खाद्य सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय और समयबद्ध आडिट और निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
5.
आरबीआइ का प्रस्ताव, अब एक घंटे में प्रोसेस होंगे ज्यादा रकम वाले डिजिटल लेनदेन
आनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए आने वाले समय में आरबीआइ कुछ सख्त कदम उठा सकता है। इस संबंध में जारी एक परामर्श पत्र के अनुसार, ज्यादा रकम वाले डिजिटल लेनदेन की प्रोसेसिंग में एक घंटे की देरी करने और बुजुर्ग नागरिकों द्वारा किए जाने वाले भुगतान के लिए अतिरिक्त जांच का प्रविधान किया जा सकता है। ये सुझाव ऐसे समय में आए हैं जब भारत में डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी में तेजी से वृद्धि हुई है। इसकी मुख्य वजह फर्जी काल सेंटर, म्यूल बैंक खाते (जिनका इस्तेमाल धोखेबाज चोरी की रकम पाने और उसे आगे भेजने के लिए करते हैं) और डीपफेक जैसे आधुनिक तकनीक हैं।
6.
तीन दशक बाद खुलेगा छत्तीसगढ़ का इंद्रावती टाइगर रिजर्व
लगभग 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आइटीआर) एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार होने जा रहा है। माओवादी हिंसा की समाप्ति का ऐलान और क्षेत्र में शांति की बहाली के बाद वन विभाग ने यहां ईको-पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए एक विस्तृत वन पर्यटन प्लान तैयार किया है। विभाग की योजना के अनुसार, इंद्रावती नदी के मनोरम तटों पर पर्यटन ग्राम विकसित किए जाएंगे।
7.
परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी छलांग
भारत ने विज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तमिलनाडु के कलपक्कम में हमारे विज्ञानियों ने एक खास तरह की मशीन, जिसे 'प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर' कहा जाता है, उसे सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। तकनीकी भाषा में इसे 'क्रिटिकलिटी' हासिल करना कहते हैं। यह उसी प्रकार है जैसे किसी बड़े वाहन या कार के इंजन को पहली बार स्टार्ट किया गया हो और अब वह अपने आप, बिना रुके, एक समान गति से सुचारु रूप से चलने लगा हो। क्रिटिकलिटी का मतलब है कि रिएक्टर के अंदर जो परमाणु ऊर्जा पैदा करने की प्रक्रिया होती है, वह अब पूरी तरह से स्थिर और आत्मनिर्भर हो गई है। यह रिएक्टर पांच सौ मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता वाला है।
8.
एआइ : अवसरों का समान वितरण
कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब मात्र एक उभरता हुई तकनीक ही नहीं, बल्कि यह अर्थव्यवस्थाओं, शासन माडल और दैनिक जीवन को आकार देने वाली एक निर्णायक शक्ति बन चुकी है। उपभोक्ता अनुप्रयोगों से लेकर जटिल नीतिगत ढांचों तक यह सर्वव्यापी हो चुकी है, किंतु जैसे-जैसे इसका प्रभाव बढ़ रहा है, एक गंभीर प्रश्न भी उभर रहा है कि इस पर नियंत्रण किसका है, इसका लाभ किसे मिल रहा है और कौन इससे वंचित रह जा रहा है? लिहाजा यह सुनिश्चित होना चाहिए कि एआइ तक सभी की पहुंच सुगम बन सके
9.
संसदीय कामकाज की बदलती संस्कृति
भात रत का लोकतंत्र बहुलतावाद पर आधारित राष्ट्रीयता की उस उदात्त कल्पना पर प्रतिष्ठित है, जिसमें विविधता को शक्ति माना गया है। भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी संवैधानिक संस्थाएं हैं। संसद इन संस्थाओं का सर्वोच्च मंच है। इस सदन में व्यक्त होने वाली हर आवाज देश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं और अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय संसदीय लोकतंत्र में सर्वोच्च गरिमापूर्ण, निष्पक्ष और शक्तिसंपन्न संवैधानिक पद है। वे सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन, नियमों के पालन, सांसदों के अनुशासन, विशेषाधिकारों की रक्षा और सदन की सर्वोच्चता बनाए रखने के लिए संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।
10.
संसदीय कामकाज की बदलती संस्कृति
भात रत का लोकतंत्र बहुलतावाद पर आधारित राष्ट्रीयता की उस उदात्त कल्पना पर प्रतिष्ठित है, जिसमें विविधता को शक्ति माना गया है। भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी संवैधानिक संस्थाएं हैं। संसद इन संस्थाओं का सर्वोच्च मंच है। इस सदन में व्यक्त होने वाली हर आवाज देश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं और अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय संसदीय लोकतंत्र में सर्वोच्च गरिमापूर्ण, निष्पक्ष और शक्तिसंपन्न संवैधानिक पद है। वे सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन, नियमों के पालन, सांसदों के अनुशासन, विशेषाधिकारों की रक्षा और सदन की सर्वोच्चता बनाए रखने के लिए संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।
11.
रूस ने नोबेल विजेता मानवाधिकार समूह मेमोरियल को चरमपंथी घोषित किया
रूस के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मानवाधिकार समूह मेमोरियल को चरमपंथी घोषित कर दिया। यह आदेश अधिकारियों को नोबेल पुरस्कार विजेता संगठन के कार्यों में योगदान देने वाले, उसे दान देने वाले या उसके द्वारा प्रकाशित सामग्री साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा चलाने के लिए शक्ति प्रदान करता है। बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रूस के भीतर मेमोरियल की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
12.
ईरान युद्ध के कारण अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच बढ़ी दरार
पिछले वर्ष जब डोनाल्ड ट्रंप दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचे, तो उन्होंने यूरोप के दक्षिणपंथी दलों के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश तेज की। उनका उद्देश्य एक नई अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक धुरी बनाना था। लेकिन हालिया ईरान युद्ध को लेकर इन्हीं दलों में असंतोष बढ़ गया है, जिससे संबंधों में तनाव आ गया है। हालांकि, उपराष्ट्रपति जेडी बैंस ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के समर्थन में प्रचार किया, फिर भी यूरोप के दक्षिणपंथी नेताओं में एकजुटता अब कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।
13.
आर्टेमिस 2 के अंतरिक्षयात्रियों की वापसी की तैयारी
चांद के सबसे करीब पहुंचकर अपोलो 13 मिशन का रिकार्ड तोड़ने के बाद नासा के आर्टेमिस 2 के अंतरिक्षयात्री वापस लौट रहे हैं। पृथ्वी पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। अंतरिक्षयात्री अमेरिकी पूर्वी मानक समय के अनुसार शुक्रवार 10 अप्रैल को रात लगभग 8:07 बजे साउथ कैलिफोर्निया तट पर (भारतीय समय के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह लगभग 5:37 बजे) उतरेंगे। अंतरिक्षयान के पानी में उतरने को स्पलैशडाउन कहते हैं। आर्टेमिस 2 के चार अंतरिक्षयात्री सोमवार को पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में उस स्थान तक गए थे, जहां अब तक कोई इंसान नहीं पहुंचा था।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
