You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
तमिलनाडु में मंदिर-दरगाह विवाद से उठी राजनीतिक गर्मी अब संसद तक पहुंच गई है। द्रमुक की अगुआई में विपक्षी सदस्यों ने मद्रास हाई कोर्ट के जज जीआर स्वामीनाथन को हटाने की मांग करते हुए लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला को महाभियोग का नोटिस सौंपा है। प्रस्ताव पर 120 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें द्रमुक, सपा और कांग्रेस सहित कई दलों के नेता शामिल हैं।
2.
देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है और 2036 तक बुजुर्गों की संख्या 22.74 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसके चलते स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक निर्भरता और डिजिटल सुविधाओं का उपयोग जैसी चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।
3.
जनगणना 2027 में वर्तमान निवास पर रहने की अवधि और प्रवास के कारण से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी उस स्थान पर एकत्र की जाती है जहां वह गणना अवधि के दौरान पाया जाता है।
4.
भारत में हवाई जहाज से चलने वाले यात्रियों की संख्या दुनिया में सबसे तेज गति 12 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, लेकिन इस अनुपात में हवाई जहाज की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हवाई यात्रा के मामले में भारत वैश्विक रूप से दुनिया का तीसरा सबसे बाजार बन गया है, पर उस हिसाब से भारत में हवाई जहाज की संख्या नहीं है। हवाई यात्रा के मामले में भारत से आगे अमेरिका व चीन है जहां यात्री हवाई जहाजों की संख्या क्रमशः 8,000 और 7,300 है। भारत में यह संख्या सिर्फ 810 है।
5.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि किसी मामले को हाईकोर्ट द्वारा नए सिरे से विचार के लिए अनावश्यक रूप से वापस भेजने से बचना चाहिए क्योंकि इससे मुकदमेबाजी का एक नया दौर शुरू हो जाता है। कोर्ट ने कहा कि विचार मुकदमेबाजी को कम करने का है, न कि उसे बढ़ाने का। पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें एक मामले को सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद नए सिरे से विचार के लिए वापस भेज दिया गया था।
6.
भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल ने सौर तूफान को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे विज्ञानियों को यह समझने में मदद मिली कि मई 2024 में आए सौर तूफान से पृथ्वी पर इतनी असामान्य घटनाएं क्यों हुई थीं? यह पिछले दो दशक का सबसे शक्तिशाली सौर तूफान है। यह भारत की वैश्विक अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। आदित्य एल1 को सितंबर 2023 में लांच किया गया था। आदित्य-एल1 की मदद से भारत अब शक्तिशाली सौर तूफानों को समझने और उनकी भविष्यवाणी करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार है।
7.
वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनंत अंबानी को अमेरिका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वनतारा के जरिये जानवरों के बचाव, इलाज, पुनर्वास और संरक्षण में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के साथ अनंत अंबानी ने एक खास रिकार्ड भी बनाया है। वह इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले यह अवार्ड अमेरिकी राष्ट्रपतियों जान एफ कैनेडी और बिल क्लिंटन सहित हालीवुड हस्तियों और कई वैश्विक नेताओं को दिया जा चुका है।
8.
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के अमर गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर संसद ही नहीं पूरे देश में चर्चा हो रही है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचित वंदे मातरम् मात्र देशभक्ति गीत नहीं, बल्कि भारतीय राष्ट्रीयता का आध्यात्मिक जयघोष है।
9.
दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसाफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) में 23 अरब डालर का नया निवेश करेगी। इस निवेश का ज्यादातर हिस्सा यानी 17.5 अरब डालर भारत में निवेश किया जाएगा, क्योंकि कंपनी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजारों में से एक पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह एशिया के किसी देश में किया जाने वाला सबसे ज्यादा निवेश होगा।
10.
देश का पहला हाइड्रोजन चलित जलयान गुरुवार को काशी में जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल नमोघाट पर गुरुवार को इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अंतरदेशीय भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) इसे वाटर टैक्सी के रूप में अभी नमोघाट से रविदासघाट के मध्य चलाएगा।
11.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब भारत के चावल पर और शुल्क लगाने की धमकी दी है। ट्रंप को बताया गया है कि भारत अमेरिका में चावल की डंपिंग कर रहा है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, भारत को अमेरिका के बाजार में चावल की "डंपिंग" नहीं करनी चाहिए। हम इस मामले से निपट लेंगे। टैरिफ से इस समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा।
12.
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई मंगलवार को विवादित सीमा तक फैल गई है। इस वजह से संघर्ष के दूसरे दिन हजारों लोग सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन कर गए हैं। कंबोडिया की सेना ने कहा कि फिर हुए संघर्ष में सात नागरिक मारे गए हैं और 20 अन्य घायल हो गए।
13.
आस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दी है। आस्ट्रेलिया में मंगलवार आधी रात से टिकटाक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित कई प्लेटफार्मों तक बच्चों की पहुंच को रोक दिया गया है। नए कानून के तहत दस सबसे बड़े प्लेटफार्म्स को बच्चों को ब्लाक करने या 3.3 करोड़ डालर तक के जुर्माने का सामना करने का आदेश दिया गया है।
14.
ग्रीनहाउस गैसों के जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले असर को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। ऐसे में इसके कारण, समाधान के उपाय और विकल्पों की खोज जारी है। इसी क्रम में नेपाल की कर्णाली नदी के संबंध में किए गए एक सिमुलेशन अध्ययन में बताया गया है कि ग्रीनहाउस गैसों का अधिक उत्सर्जन सेंट्रल हिमालय में चरम (एक्सट्रीम) बाढ़ के खतरे को बढ़ा सकता है, जिसके सदी के अंत से पहले ही 80 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका है।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
