You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
ईरान और अमेरिका के बीच पहली औपचारिक बैठक शनिवार को होगी। इस्लामाबाद में आयोजित हो रही इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को पाकिस्तान रवाना हो गए। वाशिंगटन और तेहरान के बीच निर्धारित इस शांति वार्ता पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं। वाशिंगटन में उड़ान भरने से पहले वेंस ने कहा, वे वार्ता को लेकर उत्सुक हैं। उम्मीद है कि यह सकारात्मक होगी, सब ठीक रहेगा।
2.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाएं व्यापार, शिक्षा और विज्ञान समेत सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा नीति एवं कानून निर्माण में उनकी भागीदारी भी उसी अनुरूप बढ़नी चाहिए। बिरला ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए), भारत क्षेत्र, पश्चिम जोन-सात के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायतों से लेकर राज्य विधानसभाओं और संसद तक, महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत किया जाना चाहिए और कानून बनाने में उनकी भूमिका को बढ़ाया जाना चाहिए।
3.
महात्मा फुले का जन्म 1827 में महाराष्ट्र में एक बहुत साधारण परिवार में हुआ, लेकिन शुरुआती चुनौतियां कभी उनकी शिक्षा, साहस और समाज के प्रति समर्पण को नहीं रोक पाईं। उन्होंने हमेशा यह माना कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, इंसान को मेहनत करनी चाहिए, ज्ञान हासिल करना चाहिए और समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उन्हें अनदेखा करना चाहिए। बचपन से महात्मा फुले बहुत जिज्ञासु थे और अपनी उम्र के अन्य बच्चों की अपेक्षा कहीं अधिक पुस्तकें पढ़ते थे। वे कहते भी थे- 'हम जितना ज्यादा सवाल करते हैं, उनसे उतना ही अधिक ज्ञान निकलता है।'
4.
अंतरिक्ष एजंसी इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष स्टेशन पर आगामी गगनयान मिशन के लिए दूसरा एकीकृत एअर ड्राप परीक्षण (आइएडीटी-02) सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह प्रणाली कैप्सूल कर्मी दल माड्यूल के कैप्सूल के पुनः प्रवेश और लैंडिंग के दौरान उसके सुरक्षित रूप से उतरने के लिए आवश्यक है। मानव उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यात्री इसी कैप्सूल में बैंठेंगे।
5.
विवादों में घिरे इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे उनके खिलाफ जारी महाभियोग की कार्यवाही निष्प्रभावी हो गई है। पिछले साल न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जली हुई नोटों की गड्डियां बरामद होने के बाद से वह आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। वर्मा के इस्तीफे के कारण उन्हें उनके पद से हटाने के उद्देश्य से लंबित महाभियोग की कार्यवाही अब निष्प्रभावी हो गई है। महाभियोग प्रस्ताव से पहले एक पूर्व शर्त के तहत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी आचार्य सहित तीन सदस्यीय जांच समिति जांच कर रही थी।
6.
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारत के सशस्त्र बलों को एकीकृत, चुस्त और प्रौद्योगिकी से लैस बल के रूप में विकसित होने की तत्काल आवश्यकता है, जो विभिन्न युद्धक्षेत्रों में सुचारु रूप से काम करने में सक्षम हो। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक युद्ध तेजी से पारंपरिक सीमाओं और समय-सीमाओं से परे जा रहा है।
7.
देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 9.06 अरब डालर बढ़कर 697.12 अरब डालर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे एक सप्ताह पहले 27 मार्च को समाप्त अवधि में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डालर घटकर 688.06 अरब डालर रह गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में 728.49 अरब डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद पश्चिम एशिया संकट के कारण इस भंडार में कई सप्ताह तक गिरावट देखी जा रही थी।
8.
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का भारत पर भरोसा बना हुआ है। जहां कुछेक वैश्विक वित्तीय एजंसियों ने भारत के लिए अपने जीडीपी अनुमान को संशोधित किया है, वहीं एडीबी ने शुक्रवार को भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर अपने अनुमान को बढ़ा दिया है।
9.
कतर ने भारत के लिए एक भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बने रहने का अपना संकल्प दोहराया है। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने दोहा में भारतीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में स्थिरता बनाए रखने का आान किया। भारत सरकार ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल तक कतर की दो दिवसीय यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एकजुटता का संदेश कतर के नेतृत्व तक पहुंचाया।
10.
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न ऊर्जा गतिरोध के बाद भारत को तेल एवं गैस की आपूर्ति के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की अपनी जरूरतों का करीब आधा एवं गैस का 30 फीसद और एलपीजी का 85-90 फीसद पश्चिम एशिया से आयात करने वाले भारत को ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति और कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए रणनीतिक भंडारण क्षमता बढ़ानी चाहिए।
11.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मारीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गोखूल से मुलाकात के बाद जयशंकर ने एक्स पर कहा कि हमारी बातचीत हमारी दोस्ती की गर्मजोशी और भारत-मारीशस साझेदारी को आगे बढ़ाने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
12.
वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को शुक्रवार को बेल्जियम और यूरोपीय संघ (ईयू) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। वह अभी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वर्मा की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के नेतृत्व के साथ शिखर वार्ता के बाद महत्त्वाकांक्षी एफटीए को अंतिम रूप देने के कुछ हफ्ते बाद की गई है। आइएफएस के 1994 बैच के अधिकारी वर्मा ने 21 सितंबर 2022 को ढाका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था।
13.
विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सार्थक बैठक कर व्यापार और 'क्वाड' (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद अमेरिकी मंत्री के अगले महीने भारत की यात्रा पर जाने की घोषणा की गई। मिसरी तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। उन्होंने और रुबियो ने वाइट हाउस में मुलाकात कर खास तौर पर व्यापार, महत्त्वपूर्ण खनिज, रक्षा और क्वाड पर विशेष ध्यान देते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
14.
म्यांमा के सैन्य कमांडर मिन आंग ह्लाइंग ने शुक्रवार को निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ह्लाइंग ने वर्ष 2021 में आंग सान सू ची की असैन्य सरकार से सत्ता छीनने के बाद से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश पर कठोर शासन किया। उनका शपथ ग्रहण समारोह उस आम चुनाव के बाद हुआ, जिसे संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और मानवाधिकार समूहों ने न तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष बताया है।
15.
भारत के परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत का प्रतीक माने जा रहे प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजंसी (आइएईए) ने सराहना की है।
वैश्विक परमाणु नियामक आइएईए के महानिदेशक राफेल ग्रासी ने कहा कि तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा पहली बार क्रांतिकता (क्रिटिकैलिटी) हासिल किया जाना ईंधन की दीर्घकालिक स्थिरता और परमाणु ऊर्जा के भविष्य की दिशा में एक अहम व निर्णायक कदम है। परमाणु रिएक्टर में 'क्रांतिकता' नाभिकीय श्रृंखला प्रतिक्रिया की वह स्थिर, स्व- पोषक अवस्था है, जिसमें न्यूट्रान उत्पादन न्यूट्रान हानि को संतुलित करता है, जिससे नियंत्रित मात्रा में विद्युत उत्पादन संभव हो पाता है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
