logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर असमंजस

करीब 40 दिनों तक चले सैन्य घमासान के बाद दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत अमेरिका-ईरान के बीच शनिवार से पाकिस्तान में प्रस्तावित शांति वार्ता अनिश्चितता के घेरे में आ गई है। इस असमंजस के केंद्र में लेबनान व इजरायल हैं, जहां हिजबुल्ला-इजरायली सेना के बीच झड़पें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ईरानी समाचार एजेंसी 'तसनीम' के अनुसार, तेहरान ने कहा है कि यदि लेबनान में हमले नहीं रुके और विदेश में जब्त ईरानी संपत्तियां जारी नहीं की गईं, तो वह वार्ता से हट सकता है। ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बकर गलीबाफ ने एक्स पर कहा, लेबनान में युद्धविराम, ईरानी संपत्तियों की रिहाई, वार्ता से पहले पूरी की जानी चाहिए। 


2.

महाभियोग का सामना कर रहे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया त्यागपत्र

पिछले साल दिल्ली स्थित आवास से जले हुए नोटों की गड्डियां बरामद होने के बाद पद से हटाने के लिए महाभियोग की कार्यवाही का सामना कर रहे इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अतः अब उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही महत्वहीन हो गई है। उन्होंने नौ अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। जस्टिस वर्मा महाभियोग की कार्यवाही के दौरान पद से इस्तीफा देने वाले दूसरे न्यायाधीश हैं। इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सेन ने महाभियोग की कार्यवाही के दौरान पद से इस्तीफा दिया था। 2011 में जस्टिस सेन पर फंड के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। इसके बाद उनके खिलाफ संसद में महाभियोग चला था, लेकिन बीच में ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। 


3.

कैंसर को बनाया जाए नोटिफाएबल, तेलंगाना के कदम से बढ़ा दबाव

भारत में हर साल कैंसर के 14 लाख से अधिक नए मरीज सामने आते हैं और नौ लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। अकेले दिल्ली में हर वर्ष 28 हजार से अधिक नए मामले दर्ज होते हैं, जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है। हालांकि ये आंकड़े सीमित दायरे के हैं, क्योंकि इनमें देश के सभी अस्पतालों के आंकड़े शामिल नहीं हैं, फिर भी यह बताने के लिए काफी हैं कि कैंसर देश में तेजी से एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। इसके बावजूद भारत में कैंसर को लेकर न तो कोई ठोस राष्ट्रीय नीति है और न ही इसे अभी तक नोटिफाएबल (हर अस्पताल के लिए जिसकी सूचना देना जरूरी होगा) रोग घोषित किया गया है। यही वजह है कि इस बीमारी से लड़ाई प्रभावी नहीं हो पा रही। इसी बीच तेलंगाना सरकार ने आठ अप्रैल को कैंसर को नोटिफाएबल घोषित कर राज्य में सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए हर मामले की रिपोर्ट एक महीने के भीतर देना अनिवार्य कर दिया है, जिसके लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल पोर्टल और राज्य स्तरीय कैंसर रजिस्ट्री (पंजीकरण प्रणाली) बनाई गई है। तेलंगाना का यह कदम संकेत देता है कि भारत अब कैंसर से लड़ाई में 'अनुमान' नहीं बल्कि 'वास्तविक आंकड़ों' की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत में अभी तक यह व्यवस्था मुख्य रूप से संक्रामक रोगों जैसे कोविड 19, टीबी, डेंगू और मलेरिया पर ही लागू है। 


4.

उपराष्ट्रपति ने जारी किया सिंधी भाषा में संविधान का नवीनतम संस्करण

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को सिंधी भाषा में संविधान का नवीनतम संस्करण जारी किया। यह संस्करण देवनागरी, फारसी दोनों लिपियों में प्रकाशित किया गया है। 


5.

बंगाल की मतदाता सूची फ्रीज करने के खिलाफ विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से ऐन पहले चुनाव आयोग की फ्रीज की हुई मतदाता सूची के मुद्दे पर विचार करने का मन बना लिया है। अदालत ने बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले चुनाव आयोग द्वारा फ्रीज की हुई चुनावी सूची के खिलाफ एक नई याचिका को सुनने के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है। 


6.

उर्वरक में आत्मनिर्भरता के लिए इफको की बड़ी तैयारी

देश में पारंपरिक उर्वरकों पर बढ़ती निर्भरता को कम करने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के लिए इफको ने बड़ा कदम उठाया है। खाड़ी देशों में तनाव के बीच इसी दिशा में संस्था ने नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक उर्वरक तकनीक से जोड़ना और खेती की लागत घटाना है। 


7.

बड़ी उपलब्धि : आगामी गगनयान मिशन के लिए दूसरा एयर-ड्राप परीक्षण सफल

भारत ने अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने आगामी गगनयान मिशन के लिए दूसरा एकीकृत एयर ड्राप परीक्षण (आइएडीटी-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन में शुक्रवार को किया गया। परीक्षण के दौरान गगनयान मिशन के पैराशूट आधारित सिस्टम की क्षमता का परीक्षण किया गया ताकि अंतरिक्ष से लौटते समय अंतरिक्षयात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हो सके। इससे पहले पहला एकीकृत एयर ड्राप परीक्षण (आइएडीटी-01) 24 अगस्त, 2025 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया गया था। 


8.

अमेजन वर्षावन को बचाने की अनोखी पहल

हाल में ब्राजील में लागू की गई 'लोन-डिफारेस्टेशन' नीति के तहत अमेजन वर्षावन में हो रहे अवैध वनों की कटाई को नियंत्रित के लिए वित्तीय प्रणाली को सीधे तौर पर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत सरकार और नियामक संस्थाओं ने बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे किसानों और कृषि-व्यवसायों को ऋण प्रदान करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित भूमि पर अवैध वनों की कटाई नहीं की गई है। यदि किसी क्षेत्र में डिफारेस्टेशन पाया जाता है, तो उस क्षेत्र के लिए ऋण उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अमेजन वर्षावन, जिसे 'पृथ्वी का फेफड़ा' कहा जाता है, वैश्विक जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह क्षेत्र न केवल विशाल मात्रा में कार्बन डाइआक्साइड को अवशोषित करता है, बल्कि जैव विविधता का भी एक प्रमुख केंद्र है। 


9.

वैश्विक मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन के संकेत

वैश्विक अर्थव्यवस्था विश्वास, शक्ति और स्थान के बीच चलने वाली एक जटिल प्रक्रिया है। मुद्रा उस प्रक्रिया का सबसे दृश्यमान रूप है। डी-डालराइजेशन की बहस आज पूरी दुनिया में एक बार फिर से जोर पकड़ रही है। वस्तुतः आजकल जिसे डी-डालराइजेशन कहा जा रहा है, वह असल में इसी विश्वास संरचना में धीरे-धीरे हो रहे बदलाव की कहानी है। वैश्विक मुद्रा व्यवस्था में दिख रहे परिवर्तन के संकेतों के बीच असल सवाल यह भी है कि दुनिया अपनी आर्थिक निर्भरता को किस तरह नए ढंग से व्यवस्थित कर रही है 


10.

चीन बनेगा भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार

अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन भारतीय निर्यात का बड़ा बाजार बन सकता है। कैमरून में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व चीन के वाणिज्य मंत्री वैंग वेंटो की विशेष मुलाकात के बाद चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों में नई गर्माहट की उम्मीद की जा रही है। 


11.

एडीबी ने बढ़ाया भारत का विकास अनुमान

विश्व बैंक के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भी भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया है। एडीबी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 6.9 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत रह सकती है। इसमें मजबूत घरेलू मांग, वित्तीय स्थितियों में सुधार और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में कमी का प्रमुख योगदान रहेगा। एडीबी ने दिसंबर में जारी रिपोर्ट में 2026-27 के दौरान भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। 


12.

रूस से तेल खरीदने के लिए छूट की अवधि बढ़ा सकता है अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन प्रतिबंधित रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की अनुमति देने के लिए छूट की अवधि बढ़ा सकता है। अमेरिकी वित्त विभाग ने रूसी तेल और समुद्री उत्पाद खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो रही है। यह छूट ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध में ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयासों का हिस्सा है। 


13.

होर्मुज बनाम स्वेजः समुद्री रास्तों पर टोल की जंग व सांसें थाम देने वाला संकट

पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद जो हालात बने, उसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। इस पूरे संकट के केंद्र में है होमुंज स्ट्रेट एक ऐसा संकरा समुद्री मार्ग, जिसकी चौड़ाई महज लगभग 34 किलोमीटर है, लेकिन महत्व इतना बड़ा के दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से गुजरता है। 


14.

मिसरी-रूबियो ने की व्यापार व क्वाड पर चर्चा

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सार्थक बैठक कर व्यापार और क्वाड समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री के अगले महीने भारत दौरे की घोषणा की गई। मिसरी ने एफबीआइ निदेशक काश पटेल से भी मुलाकात की। भारतीय विदेश सचिव इस समय तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं।


15.

नई टीबी वैक्सीन सुरक्षित, पर संक्रमण से सुरक्षा पर सवाल

दो नई टीबी के वैक्सीन वयस्कों और बच्चों के लिए भारत में उपयोग के लिए सुरक्षित हो सकती हैं, लेकिन ये संक्रामक बैक्टीरियल रोग के सभी रूपों से सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती हैं। यह जानकारी द ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित चरण-3 परीक्षण के परिणामों के अनुसार है। चरण-3 एक रंडम क्लिनिकल परीक्षण एक अंतिम चरण का अध्ययन है जो एक नए उपचार की सुरक्षा और प्रभावशीलता निर्धारित करने के लिए वर्तमान प्रक्रिया की तुलना करता है। दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के शोधकर्ताओं ने दो नई वैक्सीन वीपीएम: 002 और इम्यूवैक (आइएमएमयूवीएसी) की सुरक्षा और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए प्रीवेनटीबी परीक्षण किया, ताकि तपेदिक (टीबी) की घटनाओं को कम किया जा सके। भारत में बैसिलस कैल्मेट गुरिन (बीसीजी) वैक्सीन नवजात शिशुओं को जन्म के समय टीबी से बचाने के लिए दी जाती है। वीपीएम 1002 एक पुनः संयोजित बीसीजी वैक्सीन है जिसे जर्मनी स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी सेरम लाइफ साइंस यूरोप जीएमबीएच द्वारा विकसित किया गया है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton