Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
Judiciary
CLAT
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
अबू धाबी में अमेरिका कर रहा मध्यस्थता
यूक्रेन वार्ता शुरू, भारत का सुरक्षित काला सागर व तुरंत युद्ध समाप्त करने का सुझाव
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में त्रिपक्षीय वार्ता शुरू हुई। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने यह जानकारी दी। भारत ने कहा कि उसने रूस और यूक्रेन को काला सागर में जहाजों की सुरक्षा, अनाज एवं ऊर्जा निर्यात से जुड़ी तत्काल चिंताओं के समाधान, हमले नहीं करने संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं और युद्ध तुरंत खत्म करने की अपील की है। इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति बाधित हुई है।
2.
ब्रिटिश लेखक एम जान हैरिसन ने बुकर पुरस्कार जीता
ब्रिटिश लेखक एम जान हैरिसन को उनकी व्यंग्यात्मक कृति द एंड आफ एवरीथिंग के लिए 2026 के बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें एक भयावह काल्पनिक भविष्य का चित्रण किया गया है। 81 वर्षीय हैरिसन छह दशक लंबे लेखन करिअर के बाद यह प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक बन गए हैं। महज 198 पृष्ठ का द एंड आफ एवरीथिंग इस वर्ष पुरस्कार की अंतिम सूची में शामिल सबसे छोटा उपन्यास भी था।
3.
वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों का पालन करने से 90 लाख की बच सकती है जान
वायु प्रदूषण के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सालाना अनुशंसित मानकों का पालन करने से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 90 लाख से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक अध्ययन में यह अनुमान जताया गया है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजंसी पीएम 2.5 के लिए प्रति घन मीटर अधिकतम पांच माइक्रोग्राम और नाइट्रोजन डाइआक्साइड के लिए प्रति घन मीटर अधिकतम 10 माइक्रोग्राम की वार्षिक सीमा की सिफारिश करती है। पीएम 2.5 ऐसे सूक्ष्म कण होते हैं जिनका व्यास 2.5 माइक्रोन या उससे कम होता है। ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के जरिए फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक प्रक्रियाएं और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल इसके मुख्य स्रोत हैं। नाइट्रोजन डाइआक्साइड एक प्रमुख प्रदूषक है, जो जीवाश्म ईंधन को जलाने से पैदा होता है।
4.
भू-राजनीतिक हालात पर भारत शिखर सम्मेलन आयोजित करेगी कांग्रेस
दुनिया में तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात, नई वैश्विक व्यवस्था के उभार और भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए कांग्रेस 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में भारत समिट (भारत शिखर सम्मेलन) आयोजित करेगी। इसमें करीब 70 देशों के विशेषज्ञों और लगभग 1,000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
5.
जुलाई-सितंबर में बेरोजगारी दर मामूली घटकर 5.1 फीसद रही
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर में मामूली सुधार के साथ 5.1 फीसद रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.2 फीसद थी। मंगलवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह जानकारी दी गई।
पीएलएफएस के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में बेरोजगारी दर (यूआर) 5.4 फीसद थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा किया जाने वाला यह सर्वेक्षण कार्यबल की भागीदारी और बेरोजगारी की स्थितियों पर आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है। ग्रामीण और शहरी भारत के लिए श्रम बल संकेतकों के मासिक और तिमाही अनुमान प्रदान करने के लिए जनवरी, 2025 में सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया था।
6.
भारत चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डालर के निर्यात लक्ष्य की राह पर : गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारत चालू वित्त वर्ष में वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात का एक लाख करोड़ डालर का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष की पहली छमाही में ही देश का कुल निर्यात करीब 480 अरब डालर तक पहुंच गया है, जो सालाना लक्ष्य का 48 फीसद है।
7.
भारत ने एथेनाल की मांग के अनुरूप उत्पादन क्षमता बढ़ाई
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने मंगलवार को कहा कि भारत में जैव-अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए मांग एवं उत्पादन क्षमता दोनों को साथ-साथ बढ़ाया गया है और पेट्रोल में एथेनाल मिलाने का कार्यक्रम इसका प्रमुख उदाहरण है। डब्ल्यूईएफ ने कैपजेमिनी इन्वेंट के सहयोग से तैयार अपनी 'जैव-अर्थव्यवस्था नीति सूचकांक' रिपोर्ट में कहा कि भारत में जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियों में अनुकूल माहौल तैयार करने, शोध एवं विकास तथा संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
8.
सीओपी 31 में भारत ने कहा
जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों में कोई नहीं छूटे
भारत ने तुर्किये के अंताल्या में जारी संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन सीओपी 31 में मंगलवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के सामूहिक प्रयासों में कोई भी पीछे न छूटे, यह सुनिश्चित करने के लिए समानता का महत्व अब और बढ़ गया है। भारत ने यह भी कहा कि विकासशील देशों, खासकर 'ग्लोबल साउथ' के लिए न्यायसंगत बदलाव और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की जरूरतों को पूरा करना बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।
9.
जी 7 समूह देशों से होर्मुज जलमार्ग की सुरक्षा के लिए 'आगे आने' की अपील
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को जी7 समूह के सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे आगे आएं और होर्मुज जलमार्ग में जहाजों को ईरान के हमलों से बचाने में मदद करें। ालांकि, रूबियो ने स्वीकार किया कि पेरिस में जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई बातचीत में इस मुद्दे पर कोई प्रगति नहीं हो सकी।
10.
भारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए एक आदर्श
विश्व बैंक समूह में जल क्षेत्र के वैश्विक निदेशक सरोज कुमार झा ने भारत की प्रगति को उल्लेखनीय सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि विकासशील देश पानी से जुड़ी अपनी चुनौतियों का समाधान तलाशने के लिए भारत के अनुभवों की ओर देख रहे हैं। झा ने शुक्रवार को 2026 के संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन से पहले आयोजित एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, विश्व बैंक समूह के लिए भारत एक उल्लेखनीय सफलता की कहानी है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.