KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

बांग्लादेश में चलेगी एलएचबी कोच वाली मेड इन इंडिया ट्रेन

भारतीय रेलवे की कोच निर्माण क्षमता अब पड़ोसी देशों की रेल व्यवस्था को भी नया रूप देने जा रही है। पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी ब्राडगेज यात्री कोचों वाली पहली रेक का रोलआउट करेगी। यह रेक भारत की डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षमता को विश्व बाजार में स्थापित करने के साथ ही भारत-बांग्लादेश रेल सहयोग को भी नई मजबूती देगी। यह 2024 में मिले 200 ब्राडगेज यात्री कोचों के बड़े आर्डर का पहला चरण है।


2.

एफसीआरए संशोधन बिल जेपीसी में भेजने के संकेत

विदेशी अनुदान विनियमन कानून (एफसीआरए) संशोधन विधेयक के प्रविधानों के खिलाफ देश के भीतर और बाहर कुछ संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से जताई जा रही आशंकाओं को देखते हुए सरकार इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज सकती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने इसके स्पष्ट संकेत दिए। उनके अनुसार एफसीआरए संशोधन विधेयक पर विपक्षी दलों की अलग अलग राय है, उनसे व्यापक सलाह मशविरा कर सरकार इस पर फैसला करेगी। परिसीमन जैसे विधेयक पर भविष्य में कुछ अतिरिक्त दलों की मदद को देखते हुए भी यह फैसला अहम हो सकता है।


3.

अमेरिका-भारत साझेदारी वैश्विक सुरक्षा के लिए अहमः सर्जियो

भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पिछले कई महीनों से कई मुद्दों पर तनावपूर्ण बने हुए हैं। व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता, टैरिफ विवाद, वीजा नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी बयानों ने दोनों देशों के बीच दूरी पैदा कर दी है। ऐसे में मंगलवार को नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात हुई। यह बैठक दोनों देशों के बीच जारी असहजता के बीच उच्च स्तरीय संवाद को जारी रखने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। इससे एक दिन पहले राजदूत गोर की विदेश सचिव विक्रम मिसरी से भी मुलाकात हुई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन बैठकों के विस्तृत विवरण जारी नहीं किए गए।


4.

सीमा के हालात से ही तय होंगे भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंध: विदेश मंत्रालय

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबानसिरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की आई खबरों के बीच भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारत और चीन की सीमा पर कैसे हालात रहते हैं, इससे ही दोनों देशों के रिश्ते तय होंगे। सीमा की स्थिति दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर असर डालेगी। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और स्थिरता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की थी, लेकिन उनका बयान बता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में स्थिति सामान्य नहीं है।


5.

केरल का नाम 'केरलम' करने संबंधी विधेयक लोस में बिना बहस पारित

केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने संबंधी विधेयक लोकसभा ने मंगलवार को बिना किसी बहस के पारित कर दिया। लोकसभा ने सदन में गतिरोध के बीच राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी बिना बहस पारित कर दिया।


6.

10 और 20 रुपये के एक-एक अरब प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 10 और 20 रुपये मूल्य वर्ग के एक-एक अरब प्लास्टिक (पालिमर) बैंक नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए प्रचलन में लाने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने इसके लिए सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था।


7.

डिजिटल युग के गंभीर खतरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

डिजिटल दुनिया का विस्तार और इंटरनेट मीडिया की बेलगाम रफ्तार आज के दौर में इंसानी गरिमा और सुरक्षा के सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ी हो गई है। ऐसे ही एक अत्यंत संवेदनशील और झकझोर देने वाले मामले में देश की सर्वोच्च अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह गंभीर साइबर अपराधों और डिजिटल हिंसा से निपटने के लिए एक प्रभावी और निगरानी तंत्र (सुपरवाइजरी मैकेनिज्म) की मांग वाली जनहित याचिका को एक आधिकारिक ज्ञापन या अभ्यावेदन के रूप में गंभीरता से ले।


8.

नौसेना की बढ़ेगी ताकत, गश्ती पोत ' श्रुति' का जलावतरण

समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ने वाली है। कोलकाता स्थित रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने नौसेना के लिए निर्मित अगली पीढ़ी के स्वदेशी गश्ती पोत (एनजीओपीवी) 'श्रुति' का मंगलवार को जलावतरण किया। यह जीआरएसई द्वारा बनाए जा रहे चार अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोतों में से दूसरा है। पहला पोत 'संघमित्रा' का जलावतरण इस वर्ष 20 मई को किया गया था। 'श्रुति' का जलावतरण भारतीय नौसेना के युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक वाइस एडमिरल संजय साधु की पत्नी मणिका साधु ने मंत्रोच्चार और श्लोक पाठ के बीच किया। कार्यक्रम में वाइस एडमिरल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


9.

आसान नहीं साइबर अपराधों पर अंकुश

हाल में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार 'डिजिटल अरेस्ट' को एक पृथक अपराध के रूप में अधिसूचित करने पर विचार करे। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि वह 'डिजिटल अरेस्ट' और 'डीप-फेक' को पृथक अपराध अधिसूचित करने पर विचार कर रही है। यद्यपि डिजिटल अरेस्ट के जितने भी तत्व हैं, वे पहले से ही अपराध की श्रेणी में है। फिर भी डिजिटल अरेस्ट को एक नया अपराध मानकर उसके लिए सजा में वृद्धि का प्रविधान किया जा सकता है।


10.

एक बड़ा उद्यम बना मिलावटखोरी

बेंगलुरु को भारत की सिलिकान वैली कहा जाता है। यह शहर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित करने में सफल रहा है, लेकिन एक लंबे समय से ट्रैफिक जाम के लिए कुख्यात भी है। बीते दिनों यह इसलिए भी कुख्यात हुआ कि यहां के कई होटलों, रेस्त्रां, पब आदि में सड़ा-गला और बासी खाना पाया गया। ये प्रीमियम कहे जाने वाले नामी होटल, रेस्त्रां, पब हैं। फूड सेफ्टी विभाग ने कई होटलों, रेस्त्रां और पब में छापेमारी के दौरान दोयम दर्जे का जो खराब खाना पाया, वह अच्छी-खासी मात्रा में था। इसमें मांस, सब्जियां, तेल, बेकरी एवं डेरी उत्पाद आदि थे।


11.

देश का पहला तितली अभयारण्य

केरलम के कन्नूर स्थित अरलाम तितली अभयारण्य देश में तितली के संरक्षण के लिए समर्पित पहला अभयारण्य है। कुल 55 वर्ग किलोमीटर भू-क्षेत्र में फैले इस अभयारण्य में 266 से अधिक तितलियों की प्रजातियों का निवास स्थान है, जो केरल की कुल तितली प्रजातियों का 80 प्रतिशत है। यद्यपि वन्यजीव अभयारण्य के रूप में इस अभयारण्य की स्थापना 1984 में हुई थी, लेकिन 18 जून, 2025 को इसका नामकरण 'अरलाम तितली अभयारण्य' के रूप में किया गया।


12.

स्थायित्व दीर्घकालिक की ओर बढ़ते संबंध

कोई भी रिश्ता जितना किसी एक चेहरे पर टिका होता है, उतना ही नाजुक भी होता है। यही सबक इतिहास बार-बार दोहराता है। बांग्लादेश में 20 अगस्त को होने वाला राष्ट्रपति चुनाव, इसी संवेदनशीलता की एक और मिसाल है। पद भले ही औपचारिक हो, परंतु यह घटना एक बार यह फिर याद दिलाती है कि पड़ोसी देशों से मजबूत रिश्ते चेहरों से नहीं, बल्कि मजबूत संस्थाओं और स्थायी भरोसे से बनते हैं। बांग्लादेश भारत के प्रयासों से ही अस्तित्व में आया। फिर भी, हाल के दिनों में संबंधों में कुछ हद तक बिगाड़ के बाद अब सुधार की राह पर जाते हुए दिख रहे हैं


13.

फिच ने लगातार 20वें साल भारत की सावरेन रेटिंग बीबीबी - पर कायम रखी

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने लगातार 20वें साल भारत की सावरेन रेटिंग को 'बीबीबी' पर स्थिर परिदृश्य के साथ बरकरार रखा है। फिच ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न ऊर्जा संकट की चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। फिच ने कहा कि उसे अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी अनिश्चितता के कारण भारत की वृद्धि संभावनाओं पर कोई स्थायी खतरा होने की उम्मीद नहीं है। भारत की रेटिंग 2006 से 'बीबीबी-' पर बनी हुई है।


14.

भारत दुनियाभर में जहाज रीसाइक्लिंग में पहले स्थान पर

2025 में भारत दुनिया भर में जहाज रीसाइक्लिंग (जहाजों को तोड़ने, उनके हिस्सों का दोबारा इस्तेमाल करने) में पहले स्थान पर रहा। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की वैश्विक जहाज रीसाइक्लिंग हिस्सेदारी 2024 में 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई, जो देश के समुद्री और औद्योगिक विकास में अहम उपलब्धि है। भारत में जहाज रीसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 में 18.60 लाख ग्रास टन थी जो 2025 में 29.90 लाख ग्रास टन हो गई। गुजरात में अलंग-सोसिया क्लस्टर दुनिया का सबसे बड़ा जहाज रीसाइक्लिंग हब माना जाता है।


15.

सऊदी, पाकिस्तान और तुर्किये के रक्षा समझौते का अध्ययन कर रहा भारत

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच बीच हुए हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के प्रभावों का अध्ययन कर रहा है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। बता दें कि इन तीनों देशों ने शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा।


16.

2100 तक चार अतिरिक्त घंटे की चरम गर्मी की आशंका

एक अध्ययन के अनुसार, यदि पृथ्वी उच्च उत्सर्जन के कारण गर्म होती रही, तो सदी के अंत तक गर्म दिन में चार अतिरिक्त घंटे की चरम गर्मी की आशंका हो सकती है। चीन के सन यत सेन विश्वविद्यालय और साउदर्न मरीन साइंस एंड इंजीनियरिंग ग्वांगडोंग प्रयोगशाला के शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि गर्म दिनों के रूप में वर्गीकृत नहीं किए गए दिन जिनमें तापमान पिछले मापे गए दिनों के 90 प्रतिशत से अधिक होता है संभावित रूप से तीन अतिरिक्त गर्म घंटे हो सकते हैं।


17.

चांद पर स्थायी बेस बनाने को नासा ने इसरो से मांगा सहयोग

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता और उपलब्धियों का अमेरिका ने भी लोहा मान लिया है। यही कारण कि अमेरिका ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास स्थायी बेस बनाने के अपने मिशन के लिए भारत से सहयोग मांगा है। 'मून बेस मिशन' नाम के इस प्रोजेक्ट का मकसद अंतरिक्षयात्रियों के रहने, वैज्ञानिक अनुसंधान करने के लिए स्थायी ठिकाना बनाना और भविष्य में गहरे अंतरिक्ष (डीप स्पेस) की खोज के लिए तैयारी करना है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (12 Aug 2026) | Daily News Highlights