KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई

खाद्य वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में वृद्धि से खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई। दो साल में पहली बार है जब यह आरबीआइ के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर गई है। इससे पूर्व अक्टूबर, 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.25% रही थी। सरकार ने आरबीआइ को खुदरा मुद्रास्फीति दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही दो से चार दिसंबर के बीच होने वाली आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में एक और वृद्धि की आशंका बढ़ गई है। अक्टूबर में आरबीआइ ने रेपो रेट में 25 आधार अंक का इजाफा किया था। पिछले एक साल से खुदरा महंगाई दर में लगातार वृद्धि हो रही है।


2.

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पारित कराने को संसद का विशेष सत्र जल्द संभव

संसद-विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण व परिसीमन के जरिये 50% सीटें बढ़ाने का रास्ता साफ करने को सरकार जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। सूत्रों का दावा है कि संविधान संशोधन विधेयक पास कराने को जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटा लिया गया है। छठ के बाद कभी भी विशेष सत्र बुलाने की घोषणा हो सकती है। अप्रैल में विशेष सत्र के दौरान सरकार दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही थी। इस बार सरकार जरूरी बहुमत से 17-18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा कर रही है।


3.

मनीला जाएंगे मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 से 17 नवंबर तक फिलीपींस की राजधानी मनीला की यात्रा पर जाएंगे। वह 23वें आसियान-भारत सम्मेलन और आसियान की अगुआई में 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। पीएम की इस यात्रा की जानकारी बुधवार को विदेश मंत्रालय ने दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही इस सम्मेलन में आने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हो। साथ ही जापान व आस्ट्रेलिया के पीएम भी वहां रहेंगे। ऐसे में 17 नवंबर, 2026 को क्वाड शिखर बैठक की पूरी संभावना भी है।


4.

चीन सीमा के करीब वायुसेना का अभ्यास, डोर्नियर ने भरी उड़ान

चीन सीमा के निकट और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का गुरुवार से 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। पहले दिन भारतीय वायुसेना के डोर्नियर सैन्य परिवहन विमान ने हवाई पट्टी पर उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया। चीन सीमा के करीब स्थित यह हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां थलसेना और वायुसेना नियमित अंतराल पर अभ्यास करती हैं। वायुसेना इस हवाई पट्टी को एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) के रूप में विकसित करने की तैयारी भी कर रही है।


5.

हैदराबाद का पंजागुट्टा बनेगा देश का पहला एआइ पुलिस थाना

हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस थाना देश का पहला एआइ आधारित पुलिस थाना बनने जा रहा है। थाने में शिकायत दर्ज करने से लेकर जांच और चार्जशीट तैयार करने तक के काम में एआइ की मदद ली जाएगी। पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बुधवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीवी आनंद के निर्देश पर इस पुलिस थाने की सभी सेवाओं को एआइ से जोड़ा जा रहा है।


6.

पीएलआइ में अब तक 2.40 लाख करोड़ का निवेश

नीति आयोग के एक आकलन के अनुसार इन योजनाओं के लिए कुल 1.91 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय तय किया गया था, जिसमें से अब तक 35,354 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जा चुके हैं।


7.

भारतवंशियों के नेतृत्व वाली कंपनियों का मूल्यांकन 15 ट्रिलियन डालर पर पहुंचा

भारतीय मूल के लोगों के नेतृत्व वाली शीर्ष वैश्विक कंपनियों का कुल मूल्यांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) सेक्टर में तेजी के दम पर 53 प्रतिशत बढ़कर 15 ट्रिलियन डालर हो गया है। एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026 के अनुसार, बाजार में एआइ के इस्तेमाल में तेजी से इन कंपनियों का मूल्यांकन बढ़ा है। दो साल पहले इन कंपनियों का कुल मूल्यांकन 99 टिलियन डालर था।


8.

भारत-कनाडा एफटीए वार्ता अगले महीने पूरी होने की उम्मीद

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने गुरुवार को बताया कि भारत के साथ व्यापार वार्ता का छठा दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली संभावित कनाडा यात्रा से पहले 'व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते' (सीईपीए) को अंतिम रूप दे दिया जाए।


9.

तीसरी तिमाही में 7.7 प्रतिशत रह सकती है भारत की विकास दर

बोफा ग्लोबल रिसर्च के मुताबिक भारत की विकास दर का अनुमान मजबूत बना हुआ है और तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में इसके 7.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अगर सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि के अनुमान की बात करें तो इसके 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जीवीए आर्थिक वृद्धि के अनुमान में वह माप है जो यह दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों (जैसे कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र) में

वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन से कितना वास्तविक मूल्य सृजित हुआ है।


10.

अमेरिका के साथ भारत का एफटीए बेहतरीन समझौता होगा : गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता हर लिहाज से "सबसे बेहतरीन" समझौतों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत भारत ने अमेरिका के साथ बहुत अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए बातचीत की है। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा (फ्रेमवर्क) को अंतिम रूप दिया था। हालांकि, अमेरिका में टैरिफ (शुल्क) ढांचे में बदलाव के कारण अब इस पर और बातचीत हो रही है।


11.

'दैवीय आपदा से हादसा हुआ हो, तब भी पीड़ितों को मुआवजे का अधिकार'

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी हादसे का कारण दैवीय आपदा (एक्ट आफ गाड) हो, तब भी पीड़ितों को बिना गलती के मुआवजा पाने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत नो-फाल्ट मुआवजे का उद्देश्य दुर्घटना में प्रभावित लोगों को राहत देना है। इसके लिए यह साबित करना जरूरी नहीं कि हादसा किसी व्यक्ति की लापरवाही से ही हुआ था। अदालत ने मामले में प्रत्येक प्रभावित स्वजन को ढाई-ढाई लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।


12.

आइआइटी कानपुर ने खोजा इंसुलिन को रोकने वाला तंत्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे आणविक तंत्र की पहचान की है, जिसके जरिए अग्न्याशय (पेंक्रियाज) में मौजूद प्रतिरक्षा कोशिकाएं इंसुलिन का स्राव तेजी से रोक सकती हैं। इस खोज से मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में इंसुलिन का उत्पादन सुरक्षित रखने के लिए नए उपचार विकसित करने का रास्ता खुल सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, प्रतिरक्षा कोशिकाएं अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं के आसपास मौजूद रहती हैं। ये कोशिकाएं मैक्रोफेज कहलाती हैं।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (13 Nov 2026) | Daily News Highlights