Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
Judiciary
CLAT
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
रिजर्व बैंक की सख्त मौद्रिक नीति भी खुदरा महंगाई को नहीं रोक पा रही है। खाद्य वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई अक्तूबर में बढ़कर 6.09 फीसद पर पहुंच गई। सितंबर में यह 5.54 फीसद थी। एक महीने में महंगाई दर में 0.55 फीसद की बढ़ोतरी हुई। दो साल में पहली बार यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के छह फीसद की तय अधिकतम सीमा से ऊपर गई है। इससे पहले अक्तूबर 2024 में खुदरा महंगाई 6 फीसद की सीमा पार कर 6.25 फीसद पर पहुंची थी।
2.
सरकार महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है। सूत्रों का मानना है कि यह विधेयक 15 से 18 वोटों के अंतर से पास हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि यह सत्र दो से तीन दिन का हो सकता है। इस विधेयक के माध्यम से मौजूदा लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 तक करने की तैयारी है। यह विधेयक लागू होता है, तो विधानसभा व संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण लागू हो जाएगा। मौजूदा सत्र में ही सरकार इस विधेयक को लाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि वर्तमान मानसून सत्र का अब तक सरकार की ओर से सत्रावसान नहीं किया गया है।
3.
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआइ) की वार्षिक रिपोर्ट में भारत 28वें स्थान पर रहा। गुरुवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट में भारत पिछले वर्ष की तुलना में पांच स्थान नीचे खिसक गया है। पिछले वर्ष 23वें स्थान पर था। सीसीपीआइ 64 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु परिवर्तन शमन प्रदर्शन पर नजर रखने वाला एक स्वतंत्र निगरानी उपकरण है। हालांकि, भारत को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग और जलवायु नीति में मध्यम रेटिंग प्राप्त हुई है, जिससे इसकी समग्र रेटिंग बरकरार है।
4.
तकनीकी संप्रभुता का अर्थ केवल विदेशी निर्भरता घटाना नहीं होना चाहिए। एआइ आधारित निगरानी, डीपफेक, राजनीतिक दुष्प्रचार और अपारदर्शी एल्गोरिद्म लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर यदि नागरिकों की निजता और स्वतंत्रता की अनदेखी होती है, तो तकनीकी विकास का उद्देश्य ही कमजोर पड़ जाएगा। इसलिए एआइ के इस्तेमाल में पारदर्शिता, जवाबदेही, निजता की सुरक्षा और स्वतंत्र नियामकीय निगरानी अनिवार्य होनी चाहिए। रोजगार का सवाल भी इसी विमर्श का हिस्सा है। स्वचालन से उत्पादकता बढ़ सकती है, लेकिन सूचना प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवाओं और वित्तीय विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में पारंपरिक रोजगार प्रभावित हो सकते हैं।
5.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को अपने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक कर सकते हैं। इस दौरान उनसे शासन, सुधारों और कल्याण एवं विकास योजनाओं के संबंध में महिलाओं और युवाओं तक पहुंच बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है। यह बैठक उस जारी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मंत्रियों को सरकार के सामने आने वाले मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना है।
6.
भारत ने अक्तूबर में रूस से रिकार्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपए) के ईंधन की खरीद की है। कच्चे तेल के आयात में तेज वृद्धि इसकी प्रमुख वजह रही। इससे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस का जीवाश्म ईंधन निर्यात से राजस्व दिसंबर, 2022 के बाद के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर पहुंच गया। ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) के 'भारत अक्तूबर, 2026 में रूस के जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा। उसने कुल 640 करोड़ यूरो के रूसी हाइड्रोकार्बन का आयात किया, जो जनवरी, 2022 से उपलब्ध आंकड़ों में उसका सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है। भारत की कुल खरीद में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 91 फीसद रही, जिसका मूल्य 580 करोड़ यूरो था। कोयला (33.3 करोड़ यूरो) और तेल उत्पाद (23.2 करोड़ यूरो) शेष मासिक आयात में शामिल रहे।'
7.
भारतीय मूल के लोगों के नेतृत्व वाली शीर्ष वैश्विक कंपनियों का कुल मूल्यांकन कृत्रिम मेधा (एआइ) क्षेत्र में तेजी के दम पर 53 फीसद बढ़कर 15 लाख करोड़ डालर हो गया है। एक रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026 के अनुसार, बाजार में कृत्रिम मेधा (एआइ) के इस्तेमाल में तेजी से इन कंपनियों का मूल्यांकन बढ़ा है। दो साल पहले इन कंपनियों का कुल मूल्यांकन 9.9 लाख करोड़ डालर था।
8.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी बैठकों में भाग लेने के लिए सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर मनीला जाएंगे। दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) दक्षिण-पूर्व एशिया के 11 देशों का एक प्रभावशाली समूह बनकर उभरा है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रूदेंद्र टंडन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और आसियान के नेतृत्व वाले 21 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस के मनीला जाएंगे।
9.
सूक्ष्म पर्टिक्यूलेट मैटर (पीएम 2.5) के लंबे समय तक संपर्क में रहने से टाइप 2 मधुमेह होने का जोखिम 10 से 16 फीसद तक बढ़ जाता है। यह जानकारी जर्नल आफ वैस्क्यूलर डिज़ज़ि में प्रकाशित विश्लेषण से मिली है। चौदह नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस से पहले प्रकाशित ये निष्कर्ष 13 व्यवस्थित समीक्षाओं और मेटा-विश्लेषणों की व्यापक समीक्षा पर आधारित हैं। दुनिया भर के 20 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित इस अध्ययन में पाया गया कि वायु प्रदूषण अब केवल हृदय और फेफड़ों से जुड़ी
बीमारियों का कारण नहीं है, बल्कि यह शरीर की चयापचय प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। इसलिए हृदय और चयापचय संबंधी बीमारियों से बचाव की रणनीति में वायु प्रदूषण को भी तत्काल शामिल करने की जरूरत है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.