You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
हिमनद झीलों में पल रहा खतरा
वर्ष 1984 से 2023 तक किए गए उपग्रह अध्ययन में हिमालयी क्षेत्र में कुल 2,431 बड़ी झीलें चिह्नित की गई हैं। इनका आकार दस हेक्टेयर से अधिक है। इनमें से 676 झीलों का आकार 27 फीसद से अधिक बढ़ गया है। वहीं इनमें 130 झीलें सबसे अधिक संवेदनशील हैं। हिमाचल प्रदेश की गेफांग घाट झील का आकार सर्वाधिक बढ़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल 101.3 हेक्टेयर हो गया है। हिमालयी क्षेत्र में दस लाख लोग हिमनद झीलों के दस किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। इस क्षेत्र में छोटी-बड़ी सभी तरह की झीलों की संख्या आठ हजार से भी अधिक है। 1990 के बाद से यहां करीब एक हजार हिमनद अस्तित्व में आ गए हैं।
2.
सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रुपए बढ़ाया
केंद्र सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 72 रुपए बढ़ाकर 2,441 रुपए प्रति कुंतल कर दिया। इसके साथ सरकार ने दलहन, तिलहन और कपास के एमएसपी में भी बढ़ोतरी का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में बुवाई शुरू होने से पहले 14 खरीफ फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी गई। इस फैसले के तहत, खरीफ सत्र के धान की सामान्य और ए-ग्रेड किस्मों का एमएसपी क्रमशः 2,441 रुपए और 2,461 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया है। कपास के एमएसपी में भी सरकार ने अच्छी बढ़ोतरी की है। मध्यम लंबाई के रेशों वाली मीडियम स्टेपल कपास का एमएसपी 557 रुपए बढ़ाकर 8,267 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया है, जबकि लंबे और बेहतर गुणवत्ता वाले रेशों वाली लंबी स्टेपल कपास का एमएसपी 8,667 रुपए प्रति कुंतल तय किया गया है। यह सभी फसलों में दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
3.
कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ की योजना मंजूर
केंद्र सरकार ने बुधवार को कोयले से गैस बनाने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना और एलएनजी, यूरिया एवं मेथनाल जैसे आयातित उत्पादों पर निर्भरता को कम करना है। यह योजना सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लाई गई है। वैष्णव ने कहा कि इस योजना के लिए 37,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और इसके जरिए करीब 2.5 से तीन लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। इसके तहत 7.5 करोड़ टन कोयले के गैसीकरण से जुड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। कोयला गैसीकरण वह प्रक्रिया है, जिसमें ठोस ईंधन को कृत्रिम गैस (सिनगैस) में बदला जाता है। इस गैस का उपयोग वैकल्पिक ईंधन के रूप में होता है और इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। सिनगैस के जरिए मेथनाल, उर्वरक, हाइड्रोजन और विभिन्न रसायनों का उत्पादन संभव होता है।
4.
भारतीयों समेत 10,000 विदेशी छात्र आव्रजन एजंसियों के रडार पर
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजंसी (आइसीई) ने कहा कि उसने कई भारतीय छात्रों समेत 10,000 विदेशी छात्रों की पहचान की है जिन पर अपने वीजा के 'वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण' (ओपीटी) प्रावधान का दुरुपयोग कर संदिग्ध नियोक्ताओं के लिए काम करने का आरोप है। ओपीटी छात्र वीजा पर अमेरिका में आने वाले विदेशी छात्रों को 12 महीने तक और कुछ मामलों में 24 महीने तक काम करने की अनुमति देता है। यह छात्रों को नियोक्ताओं द्वारा प्रायोजित एच-1बी वीजा में परिवर्तित होने का अवसर भी देता है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
