logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

भारत-फ्रांस में 13 मुद्दों पर सहमति, पांच वर्षों में दोगुना करेंगे व्यापार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच रविवार को हुई व्यापक वार्ता में 13 मुद्दों पर सहमति बनी, जिनमें नवाचार रूपरेखा, अगले पांच वर्षों में वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य और एक संयुक्त कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) ढांचा शामिल हैं। वर्तमान में द्विपक्षीय व्यापार लगभग 16 अरब अमेरिकी डालर का है। दोनों पक्षों ने तीव्र गति रेलवे क्षेत्र में सहयोग के लिए एक घोषणा-पत्र और गोपनीय डेटा की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा समझौते को भी अंतिम रूप दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत की 'यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस' (यूपीआइ) प्रणाली का विस्तार पेरिस हवाई अड्डे और नीस तक करने पर भी सहमति व्यक्त की।


2.

अमेरिका के साथ शांति समझौते का मसविदा

ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा, न खरीदेगा

ईरान और अमेरिका के तीन महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते के और करीब पहुंचने के बीच कतर के मध्यस्थ शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को तेहरान पहुंचे। शांति समझौते के मसविदे में कहा गया है कि ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही खरीदेगा। इसमें प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज जलमार्ग खोलने की चर्चा भी है। अधिकारियों के अनुसार, मसविदे में तमाम मुद्दों पर तकनीकी परामर्श के लिए 60 दिन का समय तय किए जाने की पेशकश की गई है


3.

चीन को साधने की रणनीतिक पहल

ग्रेट निकोबार द्वीप को आर्थिक और रणनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए नीति आयोग ने वर्ष 2021 में ग्रेटर निकोबार विकास परियोजना की संकल्पना की थी। इसका मुख्य लक्ष्य हिंद महासागर में भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाना और विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता कम करना है। वर्तमान में भारत के लगभग पच्चीस फीसद माल की विदेशी बंदरगाहों पर अदला-बदली होती है। मगर निकोबार में यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से भारत को हर साल लगभग 1500 से 1800 करोड़ रुपए का फायदा होने का अनुमान है। साथ ही हिंद महासागर में चीन की आक्रामकता को रोकने और भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।


4.

सीआरईए की रिपोर्ट के अनुसार

भारत रूसी तेल का दूसरा बड़ा खरीदार देश बना

भारत मई, 2026 में रूसी जीवाश्म ईंधन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा है। यूरोपीय शोध संस्थान सेंटर आर रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एअर (सीआरईए) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों द्वारा खरीद बढ़ाए जाने से रूस से कुल कच्चे तेल और अन्य ईंधन का आयात बढ़कर अनुमानित 5.8 अरब यूरो (करीब 6.7 अरब डालर) पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मई में रूस से भारत के कुल आयात में कच्चे तेल की हिस्सेदारी लगभग 83 फीसद रही, जिसका मूल्य 4.8 अरब यूरो था। इसके अलावा तेल उत्पादों और कोयले का आयात क्रमशः 55 करोड़ यूरो और 42.9 करोड़ यूरो रहा। सीआरईए ने कहा कि मई में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में मासिक आधार पर आठ फीसद की वृद्धि दर्ज की गई, जिसका एक प्रमुख कारण रूस से आयात में 21 फीसद की बढ़ोतरी रहा। 


5.

देश में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ सकता है निवेश : वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत में मेमोरी चिप के विनिर्माण के लिए नई कंपनियों द्वारा निवेश किए जाने की संभावना है, जबकि मौजूदा निवेशक भी इस क्षेत्र में आपूर्ति-मांग के अंतर को कम करने के लिए उत्पादन बढ़ाएंगे। वैष्णव ने समाचार एजंसी से कहा कि मेमोरी कार्ड और उन्नत चिप की मजबूत मांग के कारण वैश्विक आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है और पिछले कुछ तिमाहियों में कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। 


6.

वैश्विक समाधानों का उपभोक्ता ही नहीं, प्रदाता भी बना भारत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अब वैश्विक समाधानों का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें अहम योगदान देने वाला देश भी बन गया है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले दुनिया भारत को प्रौद्योगिकी अपनाने वाले देश के तौर पर देखती थी, लेकिन अब यह देश प्रौद्योगिकी प्रदाता के तौर पर उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में आयोजित 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवाचार और प्रौद्योगिकी के जरिए दुनिया के लिए एक दीर्घकालिक भविष्य के संबंध में नई दिल्ली का नजरिया पेश किया। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे।


7.

सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम वाला देश है भारत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 12 साल में देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के लिए सस्ता और आसानी से उपलब्ध बनाने की दिशा में लगातार काम किया गया है। मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सरकार आगे भी ऐसी सभी पहल जारी रखेगी। मोदी ने कहा कि सरकार को इस बात पर गर्व होता है कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लिए जाना जाता है, जो समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है।


8.

जल्द लागू होगी वीटूवी प्रणाली, 80 फीसद तक कम हो सकते हैं सड़क हादसे

आपके नजदीक से गुजर रही गाड़ी किस रफ्तार पर है। गाड़ी की दिशा क्या है और कब रुकने वाली है। इसकी पहचान व्हीकल टू व्हीकल (वीटीवी) सिस्टम से होगी। इस तकनीक को लागू करने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है। तकनीक से आम जनता को जोड़ने के लिए मंत्रालय की ओर से एक प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार किया गया है और इस पर जनता से राय मांगी गई है। आम जनता इस तकनीक पर अपनी राय आगामी 20 जून तक दे सकती है। नई व्यवस्था के लिए हर एक वाहन में एक नया उपकरण लगा होगा। इस उपकरण की मद से थोड़ी थोड़ी देरी पर आसपास के वाहन, उनकी गति दिशा, स्थान और गाड़ी रोकने (ब्रेक) का सिग्नल मिल जाता है। इसके लिए किसी इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होती है। एक तरह से यह रेडियो फ्रिक्वेंसी के आधार पर सूचित करता है। इसकी मदद से किसी भी मार्ग अधिक दुर्घटना वाले स्थल (ब्लैक स्पाट) की पहचान संभव हो जाती है और पहले ही वाहन चालक के पास एक चेतावनी पहुंच जाती है। मंत्रालय की ओर से इस कार्य योजना को आनलाइन उपलब्ध कराया गया है और जनता से इस बाबत सुझाव मांगे गए हैं।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
JANSATTA (15 Jun 2026) | Daily News Highlights