You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
मंदिरों की दान राशि के उपयोग पर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने मंदिरों को दान की धनराशि का दुरुपयोग रोकने के लिए व्यापक आदेश जारी किए हैं। यह स्पष्ट कर दिया है कि मंदिर की धनराशि का उपयोग वेदों और योग की शिक्षा, मंदिरों के स्खरखाव, पुजारियों को वेतन वित्तीय सहायता, हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार आदि पर किया जाएगा।
2.
देश में कामर्शियल ट्रिब्यूनलों का उद्देश्य अदालतों के बोझ को कम करना और निवेशकों का भरोसा बढ़ाना था, लेकिन ये ट्रिब्यूनल अपने उद्देश्यों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। देश के प्रमुख कामर्शियल ट्रिब्यूनलों (वाणिज्यिक न्यायाधिकरणों) जैसे एनसीएलटी, एनसीएलएटी, डीआरटी, आइटीएटी, टीडीसैट, सैट आदि में कुल 3.56 लाख विवाद लंबित हैं और इनमें 24.72 लाख करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। यह राशि भारत की 2024-2025 की जीडीपी का 7.48 प्रतिशत है। बड़ी बात यह है कि जिन समस्याओं के निराकरण के लिए ट्रिब्यूनल स्थापित हुए, उन्हीं समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कामर्शियल ट्रिब्यूनलों की खामियां दूर करने और उन्हें प्रभावी बनाने के लिए सुधारों की जरूरत है।
3.
अमेरिकी पासपोर्ट, जो कभी दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट माना जाता था, पहली बार हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की टाप 10 लिस्ट से बाहर हो गया है। 20 साल पहले शुरू हुई इस रैंकिंग में अमेरिका अब 12वें स्थान पर खिसक गया है और मलेशिया के साथ इस स्थान को साझा कर रहा है। यह गिरावट वैश्विक कूटनीति और वीजा नीतियों में बदलाव का नतीजा है, जिसने अमेरिकी पासपोर्ट की ताकत को कम कर दिया है। ट्रंप की नीतियों को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
4.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जहां ईपीएफ फंड से अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस के अलावा शेष शत-प्रतिशत राशि रकम निकालने की छूट दी है, वहीं पेंशन फंड की निकासी के लिए तीन साल की प्रतीक्षा अवधि का बैरियर भी लगा दिया है। नए प्रविधान के तहत नौकरी छूटने के 36 महीने बाद ही अब ईपीएफओ से पेंशन फंड की राशि निकाली जा सकेगी। यह निर्णय सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
5.
अमेरिका के लिए डाक सेवाएं भारत फिर शुरू करेगा। डाक विभाग ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं 15 अक्टूबर से पुनः शुरू हो जाएंगी। संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने कहा कि यह कदम अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) द्वारा जारी अपडेटेट नियमों का अनुपालन करने के लिए नए डिलीवरी ड्यूटी पेड (डीडीपी) तंत्र के सफल कार्यान्वयन के बाद उठाया गया है।
6.
अगर चीन भारत के पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ कर रहा है तो भारत भी धीरे-धीरे इसी रणनीति के तहत अपने कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के बीच हुई बैठक महत्वपूर्ण साबित हुई। दोनों नेताओं ने सैन्य सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने मंगोलिया को एक ऐसे पड़ोसी के रूप में चिह्नित किया, जिसकी सीमाएं भारत के साथ नहीं जुड़ी हैं।
7.
देश में पहली बार कराई गई जंगली हाथियों की डीएनए आधारित गणना में हाथियों की सटीक संख्या निकलकर सामने आई है। इसमें हाथियों की संख्या पिछली यानी 2017 की गणना से करीब 18 प्रतिशत कम पाई गई है। 2017 में जंगली हाथियों की हुई गणना में जहां देश में औसतन 27312 हाथी पाए गए थे, वहीं इस बार डीएनए आधारित गणना में इनकी संख्या 22,446 पाई गई है।
8.
भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमानों के लिए स्वदेशी निर्मित 700 अस्त्र मार्क 2 मिसाइलें खरीदने की योजना बनाई है। ये मिसाइल हवा से हवा में मार कर सकती हैं। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। संगठन ने इसकी रेंज बढ़ाकर 200 किमी से ज्यादा कर दी गई है। इनकी मारक रेंज 145 किमी है। ये मिसाइलें चीन ने पाकिस्तान को दी हैं।
9.
मंदसौर के विज्ञानियों ने अखिल भारतीय औषधि एवं सुगंध परियोजना के तहत तुलसी की एक नई किस्म तैयार की है 'राज विजय बेसिल-16'। यह किस्म तुलसी के ओसीमम बेसिलिकम वर्ग से विकसित की गई है। विज्ञानियों का दावा है कि इसमें चार गुना ज्यादा तेल की मात्रा और औषधीय गुण हैं, जो इसे औषधीय उपयोग के लिहाज से बेहद खास बनाता है। कृषि विज्ञानियों का दावा है कि यह देश की पहली आयल तुलसी वैरायटी है। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में व्यावसायिक तौर पर पैदा की जाने वाली तुलसी पारंपरिक सोयाबीन की फसल का अच्छा विकल्प बन सकती है
10.
चीन के हांगझोउ में गत दिनों आयोजित पांचवें विश्व बायोस्फियर रिजर्व कांग्रेस में यूनेस्को ने हिमाचल प्रदेश में स्थित शीत मरुस्थल को 'बायोस्फियर रिजर्व' (जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र) का दर्जा देने की घोषणा की। यह यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त देश का पहला शीत और कुल 13वां बायोस्फियर रिजर्व है। शीत मरुस्थल (कोल्ड डेजर्ट) सामान्य ग्रीष्म मरुस्थलों से भिन्न होते हैं। यहां रेत की जगह बर्फ के आवरण रहते हैं। हालांकि यहां भी वनस्पति विरल और मानव अधिवास कम रहता है। वास्तव में ये नाजुक पारिस्थितिक तंत्रों में से एक माने जाते हैं और भौगोलिक तथा सांस्कृतिक महत्ता के केंद्र भी होते हैं।
11.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में दो प्रमुख कृषि योजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन नाम से की गई ये योजनाएं यदि सफल होती हैं तो न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि देश दलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन जाएगा। इन योजनाओं के लिए 35,440 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। ये योजनाएं विशेष रूप से देश के पिछड़े सौ जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और विविध फसलों की पैदावार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।
12.
एमएसएमई व अन्य छोटे कारोबारी 15 अक्टूबर से फिर से ई-कामर्स के जरिये अमेरिका को निर्यात कर सकेंगे। शुल्क की वजह से 22 अगस्त से अमेरिका के साथ सभी प्रकार की डाक सेवा निलंबित चल रही थीं।
13.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 6.6 प्रतिशत कर दिया, जबकि पहले यह अनुमान 6.4 प्रतिशत था। अपने नवीनतम विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने 2026-27 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 20 आधार अंक घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है।
14.
आठ सालों के निचले स्तर पर खुदरा महंगाई के पहुंचने के बाद रेपो रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2025-26 के शेष महीनों में आरबीआइ की तरफ से ब्याज दरों में एक और कटौती की जा सकती है।
15.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर भारत उभरती हुई ताकत है। स्टार्मर ने अपनी मुंबई यात्रा के बारे में मंगलवार को ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस आफ कामन्स को जानकारी दी। स्टार्मर पिछले सप्ताह मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे। इस यात्रा के दौरान उनके साथ अब तक का सबसे बड़ा ब्रिटिश व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया था। - इस दौरान लगभग 1.3 अरब पाउंड के करार हुए थे।
16.
बांग्लादेश और नेपाल के बाद अब मेडागास्कर में जेन जी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई। युवाओं के उग्र आंदोलन के चलते राष्ट्रपति एंट्री राजोलीना को देश छोड़कर भागना पड़ा है। सेना की कई इकाइयों ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया। इस पश्चिम अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति कहां हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि उन्होंने फ्रांसीसी सैन्य विमान से देश छोड़ा है। उन्होंने संसद को भंग कर दिया है, लेकिन इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सितंबर में नेपाल में जेन जी के हिंसक प्रदर्शन के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद छोड़ना पड़ा था। जबकि बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन के चलते अगस्त, 2024 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार अपदस्थ हो गई थी।
17.
ब्रिटेन का वीजा अब आसानी से नहीं मिलेगा। वीजा आवेदकों को अंग्रेजी भाषा की नई कठिन परीक्षा देनी होगी। ब्रिटेन सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को संसद में प्रस्ताव पेश किया। नया " सिक्योर इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट" के परिणामों को आठ जनवरी, 2026 से सभी कुशल श्रमिकों के लिए आगामी वीजा आवेदन प्रक्रिया के रूप में सत्यापित किया जाएगा। आवेदक का अंग्रेजी बोलने, सुनने, पढ़ने और लिखने का स्तर ए-लेवल या कक्षा 12 के समकक्ष होना चाहिए।
18.
पीजी-13 मूवी रेटिंग प्रणाली से प्रेरित फिल्टरों का उपयोग करते हुए इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा 18 वर्ष से कम आयु के यूजर्स की इंस्टाग्राम पर निगरानी करेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किशोर आपत्तिजनक या हानिकारक कंटेंट नहीं देख सकेंगे। नई सेटिंग्स को फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा में क्रियान्वित किया जाएगा। साल के अंत तक पूरी तरह से लागू होने की उम्मीद है। मेटा फेसबुक पर किशोरों के लिए और भी सुरक्षा उपाय पेश करेगी।
19.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में दुनियाभर में हर छह में से एक जीवाणु संक्रमण में एंटीबायोटिक उपचार का असर नहीं हो रहा है। इसका मतलब है कि हर छठे मरीज पर एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर हो रही हैं। ग्लोबल एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस सर्विलांस रिपोर्ट 2025' के लेखकों का कहना है कि डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया (जिसमें भारत भी शामिल है) और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रतिरोध दर (लगभग हर तीन में से एक संक्रमण) देखी गई।
20.
दुनिया के सबसे शक्तिशाली राकेट स्टारशिप की 11वीं परीक्षण उड़ान कामयाब रही। स्पेसएक्स ने सोमवार को स्टारशिप राकेट का उड़ान परीक्षण किया। स्टारशिप ने टेक्सास के लांचपैड से उड़ान भरी। कुछ समय बाद बूस्टर अलग हो गया। योजना के अनुसार बूस्टर ने मेक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित रूप से प्रवेश किया।
21.
हिमालय की शांत वादियों में आपदाओं का खतरा गहरा रहा है। यह संकट इंसान की गतिविधियों से पैदा हुए ब्लैक कार्बन का परिणाम भी है। हिमालयी क्षेत्र में जम रही ब्लैक कार्बन की परत हिमनदों के पिघलने की गति बढ़ा रही है। इससे हिमनद झीलों के फटने, जलस्रोतों के सूखने और फसल चक्र के बिगड़ने जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान देहरादून से सेवानिवृत्त वरिष्ठ विज्ञानी डा. पीएस नेगी का कहना है कि अगर यह प्रवृत्ति जारी रही तो आने वाले समय में हिमालयी पारिस्थितिकी गहरे संकट में पड़ सकती है।
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details