logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

मंदिर ही है भोजशाला

धार की परमारकालीन (लगभग नौवीं से 14वीं शताब्दी) भोजशाला पर वर्षों से चल रहे स्वामित्व विवाद में शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इसे वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर घोषित कर दिया। कोर्ट ने कहा, यहां हिंदू पूजा की परंपरा कभी समाप्त ही नहीं हुई। 


2.

पेट्रो उत्पादों का रणनीतिक भंडार बनाएंगे भारत, यूएई

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पीएम नरेन्द्र मोदी सिर्फ 2.15 घंटे रहे, लेकिन इस दौरान भारत और यूएई के बीच सात ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनसे इन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और ज्यादा प्रगाढ़ होगी। इन समझौतों के मुताबिक, भारत व यूएई में संयुक्त तौर पर पेट्रो उत्पादों के रणनीतिक भंडार बनाए जाएंगे, यूएई भारत में दीर्घकालिक तौर पर एलपीजी (तरल पेट्रोलियम गैस) आपूर्ति करेगा, पांच अरब डालर का नया निवेश करेगा, भारत में सुपर कंप्यूटर क्लस्टर स्थापित किया जाएगा और रक्षा रणनीतिक साझेदारी बढ़ाई जाएगी। समझौते के तहत भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में यूएई की हिस्सेदारी बढ़कर 30 मिलियन बैरल हो जाएगी।


3.

बगैर संयुक्त बयान जारी किए ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक समाप्त

पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान के बीच पहले से जारी विवाद से जिस असर की संभावना ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर थी, वहीं हुआ। शुक्रवार को इस दो दिनी बैठक का अंतिम दिन था और बैठक में संयुक्त बयान जारी करने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। बतौर अध्यक्ष भारत की तरफ से एक स्टेटमेंट और आउटकम डाक्यूमेंट जारी किया गया। वैसे इसमें पश्चिम एशिया संघर्ष की बात है, स्वतंत्र फलिस्तीन देश की स्थापना की बात है, होर्मुज जल मार्ग को सभी देशों के लिए खोलने की बात है, पर इन मुद्दों पर प सदस्य देशों की तरफ से आये विरोध को भी दर्ज कराया गया है।


4.

पश्चिम एशिया-यूरोप का स्वर्ण द्वार है चाबहार पोर्ट, भारत जारी रखे काम

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चाबहार बंदरगाह को भारत और ईरान के सहयोग का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि यह परियोजना भारत के लिए मध्य एशिया, काकेशस और यूरोप तक पहुंच का "स्वर्ण द्वार" साबित होगी। उन्होंने अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव के बावजूद भारत से इस रणनीतिक परियोजना में निवेश जारी रखने की अपील की। 


5.

ड्रग्स के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होकर लड़ना होगा: अमित शाह

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स को पूरी मानवता के लिए खतरा बताते हुए इससे निपटने के लिए सभी देशों के एकजुट प्रयास की जरूरत बताई है। रिसर्च एंड एनालाइसिस विंग (रा) के संस्थापक आरएन काव की स्मृति में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रग्स सिंडिकेटों को जड़ से समाप्त करने के लिए रोडमैप बनाकर काम करना शुरू कर दिया है, पर दुनिया के अन्य देशों को भी ऐसा ही प्रयास करना होगा। 


6.

भारत में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की जमीन तैयार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्री सत्य साईं जिले के पुट्टापर्थी में 16,000 करोड़ रुपये की एडवांस मीडियम कंबैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के इंफ्रास्ट्रक्चर की आधारशिला रखी। इससे पहली बार देश में पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी युद्धक विमान बनाने की जमीन तैयार हो गई है। दुश्मन के रडार से छिपने में सक्षम यह लड़ाकू विमान 6.5 टन की क्षमता के आंतरिक ईंधन टैंक और 25 टन के ट्विन इंजन वाले होंगे। राजनाथ ने कहा, यह भारत के रक्षा इतिहास में ऐतिहासिक अध्याय का प्रतीक है और आंध्र प्रदेश में नया युग शुरू हो रहा है।


7.

जेल सुधार की दिशा में ठोस प्रयास

हाल में तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई 'फील द जेल' पहल ने भारतीय जेल व्यवस्था को लेकर नई बहस खड़ी कर दी है। इस पहल के तहत आम नागरिक सशुल्क 12 या 24 घंटे जेल में रहकर कैदियों जैसा जीवन अनुभव कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य लोगों को अनुशासन, कानून और स्वतंत्रता का महत्व समझाना बताया गया है। यह पहल ऐसे समय आई है जब भारत की जेलें पहले से ही गंभीर भीड़भाड़, विचाराधीन कैदियों की बढ़ती संख्या और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। 


8.

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात 13% बढ़ा

वैश्विक बावजूद का अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढ़कर पांच महीने के उच्चस्तर पर 43.56 अरब डालर रहा। पिछले दस सालों में अप्रैल में होने वाला यह अब तक का सबसे अधिक निर्यात है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल में युद्ध से प्रभावित पश्चिम एशिया देशों में होने वाले निर्यात में गिरावट रही, लेकिन कई नए बाजार में निर्यात बढ़ने से वस्तुओं का कुल निर्यात बढ़ा। पिछले साल की समान अवधि में निर्यात 38.2 अरब डालर रहा था। 


9.

कई साल के निचले स्तर पर पहुंची बैंकों की बट्टा खाता राशि

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तरफ से बट्टेखाते में डाले गए कर्ज की राशि वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर कई वर्षों के निचले स्तर पर आ गई। कर्ज फंसने के मामलों में कमी और बकाया कर्ज की वसूली में सुधार इसकी प्रमुख वजह रहे।


10.

जैन समुदाय को 2000 से अधिक पांडुलिपियां लौटाएगा ब्रिटेन का संग्रहालय

लंदन के प्रमुख संग्रहालय वेलकम कलेक्शन ने औपनिवेशिक काल के दौरान अनैतिक रूप से अधिग्रहित की गई 2,000 से अधिक दुर्लभ जैन धर्म की पांडुलिपियों को जैन समुदाय को लौटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह दक्षिण एशिया के बाहर जैन पांडुलिपियों का सबसे बड़ा संग्रह है। वेलकम कलेक्शन मानव अनुभव का अन्वेषण करता है। पांडुलिपियों की यह वापसी यहां के जैनोलाजी संस्थान के साथ संवाद और सहयोग के बाद हुई है। इस संग्रह में 15वीं शताब्दी की सचित्र पांडुलिपियों से लेकर 19वीं शताब्दी के अनूठे ग्रंथ शामिल हैं, जो प्रकृति और संस्कृत, गुजराती, राजस्थानी और प्रारंभिक हिंदी लिपियों में धर्म, साहित्य, चिकित्सा और संस्कृति जुड़ीं हैं। 


11.

होर्मुज को बाईपास करने के लिए तेल पाइपलाइन में तेजी लाएगा यूएई

रायटर के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात 2027 तक फुजैराह के रास्ते अपनी निर्यात क्षमता को दोगुना करने के लिए एक नई तेल पाइपलाइन के निर्माण में तेजी लाएगा। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य को दरकिनार करने की उसकी क्षमता काफी बढ़ जाएगी। क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने अबू धाबी नेशनल आयल कंपनी को पश्चिम-पूर्व पाइपलाइन परियोजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया। यह अभी निर्माणाधीन है और 2027 में इसके चालू होने की उम्मीद है। 


12.

मृतक अंगदान कम, लंबी प्रतीक्षा सूची बनी जानलेवा

भारत में अंग प्रत्यारोपण की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अंगदान विशेषकर मृतक अंगदान की भारी कमी के कारण हजारों मरीज समय पर अंग नहीं मिलने से लगातार जान गंवा रहे हैं। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन और स्वास्थ्य मंत्रालय के उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 से 2024 के बीच 2.805 मरीजों की मौत अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा सूची में रहते हुए हो गई। वर्ष 2025-26 के विस्तृत राष्ट्रीय आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। मृतक अंगदान न होने का कारण जागरूकता की कमी है। इस कारण अधिकांश लोग अपने स्वजनों की मृत्यु पर अंगदान करने को तैयार नहीं होते। क्योंकि मरीज के अधिकांश अंग मरीज के ब्रेन डेड होने पर लिए जाते हैं


13.

नासा का साइकी प्रोब मिशन मंगल के निकट पहुंचा

नासा का साइको रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। यह शुक्रवार को प्रोब मंगल ग्रह की सतह से महज 4,500 किलोमीटर ऊपर से गुजरा। इसके साथ ही इसे एक नियोजित 'ग्रेविटी बूस्ट' भी मिलने वाला था। यह दूरी पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहे कई सैटेलाइट्स की तुलना में भी काफी कम है। जब यह मंगल के पास से निकलेगा, तब इसकी रफ्तार लगभग 19,848 किमी प्रति घंटा होगी। इस बूस्ट का मकसद अंतरिक्ष यान को सौर मंडल के सबसे बड़े ज्ञात धातु युक्त क्षुद्रग्रह (एस्टायड) की ओर उसके अंतिम मार्ग पर स्थापित करना था। माना जाता है कि यह क्षुद्रग्रह किसी प्राचीन 'प्रोटोप्लैनेट' का बचा हुआ केंद्रीय भाग है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
DAINIK JAGRAN (16 May 2026) | Daily News Highlights