You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 का हवाला देते हुए चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि अपीलीय न्यायाधिकरणों द्वारा दोषमुक्त किए गए, हटाए गए मतदाताओं को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण से पहले मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
2.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध खत्म कराने के लिए बातचीत इस हफ्ते फिर शुरू हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अपना समृद्ध यूरेनियम भंडार सौंपने पर सहमत हो गया है। अब दोनों पक्ष शांति समझौते के बेहद करीब है और अच्छी बातचीत हो रही है। हालांकि, ट्रंप के दावे को लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
3.
संसद में महिला आरक्षण विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास आवश्यक संख्याबल नहीं है। हालांकि अन्य दलों के समर्थन हासिल करने से या उनमें से कुछ के मतदान से अनुपस्थित होने पर विधेयक का जरूरी मतों के साथ पारित होना संभव है।
4.
वि ज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं की असीम क्षमता को देखते हुए, उनके योगदान को सम्मानित करने तथा उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विश्व स्तर पर पहल हो रही है। इसका उद्देश्य अधिक समावेशी और विविध वैज्ञानिक समुदाय का निर्माण करना है। यह प्रयास इन महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में सभी प्रतिभाओं का लाभ उठाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इससे अन्वेषण का मार्ग निकल रहा है। फिर भी महिलाओं को कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी प्रगति में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।
5.
मुसलिम पर्सनल ला के प्रावधानों को महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जायमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने न्याय नारी फाउंडेशन की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह कदम उठाया।
6.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रिया की कंपनियों के पास भारत में व्यापार और निवेश बढ़ाने के व्यापक अवसर हैं। आस्ट्रिया के संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टाकर ने यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि खासतौर से सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और एआइ जैसे उभरते क्षेत्रों में आपसी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
7.
भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस मुक्त व्यापार समझौते का उद्देश्य घरेलू निर्यातकों के सामान को न्यूजीलैंड के बाजार में बिना किसी शुल्क के प्रवेश दिलाना है। साथ ही इससे अगले 15 साल में 20 अरब डालर का निवेश आएगा। दोनों देशों ने पिछले साल 22 दिसंबर को व्यापार समझौते के लिए बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी।
8.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने गुरुवार को कहा कि एशिया वैश्विक वृद्धि का मुख्य चालक बना रहेगा, जिसमें भारत और चीन क्षेत्रीय विस्तार में 70 फीसद का योगदान देंगे। साथ ही संगठन ने यह भी कहा कि खाड़ी संकट के कारण ऊर्जा का झटका इस क्षेत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। आइएमएफ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी शुल्क और व्यापारिक अनिश्चितता के चलते क्षेत्रीय वृद्धि दर के 2026 में घटकर 4.4 फीसद और 2027 में 4.2 फीसद रहने का अनुमान है।
9.
'भारत के पर्यटन, विमानन और आतिथ्य क्षेत्रों पर पश्चिम एशिया संघर्ष का प्रभाव' शीर्षक वाली रपट में बताया गया कि विमानन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। एअरलाइन कंपनियों को उड़ानें रद्द करने, हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बड़े बदलावों का सामना करना पड़ रहा है।
पीएचडीसीसीआइ ने कहा कि रेटिंग एजंसी इक्रा ने उद्योग के रुझानों, बुकिंग, रद्दीकरण और परिचालन लागत के दबावों की जांच करके उद्योग को करीब 18,000 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा होने की आशंका जताई है। रपट के अनुसार, भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 15-20 रपट की गिरावट आई है, क्योंकि वैश्विक यात्री भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सावधानी बरत रहे हैं।
10.
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों के बीच भारत और रूस ने इस्पात क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए गुरुवार को एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इस्पात मंत्रालय ने बयान में कहा कि एक रूसी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में भाग लिया।
11.
इजराइल और लेबनान के बीच हुआ दस दिनों का युद्धविराम इजराइल और लेबनान के बीच दस दिनों का युद्धविराम हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद इसका एलान किया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि इजराइल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। यह घोषणा वाशिंगटन में दशकों बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी राजनयिक वार्ता के दो दिन बाद हुई है।
12.
सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता है समस्याओं का समाधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया एक बेहद तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है, जिससे सभी देश प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति लाने की अपील की, क्योंकि सैन्य संघर्ष से किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता। मोदी ने आस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टाकर के साथ व्यापक वार्ता के बाद यह टिप्पणी की, जिसमें व्यापार, रक्षा और अवसंरचना के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अपनी वार्ता में, मोदी और स्टाकर ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में संघर्षों के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें कम करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प लिया।
13.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यापार, रक्षा और महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए रविवार से भारत के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करने की उम्मीद है, जिसके बाद दोनों पक्ष कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वी सुंग-लाक ने कहा, 'ली जे म्युंग की यात्रा के मद्देनजर, दोनों देश जहाज निर्माण और समुद्री उद्योग, वित्त, एआइ और रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू करेंगे।'
14.
दस से 50 उम्र की महिलाओं का प्रवेश परंपरा के खिलाफ
सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामले में त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि 10 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से बाहर रखना उचित वर्गीकरण के दायरे में आता है। वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने नौ जजों की संविधान पीठ के समक्ष बोर्ड की ओर से यह दलीलें पेश कीं।गौरतलब है कि 2018 में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी और कहा था कि 'भक्ति को लिंग के आधार पर भेदभाव का विषय नहीं बनाया जा सकता।' सिंघवी ने दलील दी कि
15.
सुप्रीम कोर्ट ने देश में अनिवार्य मतदान लागू करने और वोट न डालने पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल पांचोली की पीठ ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक अधिकार है, जिसे जबरन लागू नहीं किया जा सकता। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि कानून के शासन वाले देश में नागरिकों से मतदान करने की - अपेक्षा की जाती है, लेकिन राज्य किसी व्यक्ति को ने वोट डालने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
