KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

ईंधन-बिजली में तेजी से अक्टूबर में 12.29% रही थोक महंगाई

ईंधन और बिजली के साथ गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से अक्टूबर में थोक मुद्रास्फीति दर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई। यह आधार वर्ष 2022-23 वाली नई थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) सीरीज का अब तक का उच्चतम स्तर है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में नरमी से नवंबर में थोक महंगाई दर घटने में मदद मिलेगी। सितंबर, 2026 में थोक महंगाई दर 11.39 प्रतिशत थी।


2.

एआइ तकनीक की सप्लाई चेन के लिए आगे आए भारत समेत 10 देश

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत ने अमेरिका समेत नौ अन्य देशों के साथ मिलकर तकनीक की पूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने की पहल की है। इन देशों ने 15 नवंबर को 'सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन आन द सिक्योर फाउंडेशंस आफ एंड्योरिंग प्रास्पेरिटी' पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य एआइ से जुड़ी संवेदनशील तकनीकों, अहम बुनियादी ढांचे और आपूर्ति श्रृंखला को अनधिकृत पहुंच, बाहरी दबाव और संभावित व्यवधानों से बचाना है।


3.

क्यूएस रैंकिंग में आइआइटी दिल्ली देश का सबसे बेहतर संस्थान, डीयू को भी मिली जगह

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली भारत का सबसे बेहतर रैंकिंग वाला संस्थान है, जिसके बाद आइआइटी खड़गपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का स्थान है। आइआइटी दिल्ली ने दुनिया के शीर्ष 200 संस्थानों में जगह बनाई है और उसे 194वां स्थान मिला है। वहीं, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आइआइटी-केजीपी) को 224वां और दिल्ली विश्वविद्यालय को 237वां स्थान मिला है।


4.

भरोसेमंद देश के रूप में उभरता भारत

भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में हैं। 11 देशों के आसियान समूह और उसके चारों ओर फैले क्षेत्र के महत्व को इससे समझा जा सकता है कि अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में मोदी 13वीं बार भारत-आसियान शिखर और 10वीं बार पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में सहभागिता कर रहे हैं। चाहे भू राजनीतिक और सुरक्षा संबंधित हित हों या आर्थिक अवसर, भारत 'एक्ट ईस्ट' नीति के अंतर्गत अपने पूर्वी दिशा के विस्तारित पड़ोस के साथ जुड़ाव बढ़ा रहा है, क्योंकि विश्व समुदाय का ध्यान एक समय शक्ति केंद्र रहे यूरो-अटलांटिक से विमुख होकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ओर मुड़ चुका है।


5.

भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रतिष्ठा

हाल में महाभारत, कौटिल्य के हा अर्थशास्त्र और कल्हण की राजतरंगिणी की पांडुलिपियां यूनेस्को के 'मेमोरी आफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर' में शामिल हुईं। वर्ष 1992 में प्रारंभ किए गए यूनेस्को के इस 'मेमोरी आफ द वर्ल्ड' कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की महत्वपूर्ण दस्तावेजी विरासत का संरक्षण करना, उसे विस्मृति और विनाश से बचाना तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुलभ बनाना है। पांडुलिपियां, अभिलेख, दुर्लभ ग्रंथ और ऐतिहासिक दस्तावेज किसी समाज की सामूहिक स्मृति के संवाहक होते हैं। इनमें केवल अतीत की घटनाओं का विवरण नहीं होता, बल्कि किसी युग की विचारधारा, सामाजिक संरचना, वैज्ञानिक दृष्टि और सांस्कृतिक चेतना भी संरक्षित रहती हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग रजिस्टर संचालित होते हैं। नवीनतम तीनों भारतीय पांडुलिपियों को एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में स्थान मिला है, जबकि वर्ष 2024 में रामचरितमानस, पंचतंत्र और सहृदयालोक-लोचन को क्षेत्रीय रजिस्टर में स्थान दिया गया था।


6.

अक्टूबर में बेरोजगारी दर 4.9 प्रतिशत रही

अक्टूबर में देश में बेरोजगारी दर सितंबर के पांच प्रतिशत से मामूली रूप से घटकर 4.9 प्रतिशत हो गई। इसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी और कार्यबल भागीदारी में सुधार होना है।


7.

आसियान देशों के साथ संबंध भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति के केंद्र में : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के आमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी मंगलवार को 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसके बाद 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन के शुरुआती सत्र को संबोधित करेंगे। कुछ घंटों बाद ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीजी के साथ बहुप्रतीक्षित क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होंगे।


8.

19 को चीन में परमाणु हथियारों में कटौती पर चर्चा करेंगे ट्रंप, चिनफिंग और पुतिन

दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों के नेता 19 नवंबर को चीन के शेनझेन में एक साथ बैठेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह पहली त्रिपक्षीय बैठक होगी। तीनों नेता 18 नवंबर से शुरू हो रहे 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे।


9.

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला, कर्च ब्रिज को नुकसान

यूक्रेन का हिस्सा रहे क्रीमिया पर 2014 में कब्जे के बाद रूस ने कर्च स्ट्रेट के ऊपर 19 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज का निर्माण कराया था। रूस और क्रीमिया को सड़क और रेलमार्ग से जोड़ने वाला यह अकेला साधन है। युद्ध के दौरान इस ब्रिज पर सबसे पहले 2022 में हमला हुआ था तब इसे ज्यादा नुकसान हुआ था।


10.

चीन के पहले इलेक्ट्रिक यात्री विमान की सफल उड़ान

इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने के बाद चीन आसमान में भी नई उड़ान भरने की तैयारी में है। चीन ने 19 यात्रियों की क्षमता वाले अपने इलेक्ट्रिक यात्री विमान सीई-25ए का पहला मानव चालित परीक्षण सफलतापूर्वक किया है।


11.

एरीज की दूरबीन सुलझाएगी ब्लैक होल व तारों के गहरे रहस्य

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की 3.6 मीटर व्यास वाली देवस्थल आप्टिकल टेलीस्कोप (डाट) को हाईटेक बनाया जा रहा है। इसमें तीन अत्याधुनिक उपकरण हाई रिजाल्यूशन स्पेक्ट्रोग्राफ (एचआरएस), साइड-पोर्ट फेंट आब्जेक्ट स्पेक्ट्रोग्राफ एंड कैमरा (एफओएससी) और मल्टी-आब्जेक्ट आप्टिकल टू नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोग्राफ जोड़े जा रहे हैं। 58 करोड़ रुपये की लागत से इन अत्याधुनिक उपकरणों को लगाने में तीन वर्ष का समय लगेगा। इनके स्थापित हो जाने के बाद यह दूरबीन ब्लैक होल, तारों व आकाशगंगाओं के गूढ़ रहस्यों को सुलझाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकेगी।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (17 Nov 2026) | Daily News Highlights