You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (टीएपीएस) की यूनिट-1 जीर्णोद्धार के बाद फिर से 160 मेगावाट बिजली पैदा करने लगी है। यह उपलब्धि इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि भारत एशिया का पहला देश बन गया है जिसने किसी पुराने परमाणु रिएक्टर का जीवनकाल पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बढ़ाया है।
2.
भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला, विश्व का पहला हेलिकाप्टर भारत में बनाएंगे और उसे पूरी दुनिया को निर्यात करेंगे।' मोदी और मैक्रों की अध्यक्षता में मुंबई में भारत-फ्रांस की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच 21 तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए या कार्यक्रमों की घोषणाएं हुईं। इनमें एक समझौता भारतीय कंपनी बीईएल और फ्रांसीसी कंपनी सफरान के बीच भारत में हैमर मिसाइल बनाने को लेकर भी है। मैक्रों और मोदी की बैठक में भारत फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया।
3.
भारत में आयोजित एआइ इंपैक्ट समिट 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन एआइ सुपरपावर में शामिल करना लक्ष्य है। उन्होंने तकनीक को 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की भावना से जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि एआइ का उद्देश्य मानव क्षमताओं को बढ़ाना होना चाहिए, न कि उन्हें प्रतिस्थापित करना।
4.
वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी रक्षा तैयारियों को जबर्दस्त धार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भारत ने एक तरफ अपने एक प्रमुख रक्षा साझेदार देश फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग के अगले पांच वर्षों के रोडमैप को अंतिम रूप दिया तो दूसरी तरफ एक अन्य रक्षा साझेदार देश इजरायल के साथ बहुत ही अहम रक्षा समझौता करने की तैयारी है जो बेहद संवेदनशील प्रौद्योगिकी से जुड़ा है। इस बारे में समझौता अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान होने की संभावना है।
5.
फ्रांस भारत के लिए एक भरोसेमंद मित्र और रक्षा आपूर्तिकर्ता रहा है। 1980 में अमेरिका ने पाकिस्तान को अत्याधुनिक लड़ाकू विमान एफ-16 बेचने का फैसला किया। पाकिस्तानी वायुसेना में एफ-16 आने से उसकी क्षमता काफी अधिक बढ़ने वाली थी। ऐसे में भारतीय वायुसेना को फ्रांस के लड़ाकू विमान मिराज-2000 में ही वह क्षमता नजर आई जो एफ-16 का मुकाबला कर सकता था। भारत ने फ्रांस से 40 मिराज लड़ाकू विमान खरीदे और फ्रांस ने भी भारत की जरूरतों को समझते हुए विमानों की आपूर्ति की। उस समय कोई और पश्चिमी देश भारत को अत्याधुनिक हथियार बेचने के लिए तैयार नहीं था।
6.
भारत ने एआइ इंपैक्ट समिट में आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल के लिए फ्रेमवर्क और बेंचमार्क दोनों लांच कर दिया। इन्हें लांच करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर सेक्योर एआइ फार हेल्थ इनीशिएटिव (एसएएचआइ-सही) फ्रेमवर्क सरकारी और निजी दोनों स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एआइ के इस्तेमाल की दिशा तय करेगा, वहीं दूसरी ओर बेंचमार्किंग ओपन डाटा प्लेटफार्म फार हेल्थ (बीओडीएच-बोध) एआइ टूल्स के इस्तेमाल के पहले उसकी उपयोगिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा।
7.
देश के साथ पूरी दुनिया को मुफ्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से जुड़े विभिन्न सोल्यूशन भारत मुहैया कराने जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े एआइ इंपैक्ट समिट 2026 में मंगलवार को इलेक्ट्रानिक्स व आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हम जल्द ही एआइ मिशन 2.0 लांच करने जा रहा हैं। इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्किलिंग, एमएसएमई जैसे कई सेक्टर के माडल होंगे और भारत की विभिन्न भाषाओं में होंगे।
8.
असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में स्थापित दुनिया के पहले बांस-आधारित बायो-इथेनाल संयंत्र -असम बायो इथेनाल प्राइवेट लिमिटेड (एबीईपीएल) ने उत्तर-पूर्वी भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में एक नई क्रांति की नींव रखी है। कंपनी ने अगले तीन वर्षों के भीतर 30 हजार से अधिक किसानों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह पहल संयंत्र के लिए कच्चे माल (बांस) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले साल सितंबर में उद्घाटन किए गए इस संयंत्र की लागत 4,930 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह संयंत्र अपने स्थिरीकरण चरण में है और अगले कुछ हफ्तों में पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है।
9.
हाल में मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में हुई रेट होल कोयला खदान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। अवैध रूप से संचालित इस खदान में हुए विस्फोट में अठारह श्रमिकों की मौत हो गई। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस तरह के खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रैट होल खनन में पतली कोयला परतों तक पहुंचने के लिए जमीन में बेहद संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं। इन सुरंगों में न तो हवा के आने जाने की व्यवस्था होती है और न ही किसी तरह की सुरक्षा। मजदूर घंटों अंधेरे में झुककर काम करते हैं, जहां गैस विस्फोट, पानी भरने या सुरंग धंसने का खतरा बना रहता है। आंकड़ों के अनुसार पिछले दस वर्षों में मेघालय में ही ऐसी अवैध खदानों में सौ से अधिक मजदूर अपनी जान गंवा चुके हैं।
10.
भारत में आयोजित एआइ इंपैक्ट समिट-2026 के मंच पर दुनिया भर के विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एक साथ जुट गए हैं। वैश्विक स्तर पर एआइ अपनाने की होड़ तेज है, जिसमें अमेरिका, चीन, भारत जैसे देश शामिल हैं। भविष्य में इसमें सफलता नीतियों, निवेश, युवा प्रशिक्षण और नवाचार पर निर्भर करेगी। साथ ही ऐसे वैश्विक नियमों की जरूरत है, जो विकासशील देशों की भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। एआइ मानवता की सेवा करे, इसके लिए एआइ समिट जैसे संवाद जरूरी हैं
11.
युद्ध की गहराती आशंका के बीच अमेरिका-ईरान ने मंगलवार को यहां दूसरे दौर की परमाणु वार्ता की। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, अमेरिका के साथ वार्ता में प्रगति हुई।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
