KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

आसियान के साथ दीर्घकालिक समुद्री सहयोग को तैयार भारत : मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आसियान नेताओं से कहा कि भारत एक मुक्त, समावेशी व नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास रखता है। इसका भविष्य प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग पर निर्भर है। मोदी ने दीर्घकालिक आसियान-भारत समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव दिया, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, कोस्ट गार्ड सहयोग व नाविकों की सुरक्षा को मजबूत करेगा।


2.

बिहार में बनेगा देश का पहला पुल संग्रहालय

बिहार में जल्द ही पुल संग्रहालय (पुल म्यूजियम) अस्तित्व में आएगा। यह देश का पहला पुल संग्रहालय होगा। पटना गंगा पथ की ओर से कच्चीदरगाह-बिदुपुर पुल यानी नीतीश सेतु के प्रवेश स्थल पर तीन मंजिला भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले और दूसरे मंजिल पर संग्रहालय होगा। इसमें पुल निर्माण से पहले उक्त इलाके की क्या स्थिति थी इसको लोग तस्वीरों और डिजिटल मोड में देख सकेंगे। कच्चीदरगाह-बिदुपुर पुल बिहार में गंगा नदी पर बना सबसे बड़ा पुल है। इसके निर्माण में कई खास किस्म की तकनीक व उपकरणों का इस्तेमाल हुआ।


3.

भोपाल स्थित आइसीएआर ने विकसित की देश की पहली बर्ड फ्लू वैक्सीन

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन का विकास भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (आइसीएआर) ने किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को इस वैक्सीन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। संस्थान ने एचऽएन1 क्लेड 2.3.2.1ए अत्यधिक रोगजनक (हाई पैथोजेनिक) एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस वैक्सीन तैयार की है। यह बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस से मुर्गियों को बचाने वाली वैक्सीन है।


4.

केंद्र सरकार लाएगी नया कड़ा पेस्टिसाइड कानूनः शिवराज

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार नकली कीटनाशकों, घटिया बीजों और नकली कृषि उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नया और सख्त पेस्टिसाइड कानून लाएगी। यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को पंजाब के मोहाली में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के दौरान की।


5.

भारत और आसियान

भारत दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान का सदस्य न होते हुए भी जिस तरह उसके सम्मेलनों में भागीदारी करता है और इस संगठन के देश इसे महत्ता प्रदान करते हैं, उससे भारत के बढ़ते कद का ही पता चलता है। चूंकि आसियान दक्षिण पूर्व के 11 एशियाई देशों का समूह है और भारत दक्षिण एशिया में स्थित है, इसलिए वह उसका सदस्य तो नहीं बन सकता, लेकिन इस संगठन के साथ अपने आर्थिक-व्यापारिक सहयोग को बढ़ाकर व्यापक लाभ अवश्य उठा सकता है और वह उसे उठाना ही चाहिए। आसियान के संवाद भागीदार और रणनीतिक साझीदार के रूप में भारत को इस संगठन के साथ अपने संबंध और अधिक प्रगाढ़ करने को इसलिए प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि सभी सदस्य देश भारत के लिए एक बड़ा बाजार बन सकें।


6.

जलवायु संकट और गहराती लैंगिक असमानता

संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन द्वारा हाल में जारी 'जलवायु संकट के युग में लैंगिक समानता' तथ्य पत्र ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में जलवायु परिवर्तन की चुनौती को उजागर किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जलवायु संकट की स्थितियां मानवता के लिए चुनौतीपूर्ण तो हैं ही, इससे लड़कियों और महिलाओं को अधिक जोखिम में डालने वाली असमानताओं का दायरा भी विस्तृत हो सकता है।


7.

दूसरी तिमाही में 7.5% रह सकती है जीडीपी वृद्धि दर

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को कहा कि बाहरी चुनौतियों और कमजोर मानसून के बीच चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रह सकती है। यह पांच तिमाहियों में सबसे निचला स्तर होगा। पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में विकास दर 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में 8.2 प्रतिशत रही थी।


8.

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सात अरब डालर का निवेश करेगी एमेजोन

अमेरिका कंपनी एमेजोन ने मंगलवार को कहा कि वह वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में सात अरब डालर (करीब 65,393 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। यह निवेश पहले से तय चार अरब डालर के अनुबंध के अतिरिक्त होगा। इसके साथ ही, कंपनी ने कुल 934 मेगावाट क्षमता वाली चार नई पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी अनावरण किया।


9.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सामुद्रिक निगरानी में सहयोग करेंगे क्वाड देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंद-प्रशांत सामुद्रिक निगरानी संगठन के नाम से एक नए अभियान की घोषणा की गई और वर्ष 2027 में पहली बार पी-8 और पी-उसी जैसे खोजी जहाजों से निगरानी करने का सैन्य अभ्यास शुरू करने का एलान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में क्वाड को एक विश्वसनीय साझेदार कहा। बाद में जारी संयुक्त घोषणा पत्र में सीमा पार आतंकवाद समेत हर तरह के आतंकवाद की एक सुर में कड़ी निंदा की गई और आतंकवाद के विरुद्ध क्वाड सहयोग को मजबूत बनाने की शपथ ली गई। साफ है कि क्वाड ने आतंकवाद पर भारत की संवेदनाओं का ख्याल रखा है।


10.

प्रधानमंत्री ने की फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ रक्षा और व्यापार संबंधों पर वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान मंगलवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।


11.

भारत ने यूएन-ओआइसी में सहयोग संबंधी प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआइसी) के बीच सहयोग संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा से नई दिल्ली और अन्य सदस्य देशों को बाहर रखने के तुर्किये के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। यही नहीं भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान भी किया है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (18 Nov 2026) | Daily News Highlights