You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
पीयूष गोयल ने कहा, 'हम कच्चे तेल के अपने स्रोतों में विविधता लाना चाहते हैं। कोकिंग कोयले के स्रोत में भी विविधता लाना चाहते हैं। गोयल ने कहा कि अमेरिका कुछ ऐसे उत्पाद उपलब्ध करा सकता है जिनकी भारत को आर्थिक वृद्धि के लिए तत्काल जरूरत है। इनमें कृत्रिम मेधा (एआइ) अनुप्रयोगों के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू), डेटा सेंटर उपकरण और उच्च प्रदर्शन वाले कंप्यूटिंग सिस्टम शामिल हैं।
2.
महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुसलिम समुदाय के सदस्यों को दिए जाने वाले पांच फीसद आरक्षण को रद्द कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को एक शासकीय आदेश (जीआर) जारी किया गया। पांच फीसद आरक्षण से संबंधित पिछले अध्यादेश की अवधि समाप्त हो गई है और उस निर्णय पर अदालत द्वारा अंतरिम रोक लगा दी गई है। इस पर विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को 'अल्पसंख्यक विरोधी' करार दिया।
3.
भारत में कृत्रिम मेधा (एआइ) क्षमता बढ़ाने में गूगल, माइक्रोसाफ्ट, ओपनएआइ समेत कई वैश्विक दिग्गज कंपनियों ने बड़े निवेश का एलान किया है। 'ओपनएआइ' ने प्रबंधन, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और रचनात्मक शिक्षा के क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआइ) को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली, भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) अहमदाबाद, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नयी दिल्ली व अन्य संस्थानों के साथ करार किया है।
4.
बदलते दौर में भू-राजनीतिक उथल-पुथल और अनिश्चितताओं के बीच भारत आर्थिक एवं रणनीतिक स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों के साथ साझेदारी को और व्यापक बनाने की राह पर आगे बढ़ रहा है। ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों के बाद भारत ने अब फ्रांस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' में बदल दिया है। इसके तहत दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और निवेश समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है।
5.
राजनीति से लेकर सरकारी तंत्र तक, हर जगह भाई-भतीजावाद की प्रवृत्ति अक्सर देखने को मिलती है। इससे न केवल योग्य प्रतिभाएं हाशिए पर चली जाती हैं, बल्कि पात्र नागरिकों के अधिकारों का हनन भी होता है। साथ ही इससे सामाजिक और संस्थागत विकास का न्यायिक पक्ष भी कमजोर होता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है।
6.
आज आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक सौर परियोजना का जीवन-चक्र आधारित पर्यावरणीय आकलन किया जाए। इसमें यह देखा जाना चाहिए कि परियोजना के निर्माण, भूमि परिवर्तन, वृक्ष कटाई, संचालन और अंततः सौर पैनलों के निस्तारण तक कुल कितनी पर्यावरणीय लागत उत्पन्न होती है, और उसके मुकाबले वास्तविक पर्यावरणीय लाभ कितना है। जब तक यह संतुलन स्पष्ट नहीं होगा, तब तक स्वच्छ ऊर्जा का दावा अधूरा रहेगा। ऐसा लगता है कि सौर परियोजनाओं को तेजी से स्वीकृति देने की होड़ में पर्यावरणीय मूल्यांकन अब सिर्फ औपचारिकता बन गया है।
7.
ओपनएआइ ने बुधवार को देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसका उद्देश्य प्रबंधन, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और रचनात्मक शिक्षा के क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआइ) को शामिल कर प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था के लिए एआइ में कुशल प्रतिभा तैयार करना है।
8.
काफी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गैर-अल्कोहल पेय में से एक है। हर दिन लगभग 2.2 अरब कप काफी पी जाती है। अकेले अमेरिका में ही कम-से- कम दो-तिहाई वयस्क रोज काफी पीते हैं। वैज्ञानिकों एवं जलवायु शोधकर्ताओं के गैर-लाभकारी समूह क्लाइमेट सेंट्रल के एक विश्लेषण के मुताबिक, दुनिया की काफी आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन इसमें अहम भूमिका निभा रहा है।
9.
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के पिछले सप्ताह चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को देश की संसद उन्हें फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करेगी और वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल का गठन करेंगी। तकाइची जापान की सैन्य क्षमता और हथियारों की बिक्री को मजबूत करना चाहती हैं और आव्रजन नीतियों को सख्त करना चाहती हैं।
10.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ अलग-अलग बैठकें कीं तथा कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते ने भारत-यूरोप संबंधों में एक 'स्वर्णिम युग की शुरुआत' की है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति सांचेज के साथ सार्थक बैठक हुई और खासकर रक्षा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-स्पेन मित्रता को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
