logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

तेहरान के लिए प्रतिबंधों में ढील, होर्मुज खुलेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के उनके समकक्ष मसूद पेजेश्कियन ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत तेहरान अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के अपने भंडार में संवर्धन का स्तर कम करेगा और इसके बदले उसे अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी। इससे ईरान बिना किसी रोक के अपना तेल बेच सकेगा।


2.

ब्रिक्स की बैठक में दिल्ली आएंगे चीन, रूस और ईरान के प्रतिनिधि

चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर्गेई शोइगु और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव निजामीपुर 22-23 जून को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सितंबर में भारत में होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए बुलाई गई है। वांग की यह यात्रा इस बात का भी संकेत है कि चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ सकते हैं। रूस पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बैठक में शामिल होंगे।


3.

भारत भरोसेमंद साझेदार के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए एक 'विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि देश ऐसे क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति, नवाचार और अवसरों को बढ़ाएंगे। फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत की विकास यात्रा का एक निर्णायक दौर है, जिसमें आकांक्षाएं नयी ऊंचाइयों को छू रही हैं।


4.

ईपीएफ : सरकार ने 8.25 फीसद ब्याज दर को दी मंजूरी

सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 फीसद ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसे इस महीने ही सात करोड़ से अधिक खाताधारक सदस्यों के खातों में जमा किए जाने की संभावना है। एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा तय की गई ब्याज दर को वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाता है।


5.

बच्चों में कुपोषण का कुचक्र

यह समझना आवश्यक है कि कुपोषण का संकट एक समान नहीं फैला है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, उच्च और निम्न आय वर्गों, सामान्य और अनुसूचित जाति तथा जनजातीय समुदायों के बीच पोषण की विषमता गहरी है। जो जिले पहले से ही विकास की दौड़ में पीछे हैं, वहां बच्चों और महिलाओं के शरीर में खून की कमी भी सबसे अधिक है। कुपोषण के सभी रूप विकट हैं। गरीबी, पिछड़ापन और कुपोषण एक-दूसरे को और गहरा करते हैं। सवाल यह है कि जब विकास के लाभ इन खाइयों को नहीं पाट पाते, तो राष्ट्रीय औसत किसकी कहानी बयान कर रही है? कुपोषण को केवल स्वास्थ्य विभाग का विषय मानना उसकी गहराई और व्यापकता को नकारने जैसा होगा। 


6.

तीन भाषा नीति लागू करने के खिलाफ याचिका पर अंतरिम आदेश से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की उस नीति को लेकर दायर याचिका पर कोई अंतरिम राहत देने से गुरुवार को इनकार कर दिया, जिसमें 2026-27 सत्र से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए दो भारतीय भाषाओं समेत तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। अदालत ने कहा कि इस चरण में कोई अंतरिम आदेश पारित करने का आधार नहीं बनता। 


7.

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता

सामाजिक सुरक्षा भुगतान में छूट से 75,000 भारतीयों को होगा लाभ

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते से ब्रिटेन में भारतीय कंपनियों में कार्यरत लगभग 90-95 फीसद भारतीय पेशेवरों को लाभ मिलेगा। यह कदम कंपनियों की लागत घटाएगा और ब्रिटेन के बाजार में भारतीय सेवा प्रदाताओं की प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दोनों देशों ने 17 जून को घोषणा की कि सामाजिक सुरक्षा समझौता (दोहरा अंशदान संधि झ डीसीसी) और व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) 15 जुलाई से लागू होंगे। डीसीसी का सीधा लाभ आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस को मिलेगा।


8.

ऊर्जा बदलाव की तैयारी में भारत आगे बढ़ा

बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच वैश्विक ऊर्जा बदलाव की तैयारी में एक दशक से अधिक समय में पहली बार गिरावट आई है लेकिन भारत इस क्षेत्र में सबसे मजबूत सुधार दर्ज करने वाले देशों में शामिल है। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक 2026 में स्वीडन, फिनलैंड और डेनमार्क शीर्ष तीन स्थानों पर बरकरार रहे, जबकि भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर 70वें स्थान पर पहुंच गया है।


9.

देश भर में जंगलों को बचाने की जरूरत है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि पूरे भारत में जंगलों को बचाने की जरूरत है। न्यायालय ने कहा कि झारखंड जैसे कुछ राज्यों में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र हैं जिन्हें सहेजकर रखना आवश्यक है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं।


10.

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा

नाटो देश सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाने को तैयार रहें

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगी देशों पर तीखा हमला बोला और यूरोप में अमेरिकी सैन्य बलों की छह महीने की पेंटागन समीक्षा की घोषणा की। हेगसेथ ने संकेत दिया कि यह इस बात पर निर्भर करेगी कि यूरोपीय देश अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी कितनी तेजी से स्वयं उठाते हैं। उन्होंने ब्रसेल्स में अपने नाटो समकक्षों से कहा, 'यह एक वास्तविक समीक्षा होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि नाटो तेजी से और अपरिवर्तनीय रूप से उस दिशा में आगे बढ़े, जिसमें यूरोप नेतृत्व करे और यूरोप की रक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी स्वयं संभाले ।'


11.

यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरी पर किए हमले, मास्को पर धुएं के बादल

रूसी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेन ने एक हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया जिससे हवाई अड्डों से विमानों के उड़ान भरने में बाधा आई। चार साल पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से इसे यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है। यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अमेरिका और फ्रांस के राष्ट्रपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय वार्ता की है।


12.

भारत-फ्रांस साझेदारी

वैश्विक प्रगति के लिए अहम : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान गुरुवार को पेरिस में फ्रांस की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भारत में टिकाऊ निर्माण, परिवहन, कृत्रिम मेधा (एआइ) और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए अवसरों और विस्तार योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।


13.

शाह-गोर ने सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों ने सुरक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह मुलाकात फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स में जी/ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के एक दिन बाद हुई है।


14.

पुतिन, दक्षिणपूर्व एशिया के नेताओं ने संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के साथ संबंधों की सराहना की। रूस आसियान के साथ आर्थिक और राजनीतिक संबंध मजबूत करने के मकसद से दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। रूस के कजान में हुई बैठक में शामिल नेताओं ने रूस और आसियान देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने पर सहमति जताई। आसियान देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, पूर्वी तिमोर और वियतनाम शामिल हैं। पुतिन ने कहा, यह एक रणनीतिक साझेदारी है जो भू-राजनीतिक अशांति के बीच एशिया-प्रशांत में एक कारक के रूप में कार्य करती है।


15.

एशिया में तापमान दोगुना तेजी से बढ़ रहा : विश्व मौसम विज्ञान

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, 1991-2025 के दौरान एशिया में तापमान वृद्धि की दर 1961-1990 की तुलना में लगभग दोगुनी थी, जिसमें 2025 इस क्षेत्र के अब तक के सबसे गर्म वर्षों में से एक के रूप में उभरा और अभूतपूर्व समुद्री गर्मी देखी गई जिसने व्यापक समुद्री लू को जन्म दिया।

बुधवार को जारी डब्ल्यूएमओ की 'एशिया में जलवायु की स्थिति 2025' रिपोर्ट में पाया गया कि 2025 में एशियाई भूभाग पर तापमान 1991-2020 के औसत से 0.96 डिग्री सेल्सियस और 1961-1990 के आधार से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालांकि एशिया के अधिकांश हिस्सों में तापमान औसत से अधिक था, लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में अनुकूल मानसूनी वर्षा के कारण अपेक्षाकृत कम तापमान रहा।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton