KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

JANSATTA

1.

एससीओ बैठक के दौरान दिखेगा दिल्ली का 2000 वर्ष का इतिहास

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित होने वाले पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच के दौरान दिल्ली के 2000 वर्षों का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। करीब एक सदी पहले नागरी लिपि में लिखे संस्कृत के एक शिलालेख को वर्तमान रायसीना रोड के पास स्थित सराय गांव से बरामद किया गया था। तब से इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने संरक्षित किया हुआ है। इस शिलालेख में दिल्ली को इंद्रप्रस्थ बताया गया है, जिसे महाभारत के संदर्भों से जोड़कर देखा जाता है। अब इसे पुराने किले में आयोजित होने वाले पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच के दौरान विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। भारत इस मंच की मेजबानी कर रहा है। 


2.

'अमेरिका की नई शुल्क व्यवस्था के बाद समझौते पर होंगे दस्तखत'

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन इस पर हस्ताक्षर अमेरिका की नई शुल्क व्यवस्था को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही होंगे। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को यह बात कही। 


3.

'उत्सर्जन करने वाले देश अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते'

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विकासशील देशों के लिए अधिक वित्तीय और तकनीकी सहायता की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि वैश्विक उत्सर्जन में ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ा योगदान देने वाले देश अपनी जलवायु संबंधी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। यादव ने यह टिप्पणी यहां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी31) से इतर एजंसी से बातचीत में की। उन्होंने कहा कि देशों को अपनी क्षमताओं के आधार पर अपने जलवायु लक्ष्य तय करने की छूट मिलनी चाहिए।  


4.

डिजिटल विस्तार के बीच बढ़ता जोखिम

डिजिटल अपराध अब केवल व्यक्तिगत नुकसान का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह वित्तीय तंत्र और समाज के व्यापक विश्वास को प्रभावित प्रभावित करने लगा है। चिंता का एक महत्त्वपूर्ण पहलू यह भी है कि भारत में डिजिटल सेवाओं के तेज विस्तार की तुलना में प्रशिक्षित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की संख्या बहुत कम है। सरकारी और निजी संस्थानों में साइबर सुरक्षा से जुड़े अनेक महत्त्वपूर्ण पद लंबे समय तक रिक्त रहते हैं। विशेषज्ञों की कमी के कारण कई संस्थाएं आधुनिक सुरक्षा तंत्र विकसित करने में पीछे रह जाती हैं। परिणामस्वरूप साइबर हमलों का जोखिम बढ़ जाता है। 


5.

सरकारी अस्पतालों में बढ़ सकता है उपचार पैकेज

सरकार आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित उपचार पैकेज की संख्या 23 से बढ़ाकर 112 करने की तैयारी में है। इस संबंध में एक प्रस्ताव भी बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से दी गई जानकारी के अनुसार प्रस्ताव में मुख्य रूप से ऐसी सामान्य बीमारियों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा जिनका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और उपमंडलीय अस्पतालों (एसडीएच) में प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। 


6.

नेपाल को भारत से 350 मेगावाट बिजली आयात करने की मंजूरी मिली

नेपाल को जलविद्युत उत्पादन में कमी और हाल में आई बाढ़ से कई परियोजनाओं को हुए नुकसान के बीच घरेलू बिजली की मांग पूरी करने के लिए इस सर्दी में भारत से 350 मेगावाट तक बिजली आयात करने की मंजूरी मिल गई है। 


7.

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की हवाई सुरक्षा होगी और मजबूत

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की हवाई सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने इजराइल वैमानिकी एवं अंतरिक्ष उद्योग (आइएआइ) के साथ 1,976.40 करोड़ रुपए का अनुबंध किया है। इसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक बिंदु रक्षा मिसाइल प्रणाली का विकास और पुराने पड़ चुके उपकरणों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। 


8.

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की रिपोर्ट से मिली जानकारी

आरबीआइ रेपो दर में करेगा 0.75 फीसद की वृद्धि

खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई का दबाव व्यापक रहने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) 2027 की दूसरी तिमाही तक नीतिगत दर रेपो में 0.75 फीसद की वृद्धि कर सकता है। गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्याज दर में इस संभावित वृद्धि से भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2027 में घटकर 7.2 फीसद रह सकती है, जो 2026 में अनुमानित 7.9 फीसद है।


9.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत-जापान के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने व्यापार, प्रौद्योगिकी और वित्त को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति तथा कुछ चुनिंदा आपूर्ति शृंखलाओं पर अत्यधिक निर्भरता से पैदा होने वाले जोखिमों का बुधवार को बदलते वैश्विक परिदृश्य के मुख्य पहलुओं के रूप में जिक्र किया। उन्होंने भारत और जापान के आर्थिक एवं रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। जयशंकर ने तीसरे 'रायसीना तोक्यो' में अपने संबोधन में कहा कि इन घटनाक्रमों के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को कुछ विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 


10.

भारत और ओमान ने सुरक्षा, आतंकवाद-विरोधी सहयोग पर चर्चा की

भारत और ओमान ने 11वें रणनीतिक संवाद के दौरान सुरक्षा, आतंकवाद-विरोधी प्रयासों, ऊर्जा और समुद्री मामलों में सहयोग को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। 


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies