KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

वंदे मातरम् के अपमान पर होगी तीन वर्ष की जेल

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमेशा अपने राजनीतिक एजेंडे में लेकर चली भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम-1971' में महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है। संशोधित विधेयक में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को भी शामिल किया गया है, जिसका अपमान करने पर तीन वर्ष की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रविधान होगा। देश के राजनीतिक माहौल को गर्माते रहे राष्ट्र गीत से संबंधित इस विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही राज्यसभा में पेश करने वाले हैं। इस मुद्दे पर अधिकतर विपक्षी दलों का जो रुख रहा है, उससे चर्चा में टकराव और गर्म बहस के पूरे आसार है। 


2.

मध्य प्रदेश में यूसीसी के तहत हलाला होगा दंडनीय अपराध

मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति दे दी। इसमें यह प्रविधान किया गया है तलाक के बाद उसी जीवनसाथी से दोबारा शादी करने के लिए हलाला जैसी अपमानजनक या नीचा दिखाने वाली शर्तों को मानना, बढ़ावा देना या मजबूर करना दंडनीय अपराध माना जाएगा। 


3.

दुर्घटना मुआवजे में सिर्फ आधार कार्ड से तय नहीं होगी उम्र

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा मामलों में महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि केवल आधार कार्ड में दर्ज उम्र को अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता। ट्रिब्यूनल को पीड़ित की आयु निर्धारित करते समय दिव्यांगता प्रमाणपत्र, उपचार संबंधी दस्तावेज, चिकित्सकीय अभिलेख और अन्य साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन करना होगा। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकल पीठ ने तीन अपीलों की सुनवाई में यह फैसला सुनाया। इससे घायल और मृतकों के आश्रितों को दिए गए मुआवजे में वृद्धि हुई है। अदालत ने वाहन मालिक की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें बीमा कंपनी को मुआवजा देने के लिए जिम्मेदार ठहराने की मांग की गई थी। कोर्ट ने माना कि दुर्घटना के समय बीमा पालिसी प्रभावी नहीं थी, इसलिए संबंधित कंपनी पर कोई दायित्व नहीं बनता। 


4.

बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही सरकार

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा है कि केंद्र सरकार इंटरनेट मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा के संभावित उपायों पर हितधारकों के साथ विचार-विमर्शी कर रही है। इसमें 16 वर्ष से कम उम्र के यूजर्स के लिए एक्सेस पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी रणनीति तय करने से पहले दुनियाभर में हो रहे बदलावों का भी बारीकी से अध्ययन कर रहा है। 


5.

भारतीय मानक समय के लिए 'व्हाइट रैबिट' प्रौद्योगिकी आधारित नेटवर्क शुरू

केंद्र सरकार ने सटीक समय निर्धारण प्रौद्योगिकी 'व्हाइट रैबिट' पर आधारित डेमांस्ट्रेशन नेटवर्क शुरू किया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि एक राष्ट्र, एक समय के लक्ष्य के उद्देश्य से विकसित यह सुरक्षित नेटवर्क पूरे देश में नैनोसेकेंड से भी कम समय में सटीक समय दर्शाता है। इससे वित्त, दूरसंचार और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विदेशी जीपीएस पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। व्हाइट रैबिट टेक्नोलाजी एडवांस तकनीक है। इसका मुख्य उद्देश्य हजारों जुड़े हुए उपकरणों के बीच एक नैनोसेकेंड से भी कम समय का सटीक तालमेल स्थापित करना और 'एक राष्ट्र, एक समय' पहल के तहत देशभर में समान, सटीक भारतीय मानक समय (आइएसटी) सिस्टम बनाना है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देश अहम इन्फ्रास्टक्चर के लिए विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। 


6.

भारत के 'राफेल' भरेंगे आस्ट्रेलियाई आसमान में हुंकार, आज से 'पिच ब्लैक' में दिखेगा दम

भारतीय वायुसेना सोमवार से रायल आस्ट्रेलियाई वायुसेना (आरएएएफ) के बेस डार्विन में आयोजित होने वाले 'अभ्यास पिच ब्लैक 2026' में अपने शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 20 जुलाई से सात अगस्त तक चलने वाला यह द्विवार्षिक युद्धाभ्यास आरएएएफ का सबसे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय हवाई मुकाबला है। 45वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह आयोजन इस बार इतिहास के सबसे बड़े वायुसैनिक जमावड़ों में से एक का गवाह बनने जा रहा है।


7.

यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की पहल

केंद्र सरकार ने देश को उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 को मंजूरी दी है। देश का कुल उर्वरक उत्पादन वर्ष 2014-15 के 385.39 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 503.35 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। वर्ष 2023-24 में उर्वरक उत्पादन में निजी क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक 57.77 प्रतिशत रहा, जबकि सहकारी क्षेत्र की हिस्सेदारी 24.81 प्रतिशत और सार्वजनिक क्षेत्र की 17.43 प्रतिशत रही। इसके बावजूद बढ़ती मांग के कारण देश को अभी भी बड़ी मात्रा में यूरिया का आयात करना पड़ता है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए नई नीति के तहत आठ से नौ नए गैस आधारित यूरिया संयंत्र स्थापित कर लगभग एक करोड़ टन अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। 


8.

आर्थिक कूटनीति के नए दौर में भारत

अर्थव्यवस्था में विदेशी कूटनीति की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह किसी भी राष्ट्र के आर्थिक हितों की रक्षा करने, विदेशी निवेश आकर्षित करने, निर्यात को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के माध्यम से घरेलू उद्योगों को सुरक्षित रखने का मुख्य साधन है। विश्व व्यवस्था आज उस दौर से गुजर रही है जहां सुरक्षा, भूगोल और व्यापार तीनों एक ही व्यापक हितों की मेज पर आ चुके हैं। ऐसे में भारत के लिए असली चुनौती यह तय करना है कि इस व्यवस्था में वह अपने हितों की पूर्ति कैसे करे 


9.

चालू वित्त वर्ष में 6.8% की दर से बढ़ेगी देश की आर्थिकी : डेलाइट

डेलाइट इंडिया का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनमी 6.5-6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। उसका मानना है कि साल की दूसरी छमाही में त्योहारों के चलते मांग बढ़ने और वैश्विक हालात में धीरे-धीरे सुधार से विकास दर के और मजबूत होने की उम्मीद है। 


10.

रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बोला हमला

रूस ने रात भर कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर यूक्रेन में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की कमी को उजागर किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें बनाने का लाइसेंस देने के लिए तैयार हैं। 


11.

बर्नहैम के ब्रिटिश पीएम बनने पर भारत से संबंधों में निरंतरता की उम्मीद

रणनीतिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत-ब्रिटेन साझेदारी की मजबूती एंडी बर्नहैम के नेतृत्व में बनी रहेगी। बर्नहैम ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीटा) लागू होने के बाद उसी सप्ताह लेबर पार्टी की अध्यक्षता हासिल कर ली है।0 56 वर्षीय बर्नहैम शुक्रवार को निर्विरोध चुने गए और सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट पर कीर स्टार्मर से सत्ता का हस्तांतरण के बाद कार्यभार संभालेंगे। विदेश नीति के संदर्भ में भारत के मोर्चे पर निरंतरता की उम्मीद की जा रही है। 


12.

साझा विरासत से मजबूत होंगे वैश्विक संबंध : भारत

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत ने अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि संस्कृति संवाद, विश्वास और सतत विकास के लिए शक्तिशाली माध्यम है। भारत ने सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने और 'साझा सभ्यतागत विरासत' को सहेजने की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि साझा विरासत से ही वैश्विक संबंध मजबूत होंगे।


13.

चीन में यूजर्स को भावनात्मक रूप से निर्भर बनाने वाले एआइ चैटबाट नहीं बना सकेंगी कंपनियां

जन्म दर और आबादी में भारी गिरावट को लेकर एलन मस्क की ओर से जताई गई चिंता के बीच चीन ने एआइ चैटबाट को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। यह नियम टेक्नोलाजी कंपनियों को कंपेनियन एआइ चैटबाट बनाने से रोकते हैं, जो यूजर्स को भावनात्मक रूप से निर्भर बनाते हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि देश गिरती जन्म दर और घटती आबादी की समस्या से जूझ रहा है। एआइ कंपेनियन चैटबाट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित ऐसे डिजिटल साथी होते हैं, जो इंसानों की तरह बातचीत करके भावनात्मक सहारा देते हैं, अकेलापन दूर करते हैं और दैनिक कार्यों में सहायता करते हैं। 


14.

10 में से नौ भारतीयों में असामान्य कोलेस्ट्राल का खतरा

देश में कोलेस्ट्राल की समस्या तेजी से गंभीर होती जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के राष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, करीब 87.3 प्रतिशत भारतीय वयस्क असामान्य लिपिड स्तर (डिसलिपिडमिया) से प्रभावित हैं। यानी औसतन 10 में से नौ लोगों में खराब कोलेस्ट्राल की समस्या मौजूद है। खास बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो देखने में पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें न मोटापा है, न डायबिटीज और न ही उच्च रक्तचाप।


15.

मकड़ी की दो नई प्रजातियां मिलीं, मेघालय व आंध्र प्रदेश में हुई खोज

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआइ) के वैज्ञानिकों ने देश में मकड़ी की दो नई प्रजातियों की खोज की है। इनमें से एक मेघालय की गुफा और दूसरी आंध्र प्रदेश के पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान में मिली है। इस खोज को भारत की जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मेघालय की क्रम लाबाह गुफा में मिली मकड़ी का नाम सिमोनिया लाबाह रखा गया है। यह बहुत छोटी है और इसकी लंबाई दो मिलीमीटर से भी कम है। 


16.

हार्ट अटैक के मरीजों के खून में अधिक सूक्ष्म प्लास्टिक के कण

सूक्ष्म प्लास्टिक कण (माइक्रोप्लास्टिक) आज दुनिया के सामने बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। ये समुद्रों, पीने के पानी, समुद्री भोजन और हमारी सांसों की हवा में तो पहले ही मिल चुके हैं। अब ये मानव शरीर के लगभग हर हिस्से प्लेसेंटा (गर्भनाल) से लेकर मस्तिष्क तक में भी पाए जा रहे हैं। इटली के शोधकर्ताओं द्वारा 'यूरोपियन हार्ट जर्नल' में प्रकाशित एक नए अध्ययन ने इस सूची में एक और अंग जोड़ दिया है-हृदय को रक्त पहुंचाने वाली कोरोनरी धमनियां। 


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
Khan Global Studies mobile app screens
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies