You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
भारत और इटली ने आपसी संबंधों को और मजबूत करते हुए इसे विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है। अभी तक इसे रणनीतिक साझेदारी का दर्जा ही हासिल था। रोम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी की बैठक में यह फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने भारत-इटली साझेदारी के संपूर्ण आयामों पर विस्तृत चर्चा की और आपसी संबंधों को दिशा देने के लिए वर्ष 2025-29 की कार्ययोजना की समीक्षा की। बुधवार की बैठक में इस कार्ययोजना की बेहतर निगरानी के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की अगुआई में एक स्थायी व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक के बाद आपसी कारोबार बढ़ाने के लिए सतत कोशिश करते हुए द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक 20 अरब यूरो करने पर भी सहमति बनी है।
2.
देश की पाई-पाई बचाने के सोच के बीच 'एक देश एक चुनाव' पर विचार के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने दावा किया है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने से सात लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे देश की जीडीपी में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इस धन का उपयोग बुनियादी ढांचे, गरीबों का कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य विकास कार्यों के लिए किया जा सकता है।
3.
निर्धारित समय से काफी पहले पूरे देश में 20 प्रतिशत एथनाल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के बाद सरकार अब 30 प्रतिशत एथनाल मिश्रित ईंधन की तरफ बढ़ती दिख रही है। सरकारी एजेंसी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) ने पेट्रोल में उच्च स्तर के एथनाल मिश्रण के लिए नए ईंधन मानक जारी कर दिए हैं। इनमें ई-22, ई-25, ई-27 और ई-30 (यानी 22 से 30 प्रतिशत तक एथनाल मिश्रण) ईंधन के मानक तय किए गए हैं। बीआइएस ने उक्त मिश्रण वाले ईंधन की तकनीकी विशिष्टताएं, सैंपलिंग और टेस्टिंग के तरीके निर्धारित किए हैं। इससे पेट्रोल पंपों पर इन ईंधनों को स्पष्ट रूप से लेबल किया जाएगा, जैसे ई-22 पेट्रोल, ई-25 पेट्रोल आदि। स्पष्ट कर दें कि अभी सरकार ने पूरे देश में ई-20 ईंधन की बिक्री अनिवार्य नहीं की है।
4.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक अगले महीने फ्रांस में हो सकती है। फ्रांस में 15 से 17 जून तक जी-7 के प्रमुखों की बैठक है। फ्रांस पहले ही मोदी को आमंत्रित कर चुका है और पिछले वर्षों की तरफ इसमें पीएम के हिस्सा लेने की पूरी तैयारी है। ट्रंप भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की 23 से 26 मई तक की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों नेताओं के बीच बैठक का एजेंडा तैयार करना है। मोदी-ट्रंप की पिछली मुलाकात फरवरी, 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। उसके बाद भारत अमेरिका संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं।
5.
देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने वाली एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में निजी क्षेत्र की प्रमुख रक्षा कंपनी नीबे लिमिटेड ने लंबी दूरी के 'सूर्यास्त्र' राकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण भारतीय सेना की ओर से कंपनी को दिए गए खरीद आर्डर के तहत किया गया है। 18 और 19 मई को हुए इन परीक्षणों में 150 और 300 किमी मारक क्षमता वाले राकेटों ने लक्ष्य पर सटीक प्रहार कर अपनी क्षमता साबित की।
6.
भारतीय वायुसेना के बेड़े को मजबूत करने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस मार्क 1ए' की आपूर्ति को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर आई है। रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने पूर्ण विश्वास जताया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा इन विमानों की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
7.
अफ्रीकी देश कांगो और यूगांडा में फैले इबोला वायरस के संक्रमण का कोई मामला भारत में सामने नहीं आया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस बाबत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने बुधवार को इस बाबत बैठक करके स्थितियों और तैयारियों की समीक्षा की।
8.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक परिवर्तनकारी चरण से गुजर रहा है। बारह साल पहले, शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आने वाला दशक भारत के लिए एक बदलाव का दशक होगा, लेकिन इन 12 वर्षों में हुए परिवर्तनों ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा और दुनिया की कोई शक्ति इसे रोक नहीं सकती। भारत अब किसी प्रकार के परमाणु ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा। इसी इसी के साथ, द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत और दक्षिण कोरिया ने एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य रक्षा, साइबर और रक्षा सूचना के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है।
9.
पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील और सांस्कृतिक महत्व की अलकनंदा-भागीरथी नदियों पर कोई नई पनबिजली परियोजना नहीं आएगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि चल रही सात परियोजनाओं, जिनमें ज्यादातर पूरी हो चुकी हैं, कुछ पूरी होने वाली हैं, के अलावा सरकार अलकनंदा-भागीरथी नदियों पर किसी नई पनबिजली परियोजना को अनुमति नहीं देगी।
10.
देश की अदालतों में आधी आबादी को उनका हक दिलाने और न्याय प्रणाली में लैंगिक असमानता को दूर करने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया है। कोर्ट ने सरकारी पैनलों और विधि अधिकारी (ला आफिसर) के पदों पर महिला वकीलों को न्यूनतम 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जवाब मांगा है।
11.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार के जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी और कहा, यह मुद्दा नीतिगत दायरे में आता है। सरकार को कल्याणकारी उपाय तैयार करने के लिए पिछड़ी जातियों से संबंधित व्यक्तियों की संख्या जानना आवश्यक है।
12.
मेघालय में 13 देशों के रक्षा कर्मियों के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद विरोधी संचालन है। सैन्य अभ्यास 'प्रगति-2026' उमराय मिलिट्री स्टेशन पर 12 मित्र देशों (भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम) की भागीदारी के साथ शुरू हुआ।
13.
आतंकवाद समकालीन विश्व की सबसे ज्वलंत एवं जटिल समस्याओं में से एक है यह एक ऐसी समस्या है जिसने समूचे विश्व को अपने प्रकोप से प्रभावित किया हुआ है। हमारा देश भारत भी आतंकवाद जैसी समस्या से ग्रसित है और हम दशकों से इस समस्या से लड़ते आ रहे हैं। भारत में अस्थिरता लाने और देश में अशांति फैलाने के उद्देश्य से भीषण आतंकवादी हमले किए गए। यहां तक हमने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी इसी घटना में खो दिया। यह घटना भारत के इतिहास में सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक थी थी। लिहाजा 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी दिवस के रूप में घोषित किया।
14.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इटली की राजधानी रोम में बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में एफएओ का एग्रीकोला मेडल प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान कृषि, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास में भारत के योगदान के लिए प्रदान किया गया है। एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया। मोदी ने कहा कि एग्रीकोला मेडल पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने इसे देश के अन्नदाताओं को समर्पित किया।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
