logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

भारत-इटली व्यापार, गलियारे, रक्षा के लिए सहयोग बढ़ाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी इतालवी समकक्ष जार्जिया मेलोनी के साथ कहा कि भारत और इटली 'पहले से कहीं अधिक करीब' हैं। रोम में दोनों प्रधानमंत्रियों ने कहा कि भारत और इटली अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए रक्षा और नवाचार, व्यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। मोदी ने कहा कि भारत और इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचा रहे हैं। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आइएमईसी) पर सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


2.

संयुक्त राष्ट्र ने भारत का जीडीपी वृद्धि अनुमान घटाकर 6.4 फीसद किया

संयुक्त राष्ट्र ने पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक झटकों का हवाला देते हुए 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.6 फीसद से घटाकर 6.4 फीसद कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीईएसए) द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक और झटका दिया है जिससे वृद्धि धीमी हुई है, महंगाई का दबाव बढ़ा है और अनिश्चितता उत्पन्न हुई है।


3.

रणनीतिक साझेदारी का संकल्प

इटली और भारत का सहयोग इस साझा समझ को दर्शाता है कि इक्कीसवीं सदी में समृद्धि और सुरक्षा इस बात पर निर्भर करेगी कि देश कितनी क्षमता से नवाचार करें, ऊर्जा परिवर्तन का प्रबंधन करें और अपनी रणनीतिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करें। इसी उद्देश्य से हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने का संकल्प लिया है। हम इटली की डिजाइन क्षमता, बेहतरीन विनिर्माण कौशल और सुपर कंप्यूटर तकनीक को भारत की तेज आर्थिक वृद्धि, इंजीनियरिंग, नवाचार और नव उद्यम प्रणाली के साथ जोड़ कर एक शक्तिशाली तालमेल बनाना चाहते हैं।


4.

मानव रहित हवाई यान से दागी जाने वाली मिसाइल के अंतिम परीक्षण पूरे

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मानव रहित हवाई यान से दागी जाने वाली सटीक निर्देशित मिसाइल वीउ के 'हवा से जमीन' व 'हवा से हवा' मोड में विकास संबंधी अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ये परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल के निकट डीआरडीओ के परीक्षण क्षेत्र में एकीकृत ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम (जीसीएस) का उपयोग करके किए गए, जिसके माध्यम से यूएलपीजीएम हथियार प्रणाली का नियंत्रण किया गया। 


5.

जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर एक याचिका को बुधवार का खारिज कर दिया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जायमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है, इसमें हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते। पीठ ने ये भी कहा कि सरकार को ओबीसी की संख्या पता होनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि जातिगत जनगणना नीतिगत मामला है, इसमें हम दखल नहीं दे सकते।


6.

प्रधानमंत्री मोदी को मिला प्रतिष्ठित 'एफएओ एग्रीकोला' पदक

खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और ग्रामीण विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने प्रतिष्ठित 'एफएओ एग्रीकोला' पदक से सम्मानित किया।

पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत मंगलवार रात इटली पहुंचे मोदी ने रोम में संयुक्त राष्ट्र के एफएओ मुख्यालय में एफएओ महानिदेशक डा क्लू डॉग्यू से यह पुरस्कार ग्रहण किया। मोदी ने कहा कि यह सम्मान खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के अथक परिश्रम के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


7.

जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से लागू होगा, राज्यों को धन आबंटित

केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद की एक स्थायी समिति को बताया कि मनरेगा के स्थान पर लाए गए विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम को आगामी एक जुलाई को लागू किया जाएगा और 25 राज्यों ने पहले ही इस कार्यक्रम के लिए अपने हिस्से का घन आबंटित कर दिया है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज से संबंधित स्थायी समिति की बैठक में जी राम जी अधिनियम के राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन के लिए उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी दी गई।


8.

पश्चिम एशिया संघर्ष को खत्म करने पर शी जिनपिंग और पुतिन का जोर

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच बुधवार को पश्चिम एशिया में शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया और कहा कि स्थिति एक नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है। जिनपिंग ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की।


9.

ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका, सीनेट में विधेयक को मिली अहम मंजूरी

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को उस विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान युद्ध से पीछे हटने के लिए मजबूर करना है। बड़ी संख्या में रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति की इच्छा के खिलाफ जाकर इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया।


10.

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हुए रक्षा और साइबर समझौते

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैंक ने बुधवार को सियोल में द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने के साथ-साथ उद्योग, उत्पादन, समुद्री सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, सैन्य आदान-प्रदान, रसद और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच रक्षा, रक्षा साइबर क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने, भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय व कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच प्रशिक्षण और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा सहयोग पर समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों पक्षों ने भारत की 'एक्ट ईस्ट पालिसी' और दक्षिण कोरिया के क्षेत्रीय रणनीतिक दृष्टिकोण के बीच बढ़ते तालमेल को स्वीकार किया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के साझा उद्देश्यों के अनुरूप रक्षा संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।


11.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जी4 समूह के देशों ने रखा प्रस्ताव, भारत ने कहा वर्तमान सदस्यों के समान हों नए स्थायी सदस्यों की जिम्मेदारियां

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर आगे बढ़ने का एक यथार्थवादी रास्ता पेश करते हुए, जी4 समूह के देशों भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान ने प्रस्ताव दिया है कि विस्तारित परिषद में नए स्थायी सदस्य समीक्षा अवधि के दौरान निर्णय लंबित रहने तक वीटो का प्रयोग नहीं करेंगे।


12.

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने व्यापार, निवेश, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की।


13.

विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 मई से भारत की यात्रा पर

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार, रक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। यह रूबियो की पहली भारत यात्रा होगी।


14.

भारतीय मूल के दो वैज्ञानिकों को मिला दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के दो वैज्ञानिक उन 38 लोगों में शामिल हैं जिन्हें जन स्वास्थ्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। प्रोफेसर सलीम अब्दुल करीम और प्रोफेसर कीर्तन घेड़ा को मंगलवार को प्रिटोरिया में राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा द्वारा 'आर्डर आफ मापुंगुब्वे' से सम्मानित किया गया। यह विशेष सम्मान दक्षिण अफ्रीका के उन नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वैश्विक समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के लिए असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton
JANSATTA (21 May 2026) | Daily News Highlights