You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक महत्त्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य विधानसभाओं में पारित विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में राज्यपालों एवं राष्ट्रपति के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की जा सकती। शीर्ष अदालत ने अपने बहुप्रतीक्षित फैसले में कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी विधेयकों को मंजूरी प्रदान नहीं कर सकता। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपालों के पास तीन विकल्प हैं - विधेयकों को मंजूरी देना, उन्हें राष्ट्रपति के पास भेजना या मंजूरी रोककर अपनी टिप्पणियों के साथ उन्हें विधानसभा को वापस भेजना। पीठ ने कहा कि चूंकि संविधान में राज्यपाल के अधिकारों के उपयोग के लिए कोई समयसीमा या उसके इस्तेमाल का तरीका निर्धारित नहीं है, ऐसे में अनुच्छेद 200 के तहत इन अधिकारों के प्रयोग के लिए समयसीमा तय करना उपयुक्त नहीं होगा।
2.
भारत की सैन्य ताकत और मजबूत होगी। जारी व्यापार वार्ता के बीच, अमेरिका ने अपनी सटीक मारक क्षमता वाली जैवलिन मिसाइल भारत को बेचने का फैसला किया है। दुनिया की सबसे घातक इस 'टैंक रोधी' मिसाइल को कंधे से लक्ष्य पर दागा जा सकता है। चीन और पाकिस्तान के रूप में सीमा पर सैन्य चुनौती को देखते हुए अमेरिका के साथ मिसाइल सौदे से भारत की रक्षा तैयारी और सुदृढ़ होगी। अमेरिका ने 100 'जैवलिन मिसाइल सिस्टम' (एफजीएम-148), 216 'एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल' स्मार्ट तोपगोला (एम982एआइ) और संबंधित उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है।
3.
सरकार का टीबी उन्मूलन लक्ष्य दम तोड़ता दिख रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक तपेदिक (टीबी) रोग को देश से खत्म करने का लक्ष्य रखा था, चालू वर्ष के बीतने में बस एक माह शेष है, लेकिन हालात ये हैं कि टीबी के मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले पांच वर्ष में तपेदिक के रोगियों की संख्या में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020 में जहां टीबी रोगियों की संख्या 18,05, 670 थी, वहीं 2024 में इस संक्रामक रोग का शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 26,17, 923 हो गई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत भारत ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, जो दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य मिशनों में से एक है।
4.
अगले वर्ष की शुरुआत में एक शीर्ष समुद्री संस्थान के दो वैज्ञानिक चेन्नई अपतटीय क्षेत्र में 28 टन वजनी स्वदेशी मानवयुक्त पनडुब्बी (सबमर्जिबल) को 500 मीटर की गहराई तक ले जाएंगे। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो जाएगा जिनके पास ऐसा करने की क्षमता है। राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइओटी) के जल यात्री रमेश राजू और जतिंदर पाल सिंह भारत के 'डीप ओशन मिशन' के तहत गहरे महासागर के रहस्यों को जानने के लिए 'मत्स्य-6000' का संचालन करेंगे।
5.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने वर्ष 2024-25 के फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान जारी किया है। खाद्यान्न उत्पादन में करीब आठ फीसद की रेकार्ड बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, इन आंकड़ों को पिछले 10 वर्षों में अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है। वर्ष 2015-16 में खाद्यान्न उत्पादन 25.15 करोड़ टन था, जिसमें बढ़ोतरी के बाद 35.77 करोड़ टन हो गया है। उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में तीव्र प्रगति का प्रमाण है।
6.
भारत ने कहा है कि संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (जेसीएम) वैश्विक स्तर पर न्यायसंगत एवं व्यापक जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने का एक महत्त्वपूर्ण साधन बनकर उभरा है। यह उन्नत निम्न-कार्बन प्रौद्योगिकियों को तेजी से अपनाने की क्षमता रखता है और भारत के उत्सर्जन लक्ष्यों को समर्थन दे सकता है।
7.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, जिनमें व्यापार तथा निवेश, रक्षा तथा सुरक्षा, शिक्षा तथा कौशल, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष तथा ऊर्जा शामिल हैं। जयशंकर ने आस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वान्ग के साथ यहां 16वीं भारत-आस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता की अध्यक्षता की।
8.
भारत 2030 की समयसीमा से पहले बहुआयामी गरीबी को आधा करने के अपने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को हासिल करने की राह पर है। हालांकि, लाखों बच्चे अब भी शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ पानी जैसी बुनियादी सेवाओं तक पहुंच में गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। यूनिसेफ ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
