UGC NET December 2025 – New Batch Coming Soon!
नया बैच जल्द शुरू हो रहा है NTA Pattern पर आधारित - अब करो अपने सपने को हकीकत में बदलने की तैयारी! Khan Global Studies के साथ
14 May 2025 12:05 PM
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
(तिरुपति मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से मामले की जाँच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने भी पूरी गहराई से जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।)
2.
(न्यायालयों के चक्कर लगाने वाले लोग अक्सर फर्जीवाड़े की कहानियाँ सुनाते मिलते हैं, पर अब उच्चतम न्यायालय में भी फर्जीवाड़ा करने और याची की इजाजत, सहमति और जानकारी के बगैर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल करने का मामला सामने आया है। उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक व्यवस्था को दूषित करने के प्रयास और न्यायालय के साथ फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई को मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई के निदेशक को निर्देश दिया है कि प्रारंभिक जाँच के बाद वह मामला दर्ज करके जाँच कराएँ तथा सारे लिंक पता लगाएं और दो महीने में उच्चतम न्यायालय को रिपोर्ट दे।)
3.
(बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन नियम-2023 को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। इन संशोधनों के जरिये केंद्र सरकार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कामकाज के बारे में 'फर्जी और भ्रामक" सूचनाओं की पहचान करने और उन्हें खारिज करने के लिए फैक्ट चेक यूनिट स्थापित करने की अनुमति दी गई थी।)
4.
(भारत का तीसरा 700 मेगावाट क्षमता वाला स्वदेशी परमाणु ऊर्जा रिएक्टर उत्पादन क्षमता हासिल करने के स्तर तक पहुँच गया है। इससे जल्द ही वाणिज्यिक स्तर पर विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।)
5.
(जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाले में सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली गई है। इस मामले में करीब 30 अन्य आरोपित भी हैं, जिनके लिए अभियोजन मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके लिए 15 दिन का समय और दिया जाए।)
6.
(उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि कॉलेजियम कोई सर्च समिति नहीं है। उसकी दोहराई गई सिफारिशों में सरकार विवेकाधिकार का प्रयोग नहीं कर सकती है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अटॉर्नी जनरल (एजी) से कहा कि कॉलेजियम का संवैधानिक तानेबाने में एक दर्जा है। यह कोई सर्च समिति का मामला नहीं है जिसमें वह कोई सिफारिश करे और यह पूरी तरह विवेकाधिकार पर हो कि उसे स्वीकार किया जाए या नहीं।)
7.
(दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल ऐप 'मोमेंटम 0.2' पर रेलवे का टिकट बुक कराने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। यात्री अब दिल्ली मेट्रो के इस मोबाइल ऐप से रेलवे का आरक्षित टिकट बुक करो सकते हैं।)
8.
(राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ओजोन प्रदूषण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। इससे ओजोन प्रदूषण की रोकथाम में आसानी होगी। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट में आठ ऐसे केंद्रो की पहचान भी की गई है, जहाँ पर एक दिन भी ओजोन प्रदूषण का स्तर मानक से ज्यादा नहीं रहा है। यह रिपोर्ट 01 अप्रैल, 2024 से 18 जुलाई, 2024 तक के आँकड़ों पर तैयार की गई है।)
9.
(केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री अक्टूबर में वैक्सीन प्रबंधन पोर्टल 'यू-विन' को लॉन्च करेंगे। फिलहाल इसका प्रायोगिक आधार पर संचालन किया जा रहा है। यह कोविड-19 वैक्सीन प्रबंधन प्रणाली को-विन की प्रतिकृति है।)
10.
(भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान को इस वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।)
11.
(ग्रामीण अर्थतंत्र को रफ्तार देने के लिए देश में दूसरी श्वेत क्रांति की शुरुआत एक लाख गाँवों से होने जा रही है। पांच वर्षों के दौरान 56 हजार 586 नई डेरी सहकारी समितियों और मिल्क पूलिंग प्वाइंट्स की स्थापना होनी है। इसमें ऐसे गाँवों को कवर किया जाना है, जहाँ अभी डेयरी समितियां नहीं बन पाई हैं। लगभग साढ़े पांच दशक के अंतराल पर प्रारंभ दूसरी श्वेत क्रांति के तहत पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, संग्रहण एवं निर्यात पर फोकस किया जा रहा है।)
12.
(उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश द्वारा मुकदमे की सुनवाई के दौरान की गई अनर्गल टिप्पणियों पर स्वतः संज्ञान लिया है। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच वरिष्ठतम न्यायाधीशों की पीठ ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की टिप्पणियों के प्रसारित हो रहे वीडियो पर उच्च न्यायालय से रिपोर्ट माँगी है। साथ ही, शीर्ष न्यायालय ने इंटरनेट मीडिया के युग में न्यायाधीशों को न्यायालयी कार्यवाही के दौरान टिप्पणियों के प्रति सचेत रहने की नसीहत देते हुए इस संबंध में दिशानिर्देश तय करने के संकेत भी दिए है।)
13.
(उच्चतम न्यायालय का यू-ट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया और इस पर अमेरिका स्थित कंपनी 'रिप्पल लैब्स' द्वारा बनाए गए क्रिप्टोकरेंसी के प्रचार वीडियो दिखाए जाने लगे। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि 'सूचित किया जाता है कि भारत के उच्चतम न्यायालय का यू-ट्यूब चैनल बंद कर दिया गया है। उच्चतम न्यायालय के यू-ट्यूब चैनल पर सेवाएँ शीघ्र ही पुनः शुरू कर दी जाएंगी)
14.
आईएनएस विक्रांत पश्चिमी नौसेना बडे में शामिल
(देश का स्वदेशी विमान वाहक ओइएनएस विक्रांत पश्चिमी नौसेना बेड़े में शामिल हो गया। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बताया है कि अरब सागर में समुद्री शक्ति में वृद्धि में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।)
15.
(स्पेसएक्स के संस्थापक ने हाल ही में कहा है कि उनकी कंपनी अगले नौ वर्षों में मंगल ग्रह पर इंसान को उतारने में सफल हो जाएगी। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य 20 वर्षों में मंगल पर एक ऐसी रिहायशी बस्ती बसाना है, जो अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम होगी। उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स की स्थापना ही मंगल पर मानव कॉलोनी बसाने के उद्देश्य से ही हुआ है और इसके संस्थापक का दृष्टिकोण इस दिशा में स्पष्ट और दूरदर्शी है। इससे मंगल ग्रह के वातावरण और उसकी सतह पर विकिरण फैलने का खतरा भी है, जो हमारे भविष्य की इकलौती उम्मीद यानी मंगल को तबाह कर सकता है। लिहाजा, मंगल की टेराफॉर्मिंग टेढ़ी खीर है और कोई भी कदम उठाने से पहले हमें हजार बार सोचना होगा।)
16.
(देश में लोकसभा से लेकर राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनावों को एक साथ करवाने की कवायद लंबे समय से की जा रही है। इसमें सुधार के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसी सप्ताह एक राष्ट्र-एक चुनाव पर इस समिति की संस्तुतियों को मंजूरी दे दी है। ऐसे में देश के सभी राजनीतिक दलों और इससे संबंधित संस्थाओं को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।)
17.
(यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है, परंतु आज यह दिल्ली में पहुँचकर प्रदूषण के कारण और अविरल प्रवाह के अभाव में दम तोड़ रही है। यमुनोत्री से निकलकर प्रयागराज में गंगा में मिलने तक की यमुना लगभग 1400 किलोमीटर तक प्रवाहित होती है। दिल्ली में पल्ला से ओखला बैराज तक यमुना का बहाव क्षेत्र लगभग 50 किमी है। आँकड़ों के अनुसार, यह यमुना के कुल बहाव क्षेत्र का लगभग दो प्रतिशत है, जबकि कुल प्रदूषण में 76 प्रतिशत भागीदारी दिल्ली क्षेत्र की है। दिल्ली में अनेक छोटे-बड़े कई नाले यमुना में गिरते हैं। इसको देखते हुए निकायों की जिम्मेदारी तय की जाए और उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान किए जाए। यमुना तो माँ है, यह केवल एक नदी के पुनर्जीवन की आस नहीं है, अपितु माँ और मानवता के पुनर्जीवन की आस है।)
18.
(बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान देश में 3,659 लाख करोड़ रुपये के डिजिटल भुगतान संबंधी लेनदेन हुए हैं। वित्त मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, बीते पाँच वर्षों के दौरान इसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि रही है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 1,962 करोड़ रुपये के डिजिटल भुगतान हुए थी। इसी प्रकार, कुल लेनदेन की सख्या वित्तीय वर्ष 2017-18 के 2,071 करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 18,737 करोड़ हो गई है।)
19.
(सरकार प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना 'विवाद से विश्वास 2.0' की शुरूआत 01 अक्टूबर से करेगी। इस योजना की घोषणा जुलाई मैं पेश किए गए बजट में लंबित कुछ आयकर विवादों के समाधान के लिए की गई थी। करीब 35 लाख करोड़ रुपये की 2.7 करोड़ प्रत्यक्ष कर माँगों से संबंधित विवाद विभिन्न कानूनी मंचों पर लंबित है।)
20.
(आरबीआई द्वारा सितंबर महीने के लिए जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अगस्त में लगातार दूसरे महीने खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत से नीचे रही है, लेकिन फिर भी खाद्य पदार्थों के मूल्यों में उतार-चढ़ाव अर्थव्यवस्था के लिए एक खतरा है। वैश्विक आर्थिक गतिविधियों के धीमा पड़ने और मुद्रास्फीति की गति सुस्त पड़ने से मौद्रिक नीति अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।)
21.
(केंद्र सरकार लैपटाप और टैबलेट सहित कुछ आईटी हार्डवेयर उत्पादों के आयात के लिए मौजूदा आयात प्रबंधन प्रणाली को तीन महीने के लिए बढ़ा सकती है। इस संबंध में 30 सितंबर तक समीक्षा की जानी है।)
22.
(अमेरिका में कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम की छात्रा ध्रुवी पटेल मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 की विजेता घोषित की गई हैं।)
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details