KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

'अनारक्षित पद का अर्थ सामान्य वर्ग का कोटा नहीं'।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रोस्टर में अनारक्षित पद का अर्थ सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पद नहीं होता। यदि आरक्षित वर्ग का कर्मचारी वरिष्ठता व योग्यता के आधार पर अनारक्षित पद के पात्र है, तो उसके नाम पर भी विचार होना चाहिए। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की पीठ ने अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश दिए हैं।


2.

अमित शाह करेंगे एएनटीएफ प्रमुखों के सम्मेलन का उद्घाटन; ड्रग्स पर फोकस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में मादक पदार्थों के नियंत्रण (2026-29) पर विजन डाक्यूमेंट के तहत हुई प्रगति और देश में ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए की गई कोशिशों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


3.

टी-72 और टी-90 टैंकों में लगेंगे स्वदेशी एपीयू

सेना के टी-72 और टी- 90 टैंकों में स्वदेशी आक्जिलरी पावर यूनिट (एपीयू) लगेंगे। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए एपीयू की खरीद के लिए एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 586 करोड़ रुपये का करार किया है। इससे इन टैंकों की क्षमता मजबूत होगी और विश्वसनीयता बढ़ेगी।


4.

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, परिवहन बेड़े में शामिल होंगे 60 नए विमान

भारतीय वायुसेना का परिवहन बेड़ा अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय 60 मध्यम परिवहन विमानों की खरीद करने जा रहा है ताकि सोवियत युग के एंटोनोव एन-32 बेड़े को बदला जा सके। नए विमानों में 18 से 30 टन तक वजन ढोने की क्षमता होगी और एन-32 विमानों की तुलना में ज्यादा उन्नत होंगे, जिससे वायुसेना की ताकत और बढ़ जाएगी।


5.

बेसहारा पशुओं पर सुनवाई के लिए पीठ बनाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजमार्गों के रखरखाव करने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने का काम सौंप दिया गया था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस असामान्य आदेश में बदलाव की मांग करने वाली एनएचएआइ की याचिका पर सुनवाई के लिए तीन जजों की एक विशेष पीठ बनाने पर सहमति जताई।


6.

अब आरोपित को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी होगी जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी आरोपित को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी न दिए जाने या 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश न किए जाने जैसे संवैधानिक नियमों के उल्लंघन के कारण रिहा कर दिया जाता है, तो जांच एजेंसी अपनी मर्जी से उसे दोबारा गिरफ्तार नहीं कर सकती। अब दोबारा गिरफ्तार करने के लिए मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति यानी न्यायिक मुहर लेना अनिवार्य होगा।


7.

तूफान बन सकता है बंगाल की खाड़ी का चक्रवात, 8 राज्यों में भारी वर्षा का खतरा

पश्चिम में राजस्थान से मानसून की वापसी के साथ ही पूर्व में बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम अगले कुछ घंटों में ताकतवर हो सकता है। समुद्र में बड़ी हलचल दिखाई देने लगी है। मंगलवार तक इसके गहरे दबाव में बदलने और आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का खतरा है। चक्रवात बनने की स्थिति में बांग्लादेश ने इसका नाम 'अर्नब' दिया है। इसका असर आठ राज्यों में देखा जा सकेगा। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे इस सिस्टम की दिशा और ताकत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया है।


8.

सर्वाधिक वर्षा वाले मावसिनराम और चेरापूंजी में सूखे का खतरा

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में स्थित विश्व के सर्वाधिक वर्षा वाले दो क्षेत्र अब सूखे की कगार पर हैं। मौसम में ऐसे उलट बदलाव को एक नए अध्ययन में स्पष्ट किया गया है। इसके अनुसार जलवायु परिवर्तन के चलते विश्व प्रसिद्ध मावसिनराम और चेरापूंजी में वर्षा के दिन घट गए हैं और चंद दिनों में अत्यधिक तेज बारिश होने और बढ़ते तापमान के चलते मेघालय के इन दो क्षेत्रों को सूखे के खतरे का सामना करना पड़ सकता है। अनुमान है कि सूखे की घटनाएं निकट भविष्य से ही निरंतर बढ़ती जाएंगी।


9.

पड़ोसी देशों के साथ सह-अस्तित्व का मंत्र

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हाल ही में 'ज्वाइंट डिफेंस फ्रेमवर्क' (मक्का समझौता) पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न हुई है। इसके बाद से कुछ विशेषज्ञों द्वारा भारत के पश्चिमी मोर्चे पर सुरक्षा से जुड़े जोखिम बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दरअसल इस फ्रेमवर्क में यह प्रविधान है कि- तीनों में से किसी एक पर कोई सशस्त्र हमला, तीनों पर हमला माना जाएगा। पाकिस्तान इस प्रकार के प्रविधान का दुरुपयोग करके अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारत के साथ क्षेत्रीय टकराव बढ़ाने का प्रयास कर सकता है, इसलिए इस ओर सतर्क रहना होगा


10.

20 अक्टूबर से लागू होगा न्यूजीलैंड के साथ एफटीए

एक और विकसित देश न्यूजीलैंड के बाजार में अब भारतीय वस्तुएं बिना शुल्क के बिक सकेंगी। न्यूजीलैंड के साथ भारत ने इस साल 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया था। सोमवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर से यानी कि दशहरे के दिन से न्यूजीलैंड के साथ किए गए एफटीए पर अमल शुरू हो जाएगा। न्यूजीलैंड की संसद ने भारत के साथ एफटीए को बहुमत के साथ अपनी मंजूरी दे दी है। इस मौके पर न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री भी वर्चुअल रूप से मौजूद थे।


11.

भारत के सामने तेल आपूर्ति निर्बाध रखने की चुनौती

सऊदी अरब की ईस्ट- वेस्ट पाइपलाइन और रूस की प्रमुख रिफाइनरियों पर हुए हमलों ने भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा दिया है। हाल के महीनों में दोनों देशों से संयुक्त तौर पर भारत ने अपने कुल तेल आयात का 45-50 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड खरीदा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के बाधित होने के बाद सऊदी अरब ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन से ही तेल की बिक्री कर रहा था।


12.

अगस्त में कोर सेक्टर की वृद्धि तीन माह के निचले स्तर पर रही

देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में तीन महीने के निचले स्तर 4.8 प्रतिशत रही। कोयला, प्राकृतिक गैस, कच्चे तेल और उर्वरक उत्पादन में गिरावट से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की रफ्तार सुस्त पड़ी है। पिछले साल इसी महीने वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रही थी और इस साल जुलाई में पांच प्रतिशत थी। पिछला सबसे निचला स्तर मई में 3.2 प्रतिशत दर्ज किया गया था।


13.

देश में सालाना जन्म 1974 के स्तर पर, 22 साल में 20 प्रतिशत की गिरावट

भारत की आबादी से जुड़ी तस्वीर तेजी से बदल रही है। देश में हर साल जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या अब करीब 50 साल पहले के स्तर पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के हालिया पेपर के मुताबिक 2001 में देश में करीब 2.93 करोड़ बच्चों का जन्म हुआ था। 2023 में यह संख्या घटकर करीब 2.32 करोड़ रह गई, यानी करीब 20 प्रतिशत कम हो गया। यह संख्या लगभग उतनी ही है, जितनी 1974 में थी।


14.

अरुणाचल में मिला बिना पत्तियों वाला दुर्लभ 'घोस्ट फ्लावर' आर्किड

विज्ञानियों ने अरुणाचल प्रदेश के कीयी पान्योर जिले में कीयी नदी के किनारे एक दूरस्थ घाटी में 'गैस्ट्रोडिया केयीयेन्सिस' नामक एक ऐसे दुर्लभ बिना पत्तियों वाले आर्किड प्रजाति की खोज की है, जिसमें न तो पत्तियां होती हैं और न ही भोजन तैयार करने वाला तत्व क्लोरोफिल। यह अपने पोषण के लिए मिट्टी में मौजूद फंगस पर निर्भर रहता है। इस आर्किड की अदृश्य प्रकृति, छोटे फूलने की अवधि और लंबे भूमिगत चरण के कारण इसे नियमित वनस्पति सर्वेक्षणों के दौरान पहचानना कठिन होता है। न्यिशी बोली में, इस आर्किड को स्थानीय रूप से "ओराम ओपुह" कहा जाता है, जिसका अर्थ है "घोस्ट फ्लावर"।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies