logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

उद्योगों की वृद्धि दर मई में सात महीने के निचले स्तर पर

देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर सात महीने के निचले स्तर 0.5 फीसद पर रही। कोयला, कच्चा तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सुस्त पड़ी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इससे पिछले महीने अप्रैल में बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर 1.8 फीसद और मई, 2025 में 1.2 फीसद रही थी।


2.

अल-नीनो से उभरी चुनौतियां

अल-नीनो एक प्राकृतिक और मौसमी जलवायु चक्र है। इससे मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाता है। अमूमन यह घटना हर दो साल में घटित होती है और इसका असर दुनिया भर के मौसम, तापमान और बारिश पर पड़ता है। भारत में कम वर्षा होने से सूखे जैसे हालात फिर बन सकते हैं। इस बार इसे 'सुपर अल-नीनो' कहा जा रहा है। इसका असर इस साल के आखिर तक रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के प्रारंभ में भले ही इसका प्रभाव कम रहे, लेकिन सितंबर जाते-जाते इसके ज्यादा शक्तिशाली होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


3.

फीफा में सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन की चेतावनी

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, लाफबोरो विश्वविद्यालय और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार की गई एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 का फीफा पुरुष विश्व कप अब तक का सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करने वाला टूर्नामेंट बन सकता है। 'फुटबाल और जलवायु परिवर्तन' नामक शीर्षक से प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फुटबाल अब केवल खेल नहीं रहा, बल्कि यह बड़े व्यापार और वैश्विक आर्थिक हितों से जुड़ गया है। इससे पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ रहा है।


4.

ब्रिटेन ने रूस के गुप्त बेड़े के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए

ब्रिटेन ने हाल में रूस के तेल टैंकर के गुप्त बेड़े के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की। ब्रिटेन की यह घोषणा एक भारतीय कैप्टन पर पश्चिमी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन का आरोप लगने के बाद आई है। अजय पंत (38) नामक भारतीय मूल के व्यक्ति को राष्ट्रीय अपराध एजंसी (एनसीए) ने ब्रिटिश सशस्त्र बलों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। यह अभियान इंग्लिश चैनल में रूस के गुप्त बेड़े के एक तेल टैंकर को रोकने के लिए किया गया था।


5.

स्विट्जरलैंड में ईरान-अमेरिका वार्ता : कसौटी पर पश्चिम एशिया में शांति

स्विट्जरलैंड वार्ता से उम्मीद जगी है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समाधान होगा और अमेरिका-ईरान के राजनीतिक संबंधों की शर्तें तय होंगी। लेकिन यह समझौता एक मजबूत ईरान की ओर भी इशारा करता है, जिसका पश्चिम एशिया पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। दोनों देश 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। लेबनान में संघर्ष को लेकर तनाव-नियंत्रण समन्वय तंत्र गठित करने पर सहमति बनी है। 


6.

कालेजियम कार्यवाही में दखल देकर नहीं खोल सकते 'विवादों का पिटारा' : कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा, 'हम कालेजियम की कार्यवाही को लेकर कोई नया 'भानुमति का पिटारा' नहीं खोलना चाहते। याचिकाकर्ता ने याचिका में आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए उनसे कनिष्ठ अधिकारियों के नामों की सिफारिश की गई है।


7.

स्वच्छ जल जनता का बुनियादी अधिकार : बंबई हाई कोर्ट

बंबई हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र में पानी की कमी पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि स्वच्छ एवं पीने लायक पानी हासिल करना एक बुनियादी अधिकार है। अदालत ने सरकार से यह भी पूछा कि यह समस्या कब तक हल होगी। न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खाता की पीठ विदर्भ इलाके के अमरावती जिले के आदिवासी मेलघाट क्षेत्र में कुपोषण के कारण शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की मौत के मामलों से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।


8.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष ने कहा

किसानों, पशुपालकों और खाद्य संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर किसान संगठनों में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष ने कहा कि यह समझौता देश के किसानों, पशुपालकों, डेयरी, मुर्गीपालन सहित खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी मंगलवार को जंतर मंतर पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की है।


9.

भारत ने यूरोपीय संघ, अमेरिका व चीन पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन, यूरोपीय संघ और अमेरिका से आयातित एक रसायन पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। इस रसायन का इस्तेमाल रबड़ और टायर उद्योग में होता है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह शुल्क वाणिज्य मंत्रालय की इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की सिफारिश के बाद लगाया गया है। यह शुल्क 75 अमेरिकी डालर प्रति टन से 1,748 अमेरिकी डालर प्रति टन के बीच है।


10.

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता : गोयल व ग्रीर के बीच बातचीत आज से, जल्द समझौते की उम्मीद

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर की अगुवाई में मंगलवार को नई दिल्ली में उस अंतरिम व्यापार समझौते पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगे, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में सहमति जताई थी। व्यापार समझौते पर बातचीत अगले महीने तक पूरी होने की उम्मीद है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा, 'राजदूत जेमीसन ग्रीर नई दिल्ली की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात कर भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य तथा अंतरिम समझौते पर चर्चा करेंगे। यह समझौता भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ता का हिस्सा है।'


11.

स्विस वार्ता के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा : ईरान परमाणु निरीक्षण पर सहमत, अमेरिका हटा सकता है तेहरान की संपत्ति से रोक

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता ने फरवरी के आखिर में शुरू हुई जंग को खत्म करने के लिए 'एक सफल अंतिम समझौते की अच्छी नींव' तैयार की है। वेंस ने कहा कि ईरान परमाणु निरीक्षण की इजाजत देने पर सहमत है और अमेरिका तेहरान की संपत्ति से रोक हटा सकता है। वहीं, मध्यस्थता करने वाले देशों कतर और पाकिस्तान ने बताया कि स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टाक रिसार्ट में घंटों चली बातचीत के बाद अमेरिका व ईरान एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। इस रूपरेखा का मकसद 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर पहुंचना है।


12.

अमेरिका ने अंतरिम समझौते के तहत ईरानी तेल पर पाबंदी में छूट दी 

ओबबुर्गेन (स्विटजरलैंड), 22 जून (एपी)। अमेरिका के वित्त विभाग ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए हुए अंतरिम समझौते के तहत, ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में छूट देते हुए 60 दिन का लाइसेंस जारी किया है। यह लाइसेंस ईरानी तेल के उत्पादन, आपूर्ति और बिक्री की अनुमति देता है। यह 21 अगस्त तक लागू रहेगा। यह घटनाक्रम सोमवार को उस वक्त हुआ, जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि स्विट्जरलैंड में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी लंबी बातचीत ने 'एक सफल अंतिम समझौते के लिए अच्छी नींव' तैयार की है।


13.

स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

किअर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के चुनाव की समय-सीमा भी तय करते हुए कहा कि आने वाले हफ्तों में नए नेता का चयन कर लिया जाएगा और वह सितंबर तक पदभार संभाल लेंगे। इसके साथ ही, सात वर्षों में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री ने पद छोड़ा है। एक दशक में ब्रिटेन को सातवां प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। अगले प्रधानमंत्री की रेस में बर्नहम का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि एंडी बर्नहम स्टार्मर की जगह लेने के लिए प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़ेंगे।


14.

मंगोलिया के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, साझेदारी पर की चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मंगोलियाई विदेश मंत्री बैटसेटसेग बटमुंख से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, सुरक्षा एवं बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में उलानबातर पहुंचे जयशंकर ने मंगोलियाई विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि हमारी चर्चाओं में हमारे रणनीतिक साझेदारी की गर्मजोशी, मजबूती और संभावनाओं की झलक मिली। हमने विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, संस्कृति, शिक्षा, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।


15.

अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलीकाप्टरों, होवित्जर तोपों की बिक्री अधिसूचित की

अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलीकाप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए रख-रखाव सहायता सेवाओं तथा संबंधित उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री को औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है, जिसकी अनुमानित लागत 48.22 करोड़ अमेरिकी डालर है। अमेरिका के विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) कार्यक्रम का संचालन करने वाली संस्था डिफेंस सिक्योरिटी कापरेशन एजंसी (डीएससीए) ने 17 जून को फेडरल रजिस्टर में इस सैन्य बिक्री की अधिसूचना जारी की। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton