logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

पश्चिम एशिया संकट से जूझ रही सरकार को आरबीआइ ने दी बड़ी राहत

पश्चिम एशिया संकट से जूझ रही केंद्र सरकार को आरबीआइ ने राजस्व के मोर्चे पर बड़ी राहत दी है। केंद्रीय बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार को रिकार्ड 2,86,588.46 करोड़ रुपये का लाभांश (सरप्लस ट्रांसफर) देने का एलान किया है। यह केंद्रीय बैंक द्वारा सरकार को दिया गया अब तक का सबसे ज्यादा वार्षिक लाभांश है।


2.

मां-बाप आइएएस अधिकारी हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों मिलना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पिछड़े वर्गों के संपन्न परिवार के बच्चों को लगातार आरक्षण का लाभ देने पर सवाल उठाया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि अगर माता-पिता दोनों आइएएस अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों को आरक्षण क्यों मिलना चाहिए? शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण के साथ साथ सामाजिक गतिशीलता भी आती है।


3.

पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा होगी अभेद्य

घुसपैठ और तस्करी जैसी दशकों पुरानी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती 6000 किलोमीटर लंबी सीमा को ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरों व तकनीक के सहारे अभेद्य बनाने जा रही है। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक वर्ष में "नई बार्डर स्ट्रेटेजी" के तहत "स्मार्ट बार्डर प्रोजेक्ट" शुरू करने की घोषणा की।


4.

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का परीक्षण

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का परीक्षण किया। यह 700 से 1200 किमी तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को नष्ट कर सकती है। ठोस ईंधन से चलने वाली 12 टन वजनी व 12 मीटर लंबी यह मिसाइल 1000 किलो (एक टन) वजन तक के पारंपरिक व परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी आपरेशनल और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।


5.

भारत और साइप्रस के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिड्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें दोनों देशों ने भारत-साइप्रस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का एलान किया। यूरोपीय संघ (ईयू) का समुद्री द्वार समझे जाने वाला साइप्रस ईयू का छठा देश है जिसके साथ भारत ने अपने संबंधों को यह दर्जा दिया है। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिपिंग, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद का विरोध व व्यापार सहयोग को नई गति देने के लिए संयुक्त कार्यबल गठित करने का फैसला लिया गया।


6.

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को, रूबियो भी होंगे शामिल

जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के भारत आने के साथ 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक होने जा रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में समूचे हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी देशों के लिए समान अवसरों वाला, खुला बनाने और क्षेत्रीय सुरक्षा व सहयोग के नए एजेंडे पर चर्चा होगी। विशेष रूप से अमेरिका और चीन के बीच चल रही संबंध सुधारने की कोशिशों (ट्रंप-शी बैठक सहित) के बीच यह बैठक इसलिए अहम है, क्योंकि इसमें क्वाड की भविष्य की दिशा व रणनीति पर विमर्श होने की संभावना है।


7.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुरुपयोग रोकने को प्रेगाबालिन को अनुसूची एच 1 में रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुराने दर्द और कुछ तंत्रिका संबंधी स्थितियों के इलाज में प्रयोग की जाने वाली दवा प्रेगाबालिन को सख्त अनुसूची एच। श्रेणी में डाल दिया है। मंत्रालय ने 20 मई को एअधिसूचना के माध्यम से औषधि नियम, 1945 की अनुसूची एच1 में प्रेगाबालिन को शामिल करने की जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा, "यह निर्णय कुछ राज्यों से प्राप्त प्रेगाबालिन के दुरुपयोग और गलत प्रयोग की रिपोर्टों के मद्देनजर लिया गया है।"


8.

लद्दाख को मिलेंगे लोकतांत्रिक अधिकार व संवैधानिक सुरक्षा

केंद्र सरकार की ओर से नागालैंड, सिक्किम और मिजोरम की तर्ज पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। फिलहाल, लद्दाख को राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, लेकिन विधायी, कार्यकारी व वित्तीय शक्तियां निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास होंगी। नई दिल्ली में शुक्रवार की शाम को हुई गृह मंत्रालय की सब कमेटी की बैठक में यह सहमति बनी।


9.

मंत्रिपरिषद की बैठक में जीवन एवं कारोबारी सुगमता पर केंद्रित रही चर्चाः मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद के साथ अपनी गुरुवार को हुई बैठक के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि चर्चा का मुख्य केंद्र जीवन में सुगमता बढ़ाने, कारोबार में सुगमता को बेहतर बनाने और विकसित भारत के साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों की गति तेज करने पर था।


10.

'न्यायपालिका के प्रति लोगों के विश्वास को डगमगा देते हैं चौंकाने वाले आदेश'

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अदालत द्वारा पारित एक 'चौंकाने वाला आदेश' न्यायपालिका के प्रति लोगों के विश्वास को डगमगा देता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने यह टिप्पणी गुजरात राजस्व न्यायाधिकरण के इंचार्ज चेयरमैन को प्रशासनिक अवकाश पर भेजने के लिए गुजरात सरकार को उचित निर्देश देने के आदेश को चुनौती देने के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान की।


11.

द्विपक्षीय संबंधों को दिशा देने वाला दौरा

रूबियो 23 से 26 मई के बीच भारत में रहेंगे। विदेश मंत्री के रूप में उनका यह पहला भारत दौरा है, जिसका प्रतीकात्मक एवं रणनीतिक दोनों स्तरों पर महत्व है। कोलकाता, जयपुर, आगरा और नई दिल्ली जैसे पड़ावों से गुजरने वाले उनके इस दौरे के बहुत गहरे निहितार्थ हैं, जिसके तार सभ्यतागत संपर्क को भू-राजनीतिक वास्तविकताओं के साथ जोड़ते हैं। स्वाभाविक है कि इसमें एक गंभीर कूटनीतिक एजेंडा भी है, जिसकी कड़ियां ऊर्जा सुरक्षा, व्यापारिक मुद्दों, रक्षा सहयोग और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं के पुनर्गठन से जुड़ी हैं। इस यात्रा का समय भी


12.

नागरिक सुरक्षा के साथ पशु कल्याण

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेबीज से पीड़ित, लाइलाज बीमारी से ग्रस्त, खतरनाक व हिंसक कुत्तों को मारने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें नियम-कानूनों का कड़ाई से पालन करना होगा। कोर्ट ने कहा कि गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार में यह अधिकार शामिल है कि कोई व्यक्ति कुत्तों के काटने व उनके हमलों के खतरों के बिना स्वतंत्र रूप से घूम सके और सार्वजनिक जगहों पर जा सके। लिहाजा पशु कल्याण के साथ ही नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि है


13.

आठ अरब डालर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

बीते सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.094 अरब डालर की गिरावट रही है। आरबीआइ की ओर से शुक्रवार को जारी डाटा के अनुसार, 15 मई को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 688.894 अरब डालर रहा है।


14.

पश्चिम एशिया में संकट से प्रभावित हुई वैश्विक आर्थिकी

आरबीआइ ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच वित्तीय हालात, कच्चे तेल की कीमतें और पूंजी प्रवाह बाह्य क्षेत्र के परिदृश्य के लिए चुनौतियां बने हुए हैं। मई बुलेटिन में एक आर्टिकल में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में अनिश्चतताओं से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि अप्रैल में घरेलू आर्थिक गतिविधियों में मजबूती दिखी। इस दौरान औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के कई सेगमेंट मजबूत बने रहे। बता दें कि बाह्य क्षेत्र परिदृश्य का अर्थ उस अर्थव्यवस्था के बाकी दुनिया के साथ होने वाले आर्थिक लेनदेन (आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और विनिमय दर) से है


15.

स्क्रीन टाइम नहीं, आनुवंशिक और जैविक कारणों से जुड़ा है आटिज्म

बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को आटिज्म से जोड़ने वाले दावों के बीच एम्स नई दिल्ली की वरिष्ठ बाल न्यूरोलाजिस्ट डा. शेफाली गुलाटी ने स्पष्ट किया है कि स्क्रीन टाइम सीधे तौर पर आटिज्म का कारण नहीं बनता। एम्स की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी में उन्होंने कहा कि आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसार्डर एक जटिल न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके पीछे आनुवंशिक, जैविक और पर्यावरणीय कारकों की संयुक्त भूमिका होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में हर 100 बच्चों में एक बच्चा आटिज्म से प्रभावित है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीते वर्षों में आटिज्म के मामलों में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण बेहतर पहचान, जागरूकता और स्क्रीनिंग है, न कि केवल कोई एक कारक।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton