Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
Judiciary
CLAT
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
भारत का तेल एवं गैस आयात बिल अक्तूबर में 60 फीसद बढ़कर 16 अरब अमेरिकी डालर हो गया। पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ब्रेंट कच्चे तेल की औसत कीमत सालाना आधार पर लगभग दोगुनी होकर 124.77 अमेरिकी डालर प्रति बैरल पर पहुंचने के चलते आयात बिल बढ़ा। अक्तूबर 2025 में शुद्ध आयात बिल 10 अरब डालर था। हालांकि, मात्रा के हिसाब से कच्चे तेल का आयात केवल 11 फीसद बढ़कर 2.33 करोड़ टन रहा। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात पर 1.3 अरब डालर खर्च हुए, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से 6.3 अरब डालर की कमाई हुई। ब्रेट कच्चे तेल की औसत कीमत सितंबर में 116.77 डालर और अक्तूबर 2025 में 64.75 डालर प्रति बैरल थी।
2.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने रविवार को दिल्ली और पड़ोसी राज्यों की वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रदेश सरकारों के कामकाज की रिपोर्ट जारी की। इसमें धान की पराली के निपटान के मामले में हरियाणा और पंजाब दोनों का प्रदर्शन अब तक असंतोषजनक रहा। हरियाणा ने अपने लक्ष्य का महज 35 फीसद जबकि पंजाब ने अपने लक्ष्य का 53 फीसद पूरा किया है।
3.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच सोमवार को होने वाली बैठक में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, संपर्क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना प्रमुख मुद्दे रहने की संभावना है। बालेंद्र शाह मार्च में शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद भारत की अपनी पहली यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी अगवानी की।
4.
संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता रविवार को बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। तुर्किये की अंताल्या में दो सप्ताह तक चली इस वार्ता के शुरू होने से पहले ही इससे बहुत कम उम्मीदें थीं, लेकिन वैश्विक तापमान में वृद्धि के मुख्य कारक जीवाश्म ईंधन को स्पष्ट रूप से शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा और धनराशि समेत अन्य विषयों पर मतभेद दूर नहीं हो सके।
5.
सरकार ने नई अन्वेषण लाइसेंसिंग नीति (एनईएलपी) से पहले आवंटित सात तेल एवं गैस क्षेत्रों के उत्पादन साझाकरण अनुबंधों (पीएससी) के विस्तार की नीति में बदलाव किया है। इसके तहत इन क्षेत्रों के अनुबंधों को उनके आर्थिक उत्पादन जीवन की समाप्ति तक बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए सरकार को मुनाफे में अधिक हिस्सा देना होगा और न्यूनतम प्रदर्शन मानकों तथा निवेश संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।
6.
आंतरिक सौर मंडल में आठ साल और छह अरब मील से अधिक दूरी तय करने के बाद दो अंतरिक्ष यान सूर्य के सबसे करीब स्थित बुध ग्रह की कक्षा में पहुंच गए हैं और अब ये दोनों यान अलग-अलग कक्षाओं से इस सबसे छोटे ग्रह के उन रहस्यों से पर्दा उठाएंगे जिनकी गुत्थी वैज्ञानिक अब तक नहीं सुलझा सके हैं।
यूरोपीय और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियों के ये दो रोबोटिक खोजी यान अगले महीने एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। इसके बाद वे अलग-अलग ऊंचाइयों से इस तपते हुए छोटे ग्रह का मानचित्र तैयार करेंगे और उसका अध्ययन करेंगे। दो अरब डालर की इस संयुक्त अंतरिक्ष यात्रा को बेपीकोलंबो नाम दिया गया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजंसी ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बेपीकोलंबो के बुध ग्रह पर पहुंचने की घोषणा की।
7.
भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए उद्योग, कारोबार और बुनियादी ढांचा में बड़े निवेश की जरूरत होगी। इसके लिए बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों को मजबूत करना भी जरूरी है, ताकि कंपनियों और छोटे कारोबारों को आसानी से कर्ज मिल सके। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) ने देश की वित्तीय प्रणाली को मजबूत बनाने और दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि की जरूरतों को पूरा करने के लिए 15 सुधारों का सुझाव दिया है। इनमें बेहतर प्रबंधन वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए स्थायी नकदी सुविधा और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र के ऋण की सीमा बढ़ाने की मांग शामिल है। ये सुझाव ऐसे समय आए हैं, जब सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में 'विकसित भारत के लिए बैंकिंग' पर एक उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है।
8.
भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों पक्षों ने इस साल 27 जनवरी को इस समझौते के लिए बातचीत पूरी कर ली थी।
9.
देश में औषधीय पौधों के संरक्षण, उनकी खेती और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में 289.045 करोड़ रुपए खर्च करेगी। आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) की मौजूदा योजना को नए स्वरूप में जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अब इसका नाम 'औषधीय पादप विकास योजना' (मेडिसिनल प्लांट्स डेवलपमेंट स्कीम) होगा। इस योजना के तहत शुरुआत में देश के सौ जिलों में 'एक जिला, एक औषधीय पौधा' कार्यक्रम लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर जिले की जलवायु, मिट्टी, पारंपरिक उपयोग और बाजार की मांग के अनुसार एक प्रमुख औषधीय पौधे की पहचान कर उसकी खेती और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
10.
भारत में अगले एक दशक के दौरान घरों में 20 करोड़ और एयर कंडीशनर (एसी) लगने की उम्मीद है, जिससे यह वैश्विक ऊर्जा मांग में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण बन जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजंसी (आइईए) ने अपनी 'वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026' रिपोर्ट में यह बात कही। एजंसी ने कहा कि दुनिया भर में मौजूद कुल एयर कंडीशनर में भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया की हिस्सेदारी 'आज के 10 फीसद से कम से बढ़कर 2035 तक 20 फीसद हो जाएगी।' आइईए ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया में शीतलन की भारी जरूरत के बावजूद पांच में एक से भी कम घरों में एसी है। इसकी तुलना में आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के करीब 90 फीसद घरों में कम से कम एक एसी है। आइईए ने कहा कि ऊर्जा के इतिहास में पहली बार इमारतों को ठंडा रखने की मांग उन्हें गर्म रखने की मांग से आगे निकल रही है। आइईए के मुताबिक अगले दशक में भारत की बिजली मांग सालाना छह फीसद की दर से बढ़ने की संभावना है, जो किसी भी प्रमुख क्षेत्र में सबसे तेज है। कुल ऊर्जा मांग सालाना 2.5 फीसद बढ़ने का अनुमान है, जो वैश्विक दर से तीन गुना है।
11.
नीदरलैंड के विदेश मंत्री टाम बेरेन्डसेन दो दिवसीय यात्रा के तहत रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह भारत प्रवास के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ विदेश मंत्रियों की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
12.
शंघाई देशों (एससीओ) में शामिल ऐतिहासिक विरासतों की एक सूची तैयार होगी। इस पहल की मदद से सभी देश मिलकर यूनेस्को सम्मेलन व कार्यक्रमों में संयुक्त नामांकन पेश करने के लिए इस दस्तावेज की मदद लेंगे। नई दिल्ली में इंद्रप्रस्थ दस्तावेज में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से शामिल करने की मंजूरी है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.