KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

यूक्रेन में शांति के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को आश्वासन दिया कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए भारत हर संभव प्रयास करेगा। तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा, व्यापार, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई गई।


2.

भारत के साथ हमने आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया: रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को कहा कि आर्थिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग से भारत और अमेरिका, दोनों देश मजबूत होते हैं। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि मैंने नई दिल्ली के साथ आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया है। अपनी यात्रा के दौरान रूबियो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और गुजरात के जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी देखने भी गए। मुंबई में रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर बातचीत की थी।


3.

बदलते वैश्विक माहौल में अजरबैजान के साथ संबंधों की गाड़ी पटरी पर लौटेगी

हाल तक पाकिस्तान को हर तरह से समर्थन देने की बात करने वाला अजरबैजान बदलते वैश्विक माहौल में भारत के साथ संबंधों को सुधारने का संदेश भेज रहा है। भारत ने इन संदेशों का सकारात्मक जवाब देने का फैसला किया है। शुक्रवार (23 अक्टूबर) को विदेश मंत्री एस जयशंकर अजरबैजान की यात्रा पर जा रहे हैं, जो आठ वर्षों बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की उस देश की यात्रा होगी। हाल ही में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की मुलाकात हुई थी। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच संपर्क बना हुआ है।


4.

नागरिक केंद्रित विकास में संसद की भूमिका पर ब्रिक्स देश करेंगे मंथन

ब्रिक्स देशों के संसदीय मंच पर नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप विकास, संस्थागत मजबूती एवं नए तकनीकी ज्ञान के समुचित उपयोग को लेकर साझा रणनीति बनाने के मुद्दे पर विमर्श होगा। भारत की पहल पर यह आयोजन नई दिल्ली में 26 और 27 अक्टूबर को होने जा रहा है, जिसमें डिजिटल परिवर्तन, एआइ, शासन व्यवस्था में सुधार और सतत विकास जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे और शिष्टमंडलों के अतिथि नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।


5.

पीएम आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में भारत और विदेश से नौ हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोहों का इस सम्मेलन के साथ समापन होगा। स्वामी चिन्मयानंद ने 1951 में चिन्मय मिशन की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य वेदांत और भगवद्‌गीता के ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाना है। मिशन ने आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, युवाओं के सशक्तीकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्रों में काम किया है।


6.

नारी सशक्तीकरण की कसौटी पर उच्च शिक्षा

वर्ष 2014-15 से 2023-24 के बीच उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता सूचकांक 0.92 से बढ़कर 1.08 पहुंच गया है। शिक्षा मंत्रालय की यह रिपोर्ट उच्च शिक्षा में छात्राओं की सापेक्ष भागीदारी के विस्तार और लैंगिक समावेशन की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित करती है। सूचकांक का एक से ऊपर पहुंचना इस बात का संकेत है कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले अधिक हुई है। यह उपलब्धि सरकारी प्रयासों और बदलती सामाजिक चेतना के सकारात्मक समन्वय को दर्शाती है तथा समान अवसरों पर आधारित अधिक समावेशी ज्ञान-समाज के निर्माण की आशा जगाती है


7.

अफ्रीकी बाजार में चीन को चुनौती दे रहा भारत

दस साल पहले तक वस्तु निर्यात के लिए मुख्य रूप से अमेरिका और यूरोप पर निर्भर भारत तेजी से अफ्रीका और आसियान (एसोसिएशन आफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस) देशों में अपना निर्यात बढ़ा रहा है। अफ्रीका एक ऐसा बाजार है जहां अब तक चीन का आधिपत्य है और अब भारतीय वस्तुओं की मांग भी इन देशों में तेजी से बढ़ रही है। चीन अफ्रीका के 53 देशों में सालाना 225 अरब डालर का निर्यात करता है। चीन से सबसे अधिक माल खरीदने वाले देशों में दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और मिस्र हैं। इन देशों नें भारत का निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है।


8.

युद्ध से पहले के स्तर पर पहुंचा पश्चिम एशिया से भारत का कच्चा तेल आयात

सितंबर में पश्चिम एशिया से भारत का कच्चा तेल आयात खाड़ी युद्ध के पूर्व स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चीन के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय रिफाइनरियों ने रूस से तेल खरीद कम कर दी है। पश्चिम एशिया के उत्पादकों और व्यापारियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल की आपूर्ति बढ़ा दी है, जिससे ईरान युद्ध के कारण पैदा हुई आपूर्ति की कमी दूर हुई है।


9.

एक नवंबर से जीएसटी रिफंड में आएगी तेजी

गत आठ अक्टूबर को जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक में लिए गए कई फैसले आगामी एक नवंबर से लागू हो जाएंगे। इसमें छोटे ई-कामर्स विक्रेताओं के लिए पंजीकरण आसान बनाने, रिफंड में तेजी लाने और नोटिस जारी करने के लिए 10 हजार रुपये की न्यूनतम सीमा तय करने जैसे सुधार शामिल हैं। अप्रत्यक्ष कर विभाग सूत्रों के मुताबिक अगले एक से दो दिनों में इस संबंध में अधिसूचना जारी हो जाएगी।


10.

ट्रंप के प्रतिबंध के बाद आइसीसी को ईयू का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आइसीसी) और इसके मुश्किल दौर से गुजर रहे कर्मचारियों को यूरोपीय संघ के मानवाधिकारों से जुड़े सबसे बड़े सम्मान सखारोव पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार ऐसे समय में मिला है, जब ट्रंप प्रशासन ने नीदरलैंड के हेग में स्थित इस कोर्ट पर कई नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (23 Oct 2026) | Daily News Highlights