You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
भारत हिंद प्रशांत की व्यापक अवधारणा के केंद्र में कई कारणों से है। यह हिंद महासागर के केंद्र में स्थित है और मलक्का जलमार्ग, अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी जैसे प्रमुख समुद्री मार्गों पर उसकी प्रभावी पहुंच है। विश्व के ऊर्जा व्यापार और समुद्री वाणिज्य का बड़ा हिस्सा इन्हीं मार्गों से होकर गुजरता है। यदि कभी संकट की स्थिति उत्पन्न होती है, तो भारत इन समुद्री मार्गों की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। अमेरिका के लिए यह सामरिक दृष्टि से बेहद महत्त्वपूर्ण है। भारत हिंद-प्रशांत का एक लोकतांत्रिक, स्थिर और विश्वसनीय साझेदार रहा है।अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के साथ भारत की भागीदारी ने 'क्वाड' को क्षेत्रीय स्थिरता का एक अहम मंच बना दिया है।
2.
हालिया वैश्विक संघर्ष ने यह दिखाया है कि चंद लाख रुपए के ड्रोन, करोड़ों रुपए के सामरिक हथियारों के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। युद्ध में ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साथ एंटी-ड्रोन प्रणाली क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है। अत्याधुनिक प्रणाली के जरिए दुश्मनों के नापाक मंसूबे की पहचान कर इसे बेअसर करने के लिए रडार, रेडियो फ्रिक्वेंसी की पहचान, आप्टिकल सेंसर, जैमर, इंटरसेप्टर ड्रोन और लेजर गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रडार की तर्ज पर लेजर लाइट डिटेक्शन एंड रेजिंग (लडार) तकनीक के जरिए दुश्मनों के ड्रोन को चंद सेकेंड में खाक किया जा सकता है।
3.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और पार्श्व गायिका अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित समारोह में इन हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थामस को जन-सेवा के लिए और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार दिए थे। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए दिए जाते हैं जिनमें कला, समाज सेवा, जन-सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि शामिल हैं।
4.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने 111 जिलों की पहचान की है जहां फसल को सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा है, क्योंकि अल नीनो के कारण मानसून में 43 फीसद की कमी खरीफ की बुवाई को प्रभावित कर रही है। चौहान ने कहा कि मानसून की कमजोर स्थिति दो जुलाई तक बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों के पास खरीफ (गर्मी) की फसल बोने के लिए बहुत कम समय बचेगा।
5.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने मंगलवार को यहां द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू की। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक चर्चा की अपेक्षा है
6.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षा सहयोग को गहरा करने और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों जैसी साझा चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने, ह्यग्लोबल साउथह्न की प्राथमिकताओं को समर्थन देने तथा अधिक सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी विश्व के निर्माण में योगदान देने पर केंद्रित होगी।
7.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन के लिए एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना और दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति पर क्रियान्वयन के लिए ठोस कदम उठाना अनिवार्य है। वांग यी, ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में हैं। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ सोमवार को बैठक के दौरान यह बात कही। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और रिश्तों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया में हुई प्रगति पर चर्चा की। वांग और डोभाल दोनों भारत-चीन सीमा विवाद पर अपने-अपने देशों के विशेष प्रतिनिधि भी हैं।
8.
पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह भी अब आव्रजन चौकी (इमिग्रेशन चेक प्वाइंट) की सूची में शामिल हो गया है। यह भारत के समुद्री तट की 41वां जांच केंद्र होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव डा संदीप ने अधिसूचना जारी की है। इस मंजूरी के साथ ही अब विदेशी नागरिक, पर्यटक, सामान और विदेशी मेहमान इस बंदरगाह के माध्यम से भारत में आ-जा सकेंगे। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सितंबर 2025 की सूची में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बंदरगाह को हल्दिया बंदरगाह के नाम से जाना जाता है और कोलकाता से लगभग 120 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में स्थित है।
9.
विदेशी चंदा पाने वाले सामाजिक संगठनों (एनजीओ) पर सख्ती ओर बढ़ेगी। इसके लिए केंद्र सरकार विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए), 2010 के तहत विदेशी चंदा प्राप्त करने और उसके इस्तेमाल पर एनजीओ से जुड़े कई अपराधों के जुर्माने में संशोधन किया है। इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें अधिनियम की धारा 8 का उल्लंघन कर प्रशासनिक खर्चों के लिए मिले विदेशी अंशदान के 20 फीसद से अधिक राशि अन्य मदों पर खर्च करने पर जुर्माना एक लाख रुपए या सीमा से ज्यादा खर्च की गई रकम का पांच फीसद और इनमें से जो भी ज्यादा हो उसकी वसूली की जाएगी। मंत्रालय ने सोमवार को अधिनियम की धारा 41 (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये आदेश जारी किए।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NEET | JEE | CUET
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
