You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
हिंदू, सिख या बौद्ध से मतांतरण पर खत्म हो जाता है एससी का दर्जा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मतांतरण करने वाले व्यक्ति के अनुसूचित जाति (एससी) के दर्जे पर मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला दिया। कोर्ट ने कानूनी और संवैधानिक व्यवस्था स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति के मतांतरण करते ही उसका अनुसूचित जाति का कानूनी दर्जा समाप्त हो जाता है और वह एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत संरक्षण का दावा नहीं कर सकता। हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा स्वतः समाप्त हो जाता है और उससे जुड़े सभी संवैधानिक व वैधानिक लाभ भी खत्म हो जाते हैं।
2.
लोनी विश्व का सबसे प्रदूषित शहर और दिल्ली चौथे स्थान पर : विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025
स्विस कंपनी 'आइक्यूएयर' द्वारा जारी आठवीं 'विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2025' ने वैश्विक स्तर पर वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को उजागर किया है। चिंताजनक तथ्य यह है कि उप्र का लोनी शहर दुनिया के प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर है, जबकि दिल्ली चौथे स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे प्रदूषित देश बना हुआ है। इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड व कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का नंबर है। भारत इस सूची में छठे स्थान पर है, जबकि चीन 20वें, ब्रिटेन 110वें और अमेरिका 120वें स्थान पर है।
3.
ट्रांसजेंडर की सुरक्षा और अधिकारों में बदलाव संबंधी विधेयक लोस से पारित
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर की सुरक्षा और अधिकारों से जुडे संशोधन विधेयक को मंगलवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने विधेयक पर हुई चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि विधेयक का उद्देश्य उन लोगों को सुरक्षा देना है, जिन्हें बायोलाजिकल समस्याओं की वजह से बायकाट का सामना करना पड़ता है। इस बदलाव से यह पक्का होगा कि ट्रांसजेंडरों को कानूनी पहचान और सुरक्षा दोनों ही मिलती रहेगी।
4.
देशभर में इस साल 74 दिनों में हिरासत में 170 मौतें
सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि इस साल एक जनवरी से 15 मार्च तक देशभर में हिरासत में 170 मौतों के मामले दर्ज किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के आंकड़ों के आधार पर संसद में यह जानकारी दी।
5.
एशिया में शक्ति संतुलन में भारत 'अनिवार्य स्तंभ' : कोल्बी
अमेरिका के युद्ध विभाग के पालिसी अंडर सेक्रेटरी (उप रक्षा मंत्री के समकक्ष) एल्ब्रिज कोल्बी ने मंगलवार को दिल्ली के अनंता सेंटर में दिए अपने भाषण में भारत को इंडो-पैसिफिक में स्थिर शक्ति संतुलन का अनिवार्य और केंद्रीय भागीदार करार दिया। उन्होंने साफ कहा कि भारत सिर्फ एक महत्वपूर्ण साझेदार नहीं, बल्कि एशिया के भविष्य को आकार देने वाली अनिवार्य शक्ति है।
6.
जनगणना में विमुक्त घुमंतू जनजातियों पर सुनवाई से इन्कार
सुप्रीम कोर्ट ने विमुक्त घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) को आगामी राष्ट्रीय जनगणना में विशिष्ट श्रेणी में रखने के दिशा-निर्देशों की मांग वाली एक जनहित याचिका की सुनवाई से इन्कार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची की खंडपीठ ने मंगलवार को कहा कि इस विषय पर कोई भी वर्गीकरण सरकार की नीतियों के तहत आता है और इसका न्यायापालिका से संबंध नहीं है।
7.
गुजरात विधानसभा में यूसीसी बिल पेश, विवाह-उत्तराधिकार के लिए समान ढांचा
गुजरात में विभिन्न जातियों, धर्मों और संप्रदायों के लोगों के लिए विवाह, तलाक, पिता की संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी और लिव इन रिलेशनशिप को लेकर जल्द ही समान नागरिकता कानून (यूसीसी) लागू होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधानसभा में इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न वर्गों और धर्मों के बीच कानूनी भेदभाव को समाप्त करना है।
8.
एनआइए कोर्ट के यूएपीए मामलों को एक वर्ष में पूरा कराएं राज्य
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों से कहा कि वे प्रयास करें कि समर्पित एनआइए अदालतें यूएपीए मामलों की सुनवाई एक वर्ष में पूरी करें। पीठ ने उनसे कहा कि राज्य अपने-अपने मुख्य न्यायाधीशों के साथ परामर्श करें और एक से अधिक एनआइए अदालतें स्थापित करने के लिए प्रक्रियाओं को स्पष्ट करें और सुनिश्चित करें कि अध्यक्ष अधिकारियों पर अन्य मामलों का बोझ नहीं हो।
9.
पूर्ण पेंशन की हकदार है स्थायी कमीशन से वंचित महिला अधिकारी : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि थलसेना, नौसेना और वायुसेना में शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) वाली जिन महिला अधिकारियों को व्यवस्थागत असमानता के कारण स्थायी कमीशन नहीं दिया गया था, वे पूर्ण पेंशन लाभ की हकदार होंगी। शीर्ष अदालत ने 2019 में हुए नीतिगत बदलावों और थलसेना, वायुसेना और नौसेना में पहले के सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) के फैसलों के आधार पर स्थायी कमीशन नहीं दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर तीन अलग-अलग फैसले सुनाए।
10.
गैर-पंजीकृत क्षेत्रों में रोजगार 2025 में 6.18 प्रतिशत बढ़ा
गैर-पंजीकृत उद्यम क्षेत्र में रोजगार 2025 में 6.18 प्रतिशत बढ़कर 12.80 करोड़ हो गया। इस अवधि के दौरान 74.52 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित हुए। मंगलवार को जारी गै रक्त प्लाज्मा प्रोटीन में बदलाव अल्जाइमर के संकेत
अल्जाइमर ऐसा मानसिक बीमारी है, जो धीरे-धीरे याददाश्त, सोचने की क्षमता और दैनिक कार्यों को कम कर देती है। यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को प्रभावित करता है, जिसमें मस्तिष्क में प्रोटीन के असामान्य जमाव (प्लाक और टेंगल्स) के कारण कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। र-पंजीकृत क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण, 2025 के अनुसार, अक्टूबर, 2023 से सितंबर, 2024 के दौरान इस क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या 12,05,99,800 थी जो 2025 में बढ़कर 12,80,51,800 हो गई।
11.
ऊर्जा आत्मनिर्भरता का समय
जीवाश्म ईंधन की तुलना में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अधिक सस्ता, सुरक्षित और सुलभ संसाधन है। सौर, पवन और भूतापीय ऊर्जा ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता के विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय क्षरण को कम करने की दिशा में कारगर भूमिका निभाई है। भारत में नवीकरणीय (गैर-परंपरागत) ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन चुका है। भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन 125 गीगावाट तक पहुंच गया है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त बिजली योजना से देश में 30 लाख घरों को रूफटाप सोलर से जोड़ा जा चुका है।
12.
रक्त प्लाज्मा प्रोटीन में बदलाव अल्जाइमर के संकेत
अल्जाइमर ऐसा मानसिक बीमारी है, जो धीरे-धीरे याददाश्त, सोचने की क्षमता और दैनिक कार्यों को कम कर देती है। यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को प्रभावित करता है, जिसमें मस्तिष्क में प्रोटीन के असामान्य जमाव (प्लाक और टेंगल्स) के कारण कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
