KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

चीन के साथ सीमा पर शांति व संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा

तेजी से बदलते वैश्विक समीकरण के दौर में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने को मंगलवार को विशेष प्रतिनिधि स्तर की अहम वार्ता हुई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) व विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा पर शांति और दोनों देशों के रिश्तों में सुधार पर चर्चा की। बैठक की दो वजहों से खास अहमियत है।


2.

ओबीसी 'क्रीमी लेयर' संबंधी केंद्र की याचिका के लिए विशेष पीठ गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर विचार करने पर सहमति जताई, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 के अभ्यर्थियों पर ओबीसी क्रीमी लेयर के मानदंडों से संबंधित उसका 11 मार्च का फैसला लागू होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।


3.

भारतीय कंपनियां बनाएंगी डीआरडीओ की मिसाइलें

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने डीआरडीओ द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय रक्षा उद्योग को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। प्रेट्र के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इसके लिए मंजूरी दी। इसका मकसद देश में मिसाइलों का औद्योगिक स्तर पर उत्पादन बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और रक्षा क्षेत्र में घरेलू कंपनियों की भूमिका को और विस्तार देना है।


4.

चिकित्सीय वनः प्रकृति से सेहत का जुड़ाव

पुर्तगाल स्थित बुसाको राष्ट्रीय वन को चिकित्सीय वन (थेरेप्यूटिक फार्म) का दर्जा दिए जाने के बाद दुनियाभर में चिकित्सीय वनों की कुल संख्या चार हो गई है। जर्मनी स्थित हीलिंग फार्म-इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन आफिस द्वारा जारी यह प्रमाणन वनों की चिकित्सीय महत्ता को स्थापित करने के साथ-साथ रोगियों और वन चिकित्सकों दोनों के लिए वन-मूल्य बढ़ाता है। इससे स्वास्थ्य पर्यटन में वनों की भूमिका मजबूत होती है और लोग प्रकृति से जुड़ाव के लिए प्रेरित होते हैं। बुसाको के वन में 250 प्रजातियों के पेड़ों और झाड़ियों की मौजूदगी है। हालांकि बुसाको राष्ट्रीय वन का प्रमाणन वर्ष 2031 तक ही वैध है।


5.

एआइ बनाम रोजगार की बहस का सच

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ को लेकर पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ा डर यही रहा है कि मशीनें इंसानों की नौकरियां छीन लेंगी। चैटबाट से लेकर जेनरेटिव एआइ तक, तकनीक जिस तेजी से विकसित हुई है, उसने इस आशंका को और गहरा किया है। लेकिन भारत से सामने आए ताजा आंकड़े इस पूरी कहानी को एक नया और कहीं अधिक जटिल आयाम देते हैं। ऐसे में हमें ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी जिसमें डिग्री और कौशल के साथ ही एआइ का भी समावेश किया जा सके।


6.

ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा में संतुलन

बदलता कृषि भूगोल और भू-राजनीतिक घटनाओं से एक बार फिर यह आशंका पैदा हो रही है कि रोटी की कीमत, राजनीतिक स्थिरता की सबसे संवेदनशील नब्ज होती है। वर्ष 2010-11 में जब वैश्विक स्तर पर गेहूं की कीमतें रूस में भीषण सूखे और यूक्रेन के निर्यात-प्रतिबंधों के चलते अचानक आसमान छूने लगीं, तो इसका सबसे विस्फोटक असर मिस्र, ट्यूनीशिया और सीरिया जैसे देशों में देखने को मिला था।


7.

भारत-जापान बनाएंगे एआइ व सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन

ग्लोबल साउथ या कम आय वाले देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन तैयार करने के लिए भारत व जापान मिलकर काम करेंगे। वर्ष 2023 में इस पर दोनों देशों ने सहमति जताई थी, जिसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है। मंगलवार को एआइ व सेमीकंडक्टर से जुड़ी जापान की करीब 20 कंपनियों ने वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष भारत में निवेश को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर की।


8.

यूपीआइ के 10 सालः डिजिटल भुगतान यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर, पीएम ने की सराहना

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआइ) ने अपनी शुरुआत के 10 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा का एक प्रमुख मोड़ करार दिया है। नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) द्वारा रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआइ) के विनियामक दायरे में 25 अगस्त, 2016 को लांच किया गया यूपीआइ आज देश के वित्तीय समावेशन का मुख्य आधार बन चुका है।


9.

दोनों देशों को आपसी रणनीतिक भरोसा बढ़ाना चाहिए: हान झेंग

अपने नेताओं के बीच बनी जरूरी सहमतियों को मिलकर लागू करना चाहिए, आपसी रणनीतिक भरोसा बढ़ाना चाहिए, सहयोग की क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए, बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करना चाहिए और मतभेदों का ठीक से प्रबंधन करना चाहिए।' साथ ही उन्होंने चीन-भारत रिश्तों के लगातार व स्थिर विकास पर ध्यान देने की बात भी कही है।


10.

'कश्मीर पोनी' को स्वदेशी अश्व नस्ल के में मिली राष्ट्रीय पहचान

कश्मीर की वादियों में सदियों से अपनी खास पहचान रखने वाले 'कश्मीर पोनी' को अब देश की स्वदेशी अश्व नस्ल के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिल गई है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर (स्कास्ट-के) के विज्ञानियों के अथक प्रयास से कश्मीर पोनी का आधिकारिक तौर पर नई स्वदेशी घोड़ा नस्ल के रूप में पंजीकरण किया गया है। इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर की समृद्ध पशु आनुवंशिक विरासत के संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


11.

खाद्य श्रृंखला में ओमेगा-3 फैटी एसिड का होगा संकट

मछली और अन्य सीफूड (समुद्री खाद्य पदार्थों) के कई स्वास्थ्यकारक गुण बताए जाते रहे हैं। खाद्य श्रृंखला में भी उनका एक महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन हालिया एक अध्ययन में सीफूड और खाद्य श्रृंखला में आशंकित बदलाव स्थितियां विषम बना सकती हैं। अध्ययन से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय के साथ कई मछलियां और अन्य सीफूड में ओमेगा-3 की मात्रा कम होती जाएंगी। यह भी आशंका है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने की स्थिति में ओमेगा-3 की मात्रा 50 प्रतिशत तक गिर सकती है।


12.

नए नासा टेलीस्कोप से होगी डार्क एनर्जी व मटीरियल की खोज

नासा अपने अगले प्रमुख अंतरिक्ष अवलोकन केंद्र, नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। यह टेलीस्कोप डार्क एनर्जी, डार्क मटीरियल और हमारी सौर प्रणाली से बाहर के ग्रहों की खोज के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसका प्रक्षेपण रविवार को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से स्पेसएक्स फाल्कन हैवी राकेट के माध्यम से किया जाएगा। 


13.

वायु प्रदूषण से संबंधित वैश्विक कैंसर में पीएम 2.5 प्रमुख कारक

वायु प्रदूषण शरीर के लगभग हर अंग प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। शोधकर्ताओं ने सामान्य वायु प्रदूषकों के दीर्घकालिक संपर्क के साथ वैश्विक कैंसर के बढ़ते जोखिम का विश्लेषण किया। नेचुरल हेल्थ में प्रकाशित निष्कर्षों में पाया गया कि इसमें पीएम 2.5 मुख्य रूप से जिम्मेदार है। शोधकर्ताओं ने कहा कि लोगों को पीएम 2.5 के संपर्क से बचाकर 17.9 प्रतिशत ट्रैकेल, ब्रोंकियल और फेफड़ों के कैंसर के मामलों को रोका जा सकता है।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies

DAINIK JAGRAN (26 Aug 2026) | Daily News Highlights